Breaking News
Edit Template
  • Home
  • /
  • World News
  • /
  • 7 देशों के बाद अब अब ब्राजील पर गिरा ट्रंप का टैरिफ बम, लगाया 50% शुल्क; राष्ट्रपति सिल्वा बोले- जल्द करेंगे पलटवार

7 देशों के बाद अब अब ब्राजील पर गिरा ट्रंप का टैरिफ बम, लगाया 50% शुल्क; राष्ट्रपति सिल्वा बोले- जल्द करेंगे पलटवार

Trump Tariffs on Brazil: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कई देशों पर भारी आयात शुल्क (टैरिफ) लगाने का ऐलान किया। ट्रंप ने इसे अब तक की सबसे सख्त कार्रवाई बताया। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को ब्राजील से आयात होने वाले सामान पर 50 फीसदी टैरिफ (शुल्क) लगाने का ऐलान किया है। यह फैसला ट्रंप और ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा के बीच हुई जुबानी जंग के बाद लिया गया है।

किन-किन देशों पर लगा टैरिफ?

ट्रंप ने सबसे पहले अल्जीरिया, इराक, लीबिया, श्रीलंका, ब्रुनेई, मोल्दोवा और फिलीपींस पर टैरिफ लगाने की घोषणा की। इसके बाद उन्होंने ब्राजील पर भी 50% का भारी टैरिफ लगा दिया। ये सभी नए शुल्क 1 अगस्त से लागू होंगे।

ब्राजील ने अमेरिका को चेतावनी दी

ट्रंप के इस फैसले के कुछ ही घंटों के अंदर ही ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी।

क्या कहा ब्राजील के राष्ट्रपति ने?

सिल्वा ने कहा कि अगर अमेरिका ने ब्राजील पर एकतरफा टैरिफ बढ़ाया, तो ब्राजील भी उसी तरह जवाबी कदम उठाएगा। उन्होंने साफ कहा कि ब्राजील अपने हितों की रक्षा करेगा और अमेरिका की कार्रवाई को चुपचाप नहीं सहेगा।

ट्रंप का आरोप क्यों?

ट्रंप का कहना है कि ब्राजील अमेरिका के साथ निष्पक्ष (Fair) व्यापार नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह फैसला ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो के साथ हो रहे बर्ताव को देखते हुए लिया गया है। बोलसोनारो पर इस समय ब्राजील में तख्तापलट (Coup) की साजिश करने का मुकदमा चल रहा है।

सिल्वा के ऑफिस का कड़ा बयान

ब्राजील के राष्ट्रपति के ऑफिस ने भी बयान जारी करते हुए कहा —“अगर कोई देश हमारे खिलाफ एकतरफा टैरिफ लगाता है, तो हम भी आर्थिक नियमों के मुताबिक वैसी ही कार्रवाई करेंगे।” इस बयान के बाद यह आशंका बढ़ गई है कि अमेरिका और ब्राजील के बीच अब व्यापार युद्ध हो सकता है।

सिल्वा ने सोशल मीडिया पर क्या कहा?

ब्राजील के राष्ट्रपति सिल्वा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा — “ब्राजील एक आज़ाद और संप्रभु देश है। हम किसी भी विदेशी दबाव या दखल को स्वीकार नहीं करेंगे।” उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व राष्ट्रपति बोलसोनारो के खिलाफ जो कानूनी कार्रवाई हो रही है, वह पूरी तरह से ब्राजील की न्यायपालिका के अधिकार में है और इस पर कोई बाहरी दबाव असर नहीं डालेगा।

ट्रंप के आरोपों को बताया झूठा

डोनाल्ड ट्रंप ने आरोप लगाया था कि ब्राजील ने अमेरिकी चुनावों और अभिव्यक्ति की आज़ादी (Freedom of Expression) पर हमला किया है। इस पर जवाब देते हुए राष्ट्रपति सिल्वा ने कहा कि यह आरोप झूठे हैं और तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है।

Hind Lehar

Writer & Blogger

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular
Recent
Edit Template
Edit Template

Hello, we are content writers with a passion for all things related to fashion, celebrities, and lifestyle. Our mission is to assist clients.

Sponsored Content

No Posts Found!

Newsletter

Join 70,000 subscribers!

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

By signing up, you agree to our Privacy Policy

Tag Clouds

Edit Template

Press ESC to close

Cottage out enabled was entered greatly prevent message.