Breaking News
Edit Template
  • Home
  • /
  • Health
  • /
  • Liver के लिए अमृत समान है ये फल, रोज खाने से खराब हो रहा लिवर होने लगता है ठीक

Liver के लिए अमृत समान है ये फल, रोज खाने से खराब हो रहा लिवर होने लगता है ठीक

Apple For Liver Health : आजकल की खराब लाइफस्टाइल, अनियमित खान-पान और प्रोसेस्ड फूड की वजह से लिवर संबंधी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। खासकर फैटी लिवर की समस्या युवाओं में आम होती जा रही है। दरअसल लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने और मेटाबॉलिज्म को सही रखने का काम करता है। ऐसे में इसे हेल्दी रखना बेहद जरूरी है। विशेषज्ञों के अनुसार, लिवर को स्वस्थ रखने के लिए सेब (Apple) को डाइट में शामिल करना सबसे फायदेमंद माना गया है। आइए खबर में विस्तार से जानते है…

लिवर के लिए सेब क्यों है फायदेमंद

सेब में विटामिन A, C, K, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। ये तत्व लिवर को नेचुरल तरीके से डिटॉक्स करने में मदद करते हैं। रोजाना सुबह खाली पेट 1-2 सेब खाने से लिवर में जमा फैट धीरे-धीरे कम होने लगता है। साथ ही, सेब लिवर में जमा हानिकारक तत्वों को बाहर निकाल देता है, जिससे फैटी लिवर की समस्या में राहत मिलती है।

फैटी लिवर के मरीजों के लिए उपयोगी

जो लोग फैटी लिवर से परेशान हैं, उन्हें सुबह उठकर 2 सेब खाना चाहिए। इससे लिवर की कोशिकाएं (Liver Cells) फिर से एक्टिव होने लगती हैं और खराब हो रहा लिवर धीरे-धीरे रिपेयर होने लगता है। डॉक्टर भी रोजाना कम से कम एक सेब खाने की सलाह देते हैं क्योंकि यह न केवल लिवर बल्कि दिल, किडनी और त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है।

लिवर को फिट रखने के अन्य उपाय

लिवर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए रोजाना कम से कम 30 मिनट की एक्सरसाइज करें। इससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और फैट बर्न होता है। साथ ही तला-भुना, जंक और प्रोसेस्ड फूड से परहेज करें। अधिक तेल, मैदा और शुगर युक्त भोजन लिवर पर सीधा असर डालते हैं। इसके बजाय फल, हरी सब्जियां और फाइबर युक्त आहार लें।

सावधानी:

यदि परिवार में किसी को लिवर से जुड़ी बीमारी रही है, तो नियमित रूप से हेल्थ चेकअप करवाना जरूरी है। सही डाइट और नियमित व्यायाम से लिवर लंबे समय तक स्वस्थ रह सकता है।

(Disclaimer: यह जानकारी सामान्य स्वास्थ्य जागरूकता के उद्देश्य से दी गई है। किसी भी डाइट या इलाज की शुरुआत से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।)

Admin

Writer & Blogger

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular
Recent
Edit Template
Edit Template

Hello, we are content writers with a passion for all things related to fashion, celebrities, and lifestyle. Our mission is to assist clients.

Sponsored Content

No Posts Found!

Newsletter

Join 70,000 subscribers!

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

By signing up, you agree to our Privacy Policy

Tag Clouds

Edit Template

Press ESC to close

Cottage out enabled was entered greatly prevent message.