हेल्थ डेस्क : सर्दियों का मौसम आते ही अक्सर हमारी सेहत पर कई तरह के प्रभाव दिखाई देते हैं। पुराने समय से ही आयुर्वेद और हेल्थ एक्सपर्ट्स यह सलाह देते आए हैं कि रात को सोने से पहले शहद का सेवन करना शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है। दरअसल शहद न सिर्फ मीठा स्वाद देता है, बल्कि इसमें विटामिन सी, विटामिन बी, विटामिन ई, पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, जिंक, आयरन, मैंगनीज, कॉपर और सेलेनियम जैसे कई जरूरी पोषक तत्व भी पाए जाते हैं।
गले की समस्याओं से राहत
शहद गले के लिए औषधीय गुणों से भरपूर माना जाता है। रोज रात को सोने से 1-2 घंटे पहले शहद खाने से गले की खराश और खांसी जैसी समस्याओं से बचाव हो सकता है। अगर गले में खराश या हल्की खांसी है तो गुनगुने पानी के साथ शहद लेने से बेहतर परिणाम मिलते हैं।
नींद और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार
शहद का सेवन केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए ही नहीं, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी माना जाता है। रात में एक चम्मच शहद खाने से दिन भर का तनाव कम होता है और नींद की गुणवत्ता में सुधार आता है। विशेषज्ञों का कहना है कि शहद लेने से गहरी और आरामदायक नींद आती है, जिससे शरीर और दिमाग दोनों तरोताजा महसूस करते हैं।
पेट की सेहत के लिए फायदेमंद
शहद में मौजूद पोषक तत्व पेट की सेहत को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। नियमित और सही मात्रा में शहद का सेवन पेट संबंधी समस्याओं के जोखिम को कम कर सकता है। इसे डेली डाइट में शामिल करने से कुछ ही हफ्तों में सकारात्मक असर महसूस किया जा सकता है।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। किसी भी नई डाइट या हेल्थ टिप को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।



