Breaking News
Edit Template
  • Home
  • /
  • World News
  • /
  • हैवानियत पर उतरा पाकिस्तान… सीजफायर खत्म होते ही अफगानिस्तान पर बरसाए बम; तालिबान ने दी चेतावनी

हैवानियत पर उतरा पाकिस्तान… सीजफायर खत्म होते ही अफगानिस्तान पर बरसाए बम; तालिबान ने दी चेतावनी

Pakistan Air Strike on Afghanistan: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच 48 घंटे का संघर्षविराम खत्म होते ही हालात फिर से बिगड़ गए हैं। आपको बता दें कि पाकिस्तान ने शुक्रवार देर रात अफगानिस्तान के पक्तिका प्रांत में हवाई हमले कर दिए। अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने दावा किया है कि पाकिस्तान ने नागरिक ठिकानों को निशाना बनाते हुए ये एयरस्ट्राइक की हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तानी विमानों ने अर्घोन और बरमल जिलों में बमबारी की, जहां कई घरों को नुकसान पहुंचा है। शुरुआती रिपोर्टों में बताया गया है कि ये हमले डूरंड लाइन के नजदीक किए गए, जिससे सीमा पर तनाव और बढ़ गया है।

तालिबान की कड़ी चेतावनी

अफगानिस्तान के तालिबान शासन ने इस कार्रवाई को संघर्षविराम का उल्लंघन बताया है और पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। तालिबान के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “पाकिस्तान ने युद्धविराम तोड़कर पक्तिका प्रांत में तीन जगह बमबारी की है। अफगानिस्तान इस हमले का जवाब जरूर देगा।”

दोहा वार्ता के बीच बढ़ा तनाव

यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब दोनों देशों के बीच दोहा में शांति वार्ता चल रही थी। सूत्रों के मुताबिक, यह अस्थायी सीजफायर तब तक के लिए बढ़ाया गया था जब तक वार्ता का कोई ठोस नतीजा नहीं निकल आता। पाकिस्तान का प्रतिनिधिमंडल पहले ही दोहा पहुंच चुका था, जबकि अफगान डेलीगेशन के शनिवार को पहुंचने की उम्मीद थी।

सीमा पर फिर बढ़ा तनाव

पिछले कुछ दिनों से डूरंड लाइन पर लगातार गोलीबारी और संघर्ष की घटनाएं सामने आ रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब तक दर्जनों लोग मारे जा चुके हैं और सैकड़ों घायल हुए हैं। पाकिस्तान की ताजा एयरस्ट्राइक से दोनों देशों के बीच तनाव फिर से चरम पर पहुंच गया है।

Admin

Writer & Blogger

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular
Recent
Edit Template
Edit Template

Hello, we are content writers with a passion for all things related to fashion, celebrities, and lifestyle. Our mission is to assist clients.

Sponsored Content

No Posts Found!

Newsletter

Join 70,000 subscribers!

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

By signing up, you agree to our Privacy Policy

Tag Clouds

Edit Template

Press ESC to close

Cottage out enabled was entered greatly prevent message.