Breaking News
Edit Template
  • Home
  • /
  • दिल्ली
  • /
  • Air India की फ्लाइट कुछ यात्रियों का सामान ही साथ नहीं लाईं, लैंडिंग के बाद हंगामा

Air India की फ्लाइट कुछ यात्रियों का सामान ही साथ नहीं लाईं, लैंडिंग के बाद हंगामा

पटना। उड़ान में असुविधा तथा यात्रियों की परेशानियों की खबरों को लेकर एक बार फिर एयर इंडिया चर्चा में है। पटना एयरपोर्ट पर शनिवार को अजीब स्थिति देखने को मिली जब एयर इंडिया की दो फ्लाइटें यात्रियों का सामान (लगेज) लाए बिना ही पहुंच गईं। जिसके बाद यात्रियों ने एयरपोर्ट पर जमकर हंगामा किया। इसमें शनिवार को बेंगलुरु से पटना पहुंची फ्लाइट IX2936 तथा चेन्नई से आई फ्लाइट XI1634 शामिल है।

किन फ्लाइट्स का मामला है?

पहली फ्लाइट बेंगलुरु से पटना आने वाली फ्लाइट IX2936 थी। दूसरी फ्लाइट चेन्नई से पटना आने वाली फ्लाइट XI1634 थी। दोनों फ्लाइट्स में कई यात्रियों का सामान नहीं आया। जब यात्री पटना एयरपोर्ट पर अपना सामान लेने पहुंचे और उन्हें कुछ नहीं मिला, तो उन्होंने वहां हंगामा किया।

एयर इंडिया ने क्या कारण बताया?

एयर इंडिया की तरफ से यात्रियों को बताया गया कि फ्लाइट का वजन तय सीमा से ज्यादा हो गया था। पटना एयरपोर्ट का रनवे छोटा है, इसलिए अधिक वजन वाला विमान सुरक्षित लैंड नहीं कर सकता। सुबह से बारिश हो रही थी, जिससे टेक्निकल दिक्कतें भी आईं। इसलिए कुछ सामान वहीं छोड़ दिया गया। एयर इंडिया ने भरोसा दिलाया कि रविवार सुबह 8 बजे तक सभी यात्रियों का सामान पटना पहुंचा दिया जाएगा।

अहमदाबाद विमान हादसे के बाद फिर विवादों में एयर इंडिया

12 जून 2025 को एयर इंडिया की एक फ्लाइट AI171, जो अहमदाबाद से लंदन गैटविक जा रही थी, टेकऑफ के थोड़ी देर बाद ही हादसे का शिकार हो गई। इस दुर्घटना में कई लोगों की मौत हुई थी। यह हादसा बहुत गंभीर था और इसके बाद एयर इंडिया आलोचना का केंद्र बन गया।

हादसे के बाद एयर इंडिया की सफाई

हादसे के बाद, एयर इंडिया ने शनिवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की। इसमें उन्होंने कहा कंपनी उन परिवारों के साथ खड़ी है, जिन्होंने इस हादसे में अपने प्रियजनों को खोया। एयर इंडिया और इसकी मूल कंपनी टाटा संस ने भरोसा दिलाया है कि वे सभी प्रभावितों को हर संभव मदद देंगे।

यात्रियों में बढ़ रहा है असंतोष

पटना की घटना और अहमदाबाद हादसे के बाद यात्रियों में नाराजगी बढ़ रही है। लोग एयर इंडिया की सेवा और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। अब देखना होगा कि एयर इंडिया अपनी साख कैसे बचाती है और आगे ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए क्या कदम उठाती है।

Hind Lehar

Writer & Blogger

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular
Recent
Edit Template
Edit Template

Hello, we are content writers with a passion for all things related to fashion, celebrities, and lifestyle. Our mission is to assist clients.

Sponsored Content

No Posts Found!

Newsletter

Join 70,000 subscribers!

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

By signing up, you agree to our Privacy Policy

Tag Clouds

Edit Template

Press ESC to close

Cottage out enabled was entered greatly prevent message.