Breaking News
Edit Template
  • Home
  • /
  • देश
  • /
  • BHU Recruitment 2025: 8वीं से ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए बड़ा मौका, ऑफलाइन आवेदन आमंत्रित

BHU Recruitment 2025: 8वीं से ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए बड़ा मौका, ऑफलाइन आवेदन आमंत्रित

BHU Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। आपको बता दें कि देश के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में शामिल बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) ने वर्ष 2025 के लिए नई भर्तियों की घोषणा की है। इस भर्ती के माध्यम से इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (IMS), बीएचयू में विभिन्न पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।

8वीं से ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए बड़ा मौका

यह भर्ती भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की योजना “राष्ट्रीय बुजुर्ग स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम” (NPHCE) के अंतर्गत निकाली गई है। खास बात यह है कि इसमें 8वीं पास से लेकर स्नातक (ग्रेजुएट) तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑफलाइन रखी गई है और आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 दिसंबर 2025 तय की गई है।

इस पदो पर होगी भर्ती

इस भर्ती के तहत प्रोग्राम असिस्टेंट, वार्ड सहायक (हॉस्पिटल अटेंडेंट) और सफाई कर्मचारी (सैनिटरी अटेंडेंट) जैसे पद शामिल हैं। प्रोग्राम असिस्टेंट पद के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से सेकेंड डिवीजन के साथ ग्रेजुएट होना आवश्यक है। साथ ही छह महीने की कंप्यूटर ट्रेनिंग या कंप्यूटर डिप्लोमा के साथ एक वर्ष का कार्य अनुभव होना चाहिए।

वार्ड सहायक पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास रखी गई है और अस्पताल या संबंधित क्षेत्र में कम से कम एक साल का अनुभव जरूरी है। वहीं, सफाई कर्मचारी पद के लिए 8वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उनके पास भी एक वर्ष का कार्य अनुभव होना अनिवार्य है।

30 दिसंबर तक करें ऑफलाइन आवेदन

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को बीएचयू की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन फॉर्म डाउनलोड करना होगा। फॉर्म को स्पष्ट अक्षरों में भरकर पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक शैक्षणिक व अनुभव प्रमाण पत्रों की स्वप्रमाणित प्रतियां संलग्न करनी होंगी।

पूरा आवेदन पत्र प्रोफेसर अनूप सिंह, नोडल ऑफिसर, NPHCE, डिपार्टमेंट ऑफ जेरिएट्रिक मेडिसिन, IMS, बीएचयू, वाराणसी–221005 के पते पर भेजना होगा। ध्यान रखें कि आवेदन अंतिम तिथि से पहले पहुंच जाना चाहिए, क्योंकि देरी से प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

Admin

Writer & Blogger

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular
Recent
Edit Template
Edit Template

Hello, we are content writers with a passion for all things related to fashion, celebrities, and lifestyle. Our mission is to assist clients.

Sponsored Content

No Posts Found!

Newsletter

Join 70,000 subscribers!

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

By signing up, you agree to our Privacy Policy

Tag Clouds

Edit Template

Press ESC to close

Cottage out enabled was entered greatly prevent message.