Breaking News
Edit Template
  • Home
  • /
  • Sports
  • /
  • विराट कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट अचानक हुआ गायब, फैंस में मची हलचल

विराट कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट अचानक हुआ गायब, फैंस में मची हलचल

Virat Kohli Instagram News: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट 29 जनवरी की रात अचानक प्लेटफॉर्म से गायब हो गया, जिससे सोशल मीडिया पर अफरा-तफरी मच गई। आपको बता दें कि करीब 27.4 करोड़ फॉलोअर्स वाला यह अकाउंट न तो सर्च में दिखाई दे रहा था और न ही प्रोफाइल ओपन हो रही थी।

अकाउंट के अचानक गायब होने से फैंस हैरान रह गए और यह सवाल उठने लगे कि कहीं विराट ने अपना अकाउंट खुद ही डिलीट या डीएक्टिवेट तो नहीं कर दिया, या फिर इंस्टाग्राम की ओर से कोई तकनीकी या पॉलिसी से जुड़ी कार्रवाई हुई है।

अकाउंट क्यों हुआ गायब, अब तक नहीं हुआ खुलासा

इस पूरे मामले पर न तो विराट कोहली, न उनकी मैनेजमेंट टीम और न ही इंस्टाग्राम की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी सामने आई। ऐसे में अकाउंट के गायब होने की वजह साफ नहीं हो पाई। हालांकि, 30 जनवरी की सुबह विराट का इंस्टाग्राम अकाउंट फिर से एक्टिव दिखाई देने लगा, जिससे फैंस ने राहत की सांस ली।

गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से विराट सोशल मीडिया पर कम सक्रिय नजर आ रहे थे। उन्होंने पहले भी कई प्रमोशनल पोस्ट हटाकर यह संकेत दिया था कि वह अब क्रिकेट और परिवार को ज्यादा अहमियत देना चाहते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विराट एक इंस्टाग्राम प्रमोशनल पोस्ट के लिए 12 से 14 करोड़ रुपये तक फीस लेते हैं।

सोशल मीडिया पर विराट की जबरदस्त लोकप्रियता

विराट कोहली सोशल मीडिया की दुनिया के सबसे बड़े स्पोर्ट्स स्टार्स में शामिल हैं। इंस्टाग्राम पर वह क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेसी के बाद तीसरे सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले एथलीट हैं। कोहली के बाद इस लिस्ट में नेमार जूनियर का नाम आता है।

अकाउंट गायब होते ही फैंस ने सोशल मीडिया पर सवालों की बाढ़ ला दी और कई लोगों ने विराट की पत्नी अनुष्का शर्मा को भी टैग कर जानकारी मांगी।

विराट कोहली का इंटरनेशनल करियर रहा शानदार

क्रिकेट के मैदान पर विराट कोहली का सफर बेहद ऐतिहासिक रहा है। उन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर में अब तक 85 शतक लगाए हैं।

टेस्ट क्रिकेट: 123 मैचों में 9230 रन, 30 शतक
नडे क्रिकेट: 311 मैचों में 14797 रन, 54 शतक, औसत 58.71
टी20 इंटरनेशनल: 4188 रन और 1 शतक

विराट कोहली टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और फिलहाल सिर्फ वनडे फॉर्मेट में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

Admin

Writer & Blogger

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular
Recent
Edit Template
Edit Template

Hello, we are content writers with a passion for all things related to fashion, celebrities, and lifestyle. Our mission is to assist clients.

Sponsored Content

No Posts Found!

Newsletter

Join 70,000 subscribers!

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

By signing up, you agree to our Privacy Policy

Tag Clouds

Edit Template

Press ESC to close

Cottage out enabled was entered greatly prevent message.