एंटरटेनमेंट डेस्क : फेमस एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने हाल ही में अपने बेटे का नाम शेयर किया है। बता दें कि दिवाली से ठीक एक दिन पहले दोनों के घर खुशखबरी आई थी और सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने फैंस को बताया कि वे माता-पिता बन गए हैं। अब एक महीने बाद कपल ने अपने बेटे के लिए नाम का ऐलान किया।
बता दें कि उन्होंने ने बेटे का नाम है ‘नीर’, जिसका अर्थ है पानी। यह नाम हिंदी शब्द से लिया गया है और सामान्यत इसे कम ही सुना जाता है। परिणीति और राघव ने इंस्टाग्राम पोस्ट में इसे बहुत मीनिंगफुल बताया। उन्होंने लिखा, “जलस्य रूपम्, प्रेमस्य स्वरूपम् तत्र एव नीर। हमारे हृदय को जीवन की एक अनंत बूंद में शांति मिली। हमने उसका नाम रखा ‘नीर’ – शुद्ध, दिव्य, असीम।” पोस्ट के साथ उन्होंने अपने बेटे की दो प्यारी झलकियाँ भी साझा कीं एक में दोनों ने बच्चे के पैरों को चूमते हुए दिखाया और दूसरी में उसके पैरों को हाथों में थामे हुए। नीर नाम का एक और खास पहलू यह है कि यह परिणीति और राघव दोनों के नामों का मेल भी है।
फैंस और सितारों की प्रतिक्रिया भी काफी उत्साहजनक रही। कॉमेडियन भारती सिंह ने ‘अले!’ लिखकर प्रतिक्रिया दी। वहीं गौहर खान, निम्रत कौर और राजीव अदितिया सहित कई सितारों ने छोटे नीर को बधाई दी। सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल हो गया और लोग इस अनोखे और प्यारे नाम की तारीफ कर रहे हैं।
बता दें कि अगस्त में परिणीति और राघव ने प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। अक्टूबर में उन्होंने खुशी-खुशी बताया कि अब उनका परिवार तीन लोगों का हो गया है। उन्होंने लिखा था कि पहले उनके पास सिर्फ एक-दूसरे का प्यार था, अब उनके पास सब कुछ है।



