Breaking News
Edit Template
  • Home
  • /
  • Sports
  • /
  • AUS vs ENG: एशेज टेस्ट का हुआ आगाज, लाइव मैच का समय कर लीजिए नोट

AUS vs ENG: एशेज टेस्ट का हुआ आगाज, लाइव मैच का समय कर लीजिए नोट

Australia vs England Test: क्रिकेट प्रेमियों के लिए साल की सबसे रोमांचक टेस्ट सीरीज एशेज का आगाज अब होने जा रहा है। इस बार की ऐतिहासिक श्रृंखला ऑस्ट्रेलिया में खेली जा रही है, जिसमें कुल पांच टेस्ट मैच खेले जाएंगे। ये सभी मैच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा भी हैं। दुनिया भर के क्रिकेट फैंस इस सीरीज के हर पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

एशेज का पहला टेस्ट मैच 21 नवंबर से पर्थ के पर्थ स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड ने अपनी प्रारंभिक प्लेइंग इलेवन की घोषणा पहले ही कर दी है, हालांकि अंतिम समय में इसमें बदलाव संभव है। यह सीरीज इन दोनों देशों के लिए सिर्फ जीत का मामला नहीं है, बल्कि प्रतिष्ठा और गौरव का भी विषय है। एशेज हारना किसी भी टीम के लिए बड़े शर्मिंदगी का कारण बन सकता है।

भारत में इस पहले मैच को सुबह 7:50 बजे से लाइव देखा जा सकेगा। मैच से लगभग आधा घंटा पहले टॉस होगा। यदि आप लाइव रोमांच का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो समय पर तैयारी करना बेहद जरूरी है। मैच का प्रसारण टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स और मोबाइल पर जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध रहेगा। स्टार नेटवर्क ने इसे ध्यान में रखते हुए अनुभवी कमेंटेटर्स की भी व्यवस्था की है, ताकि दर्शक मैच का हर रोमांच और खेल की तकनीकी बारीकियों को बखूबी समझ सकें।

इंग्लैंड टीम: बेन डकेट, जैक क्रॉली, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेट कीपर), गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, मार्क वुड, ब्रायडन कार्स, शोएब बशीर, जैकब बेथेल, मैथ्यू पॉट्स, जोश टंग, विल जैक्स

ऑस्ट्रेलिया टीम: उस्मान ख्वाजा, जेक वेदरल्ड, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ (कप्तान), ट्रैविस हेड, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, ब्रेंडन डॉगेट, स्कॉट बोलैंड, ब्यू वेबस्टर, जोश इंग्लिस, माइकल नेसर

Admin

Writer & Blogger

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular
Recent
Edit Template
Edit Template

Hello, we are content writers with a passion for all things related to fashion, celebrities, and lifestyle. Our mission is to assist clients.

Sponsored Content

No Posts Found!

Newsletter

Join 70,000 subscribers!

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

By signing up, you agree to our Privacy Policy

Tag Clouds

Edit Template

Press ESC to close

Cottage out enabled was entered greatly prevent message.