Deepika Padukone-Ranveer Singh: बॉलीवुड के पावर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने इस दिवाली अपने फैंस को खास तोहफा दिया है। आपको बता दें कि अपनी निजी जिंदगी को हमेशा निजी रखने वाले इस जोड़े ने आखिरकार अपनी बेटी ‘दुआ’ का चेहरा दुनिया के सामने दिखा दिया है। दरअसल दिवाली के मौके पर साझा की गई इस पारिवारिक तस्वीर ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया। तस्वीर सामने आते ही फैंस के बीच चर्चा छिड़ गई कि नन्ही दुआ आखिर किस पर गई है पापा रणवीर पर या मम्मी दीपिका पर…
त्योहार के रंग में रंगा परिवार
दीपिका ने सोशल मीडिया पर दिवाली की शुभकामनाओं के साथ परिवार की यह तस्वीर पोस्ट की। फोटो में दीपिका लाल रेशमी सलवार-कमीज़ और पारंपरिक सोने के आभूषणों में नजर आ रही हैं, जबकि रणवीर क्रीम रंग की आइवरी शेरवानी में बेहद रॉयल दिख रहे हैं। लेकिन सबकी नजरें तो बस नन्ही दुआ पर टिक गईं, जो लाल रंग के मैचिंग आउटफिट में, दो छोटी-छोटी पोनीटेल और चमकती मुस्कान के साथ अपने माता-पिता की गोद में खिलखिला रही थीं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर
सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल होते ही फैंस और सेलिब्रिटीज की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। बिपाशा बसु ने दुआ को “छोटी मम्मी जैसी” बताया, वहीं गायिका श्रेया घोषाल ने कहा, “बिलकुल परफेक्ट मिक्सचर।” एक फैन ने लिखा, “मुस्कान दीपिका जैसी, चेहरा रणवीर जैसा।” जबकि दूसरे ने कहा, “दीपिका की आंखें और रणवीर के हाव-भाव दोनों का खूबसूरत मेल।”
एक और तस्वीर में दीपिका को दिवाली पूजा के दौरान दुआ को गोद में लिए देखा गया, जिसमें वह हवा में उंगली से इशारा करती और मुस्कुराती नजर आ रही हैं यह नजारा फैंस के दिलों को छू गया।
कब हुआ था दुआ का जन्म
बता दें कि दुआ का जन्म सितंबर 2024 में हुआ था। रणवीर और दीपिका ने 2018 में इटली में शादी की थी, और नवंबर 2024 में उन्होंने अपनी बेटी का नाम ‘दुआ’ रखा, जिसका अर्थ होता है “प्रार्थना।” जन्म के बाद से ही कपल ने अपनी बेटी को लाइमलाइट से दूर रखा था। लेकिन इस दिवाली, नन्ही दुआ की पहली झलक ने सोशल मीडिया पर खुशी की लहर दौड़ गई हैं।



