Breaking News
Edit Template
  • Home
  • /
  • दिल्ली
  • /
  • Weather Update: दिल्ली, यूपी, बिहार समेत इन राज्यों में कैसा रहेगा मौसम

Weather Update: दिल्ली, यूपी, बिहार समेत इन राज्यों में कैसा रहेगा मौसम

Weather Update: पिछले हफ्ते देश के कई इलाकों में अच्छी बारिश देखने को मिली थी। दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई थी। वहीं, पहाड़ी राज्यों में इस सीजन की पहली बर्फबारी भी दर्ज की गई थी। लेकिन अब मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। अगले कुछ दिनों तक उत्तर भारत के ज़्यादातर हिस्सों में आसमान साफ़ रहेगा और बारिश की संभावना बहुत कम है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी ने अनुसार, फिलहाल देश में कोई बड़ा सिस्टम सक्रिय नहीं है। ऐसे में देश के ज्यादातर हिस्सों में तापमान सामान्य से थोड़ा ऊपर बना हुआ है। उत्तर भारत के राज्यों सुबह-शाम हल्की ठंड देखने को मिल रही है। हालांकि दिन के समय तेज धूप के कारण तापमान सामान्य बना हुआ है।

पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी

वहीं मानसून के जाने के बाद से ही हिमालयी राज्यों में ठंड ने दस्तक दे दी है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो रही है, जिस कारण ठंडक बढ़ने लगी है। इन इलाकों में सुबह और रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास तक गिरने की संभावना है।

अगले तीन दिन: 13 से 15 अक्टूबर तक रहेगा शुष्क मौसम

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 13 से 15 अक्टूबर के बीच उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में मौसम शुष्क और साफ़ रहेगा। तापमान में थोड़ा बदलाव जरूर होगा, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है।

  • अधिकतम तापमान: सामान्य से थोड़ा ज़्यादा रहेगा (33 से 36 डिग्री तक)।
  • न्यूनतम तापमान: हल्की गिरावट के साथ 20 से 24 डिग्री तक जा सकता है।
  • हवाओं का रुख: हल्की ठंडी हवाएं चलेंगी, खासकर सुबह और रात के समय।

दिल्ली-एनसीआर का मौसम पूर्वानुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में अगले तीन दिनों तक आसमान साफ़ और मौसम शुष्क रहेगा।

  • अधिकतम तापमान: 34-36 डिग्री सेल्सियस
  • न्यूनतम तापमान: 20-22 डिग्री सेल्सियस
    इस दौरान किसी तरह की बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन सुबह-शाम हल्की ठंडक महसूस की जा सकती है।

Hind Lehar

Writer & Blogger

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular
Recent
Edit Template
Edit Template

Hello, we are content writers with a passion for all things related to fashion, celebrities, and lifestyle. Our mission is to assist clients.

Sponsored Content

No Posts Found!

Newsletter

Join 70,000 subscribers!

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

By signing up, you agree to our Privacy Policy

Tag Clouds

Edit Template

Press ESC to close

Cottage out enabled was entered greatly prevent message.