Water After Meals : अक्सर लोग खाना खाने के दौरान या तुरंत बाद पानी पी लेते हैं। वहीं कुछ लोग तो खाने के बीच में ही घूँट-घूँट पानी पीने लगते हैं। लेकिन क्या यह आदत सेहत के लिए सही है? विशेषज्ञों के अनुसार, खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीना पाचन के लिए हानिकारक हो सकता है। आइए ख़बर में विस्तार से जानते है…
तुरंत पानी पीने के नुकसान
बता दें कि खाना खाने के बाद तुरंत पानी पीने से पाचन क्रिया प्रभावित होती है। पानी पेट में बने पाचक एंजाइमों को पतला कर देता है, जिससे भोजन का सही से पचना मुश्किल हो जाता है। इसके कारण निम्न समस्याएं हो सकती हैं:
–अपच और पेट दर्द
–गैस और एसिडिटी
–प्रोटीन, फैट और कार्बोहाइड्रेट के पचने की प्रक्रिया प्रभावित होना
विशेषज्ञ बताते हैं कि खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीने से प्रोटीन मेटाबोलिज्म धीमा हो जाता है और शरीर को पोषक तत्वों को अवशोषित करने में दिक्कत होती है।
खाना खाने के कितने समय बाद पानी पीना चाहिए?
अगर आप पाचन संबंधी समस्याओं से बचना चाहते हैं, तो पानी पीने का समय बदलें। सही तरीका है:
- खाने से कम से कम 30-60 मिनट पहले या बाद में पानी पीना।
- खाने के 30 मिनट बाद पानी पीने से पाचन गतिविधियां बेहतर रहती हैं।
- इस समय पानी पीने से भोजन टूटता है और पोषक तत्व अवशोषित होते हैं।
- विशेषज्ञों का कहना है कि खाना खाने के 30 मिनट बाद पानी पीना पेट, फूड पाइप और आंतों के स्वास्थ्य के लिए सबसे उचित है।
हेल्थ टिप
पानी शरीर के लिए बेहद जरूरी है। यह भोजन को तोड़ने में मदद करता है, पोषक तत्वों को अवशोषित करता है और शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने में भी सहायक होता है। इसलिए खाने के तुरंत बाद पानी पीने की बजाय 30 मिनट बाद पानी पीना सेहत के लिए बेहतर है।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी केवल सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी हेल्थ या डाइट संबंधी बदलाव से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।



