Close Menu
    What's Hot

    स्मार्टफोन, लैपटॉप और स्मार्ट टीवी हो सकते हैं सस्ते, सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग के लिए उठाया बड़ा कदम

    July 10, 2026

    Dixon और Vivo की साझेदारी को सरकार की मंजूरी, भारत में शुरू होगा स्मार्टफोन निर्माण का नया प्रोजेक्ट

    July 10, 2026

    जून में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में 63% उछाल, क्या एथेनॉल ब्लेंडिंग से बढ़ा ईवी का रुझान?

    July 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Hind Lehar
    Subscribe
    • Home
    Hind Lehar
    Home»देश»13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड में रेड चेतावनी; बाढ़ और भूस्खलन का खतरा बढ़ा
    देश

    13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड में रेड चेतावनी; बाढ़ और भूस्खलन का खतरा बढ़ा

    देशभर में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून सक्रिय हो चुका है और कई राज्यों में लगातार बारिश का दौर जारी है।
    HindBy HindJuly 10, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    weather news
    weather news
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Weather Update 10 July : देशभर में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून सक्रिय हो चुका है और कई राज्यों में लगातार बारिश का दौर जारी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शुक्रवार को कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड में मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है, जबकि 13 राज्यों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है।

    IMD के मुताबिक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में कई स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है। पहाड़ी इलाकों में लगातार बारिश के चलते भूस्खलन, मलबा गिरने और अचानक बाढ़ जैसी स्थिति बनने की आशंका जताई गई है।

    उत्तराखंड के कई जिलों में खतरा

    मौसम विभाग ने उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत और नैनीताल जैसे जिलों में भारी बारिश को लेकर सतर्कता बरतने की सलाह दी है। निचले इलाकों में जलभराव और फ्लैश फ्लड का खतरा बढ़ सकता है।

    IMD ने बताया कि उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में आने वाले कुछ दिनों तक बारिश का असर बना रह सकता है। इन राज्यों में 15 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

    इन राज्यों में भी भारी बारिश का अनुमान

    पिछले 24 घंटों में उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और मेघालय में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, कोंकण, केरल और त्रिपुरा के पहाड़ी क्षेत्रों में भी अच्छी बारिश हुई है।

    मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी शुक्रवार को भारी बारिश हो सकती है। वहीं पूर्वोत्तर भारत के अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में बहुत भारी बारिश की संभावना है। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ हिस्सों में भी तेज बारिश का अनुमान है।

    बिहार और उत्तर भारत के कई हिस्सों में अलर्ट

    IMD ने बिहार के लिए भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और पूर्वी मध्य प्रदेश में भी बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती हैं।

    इन इलाकों में बारिश कम होने की संभावना

    मौसम विभाग के मुताबिक, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश और दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में बारिश की तीव्रता कम हो सकती है। हालांकि, देश के कई अन्य हिस्सों में मॉनसून की सक्रियता बनी रहने की उम्मीद है।

    मौसम विशेषज्ञों ने लोगों से अपील की है कि पहाड़ी और निचले इलाकों में रहने वाले लोग सतर्क रहें और प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

    national News Today Weather Weather Update 10 July
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleमानसून में क्यों बढ़ जाती है चाय-पकौड़े की क्रेविंग? जानिए इसके पीछे की वजह
    Next Article जून में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में 63% उछाल, क्या एथेनॉल ब्लेंडिंग से बढ़ा ईवी का रुझान?
    Hind
    • Website

    Related Posts

    स्मार्टफोन, लैपटॉप और स्मार्ट टीवी हो सकते हैं सस्ते, सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग के लिए उठाया बड़ा कदम

    July 10, 2026

    यूपी में गन्ना पर्यवेक्षक के 1182 पदों पर निकली भर्ती, 81 हजार रुपये तक मिलेगा वेतन

    July 9, 2026

    भारी बारिश के चलते स्कूल बंद, प्रशासन ने जारी किए सख्त आदेश; लोगों से घरों में रहने की अपील

    July 9, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Subscribe to Updates

    Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    FREE Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 Copyrights reserved by HindLehar.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.