Jade Stone
Jade Stone: पैसों की तंगी दूर कर सकता है यह चमत्कारी रत्न, जानें पहनने के फायदे

Jade Stone Wealth Benefits: धन, वैभव और प्रतिष्ठा हर किसी की चाहत होती है। मेहनत के बावजूद कई बार आर्थिक स्थिति स्थिर नहीं रहती। ऐसे में ज्योतिष और रत्न शास्त्र का सहारा लिया जाता है। जेड स्टोन, एक हरा और आकर्षक रत्न, सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। माना जाता है कि इसे पहनने से जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं।

जेड स्टोन के लाभ

फेंगशुई और प्राचीन मान्यताओं के अनुसार, जेड स्टोन को गुड लक और सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इसे ‘ड्रीम स्टोन’ भी कहा जाता है। यह नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है और सकारात्मक ऊर्जा आकर्षित करता है। रत्न शास्त्र के अनुसार, जेड स्टोन आर्थिक बाधाओं को कम करने में सहायक होता है, व्यापार में रुके पैसे लौटने और नए आय स्रोत खुलने में मदद करता है।

मानसिक शांति और स्वास्थ्य

जेड स्टोन सिर्फ आर्थिक लाभ तक सीमित नहीं है। इसे हृदय चक्र संतुलित करने वाला रत्न माना जाता है। यह तनाव कम करता है, आत्मविश्वास बढ़ाता है और निर्णय लेने में मदद करता है। साथ ही, रिश्तों में सकारात्मकता और सामंजस्य भी बढ़ाता है।

पहनने का सही तरीका

जेड स्टोन को अंगूठी, ब्रेसलेट या पेंडेंट के रूप में धारण किया जा सकता है। इसे सोने या चांदी में जड़वाना शुभ माना जाता है। अगर इसे पहनना संभव न हो, तो घर की तिजोरी, कैश बॉक्स या ऑफिस डेस्क पर जेड स्टोन रखना लाभकारी माना जाता है। इससे धन आकर्षण की ऊर्जा सक्रिय होती है और आर्थिक स्थिति में सुधार देखा जा सकता है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। हिन्द लहर एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

New rules for AI content
AI कंटेंट के नए नियम आज से होगें लागू, इंटरनेट पर पोस्ट करने से पहले रखें इन बातों का ध्यान

AI Generated Content New Rules: केंद्र सरकार ने एआई जेनरेटेड कंटेंट (AI Generated Content) को लेकर नए नियम 20 फरवरी 2026 से लागू कर दिए हैं। इन नियमों के तहत सोशल मीडिया या इंटरनेट पर एआई द्वारा बनाया गया कंटेंट साझा करने से पहले कुछ जरूरी शर्तों का पालन करना होगा। यह नियम IT (Digital Media Ethics Code) Rules 2021 के संशोधन के तहत लाए गए हैं।

क्या है एआई जेनरेटेड या सिंथेटिक कंटेंट?

नए नियमों में किसी भी कम्प्यूटरीकृत या AI मोडिफाइड कंटेंट को सिंथेटिकली जेनरेटेड (SGI) माना गया है, जो किसी वास्तविक व्यक्ति, घटना या स्थान जैसा प्रतीत होता हो। ऐसे कंटेंट को साझा करने से पहले स्पष्ट लेबलिंग या वाटरमार्किंग करना अनिवार्य है। हालांकि, सामान्य फोटो या वीडियो एडिटिंग वाले कंटेंट को SGI नहीं माना जाएगा।

बड़े बदलाव

-एआई जेनरेटेड वीडियो और इमेज पर लेबलिंग अनिवार्य। लेबल once लगने के बाद हटाया नहीं जा सकेगा।

-सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को SGI कंटेंट वेरिफाई करने के लिए टूल्स विकसित करने के निर्देश। बिना वेरिफिकेशन कंटेंट अपलोड नहीं होगा।

-प्लेटफॉर्म्स को हर तीन महीने में यूजर्स को चेतावनी जारी करनी होगी कि एआई कंटेंट के मिसयूज पर जुर्माना या कानूनी कार्रवाई हो सकती है।

नो-गो जोन और जिम्मेदारियां

सरकार ने बच्चों से जुड़े अश्लील कंटेंट, फर्जी दस्तावेज़, हथियार या डीपफेक कंटेंट जैसी कैटेगरी को नो-गो जोन घोषित किया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को निर्देश दिया गया कि कंटेंट हटाने के निर्देश मिलने पर 3 घंटे में कार्रवाई करें। हिंसक या अश्लील वीडियो पर प्रतिक्रिया समय 12 घंटे में सुनिश्चित करना होगा।

कानूनी प्रावधान

SGI नियमों का उल्लंघन भारतीय न्याय संहिता, नागरिक सुरक्षा कानून और POCSO एक्ट के तहत सजा योग्य होगा। वहीं, ऑटोमैटेड टूल्स द्वारा SGI कंटेंट हटाना IT एक्ट की धारा 79 का उल्लंघन नहीं माना जाएगा।

नई दिल्ली में चल रहे AI Impact Summit में पीएम मोदी ने भी डीपफेक और फेक कंटेंट से होने वाले समाजिक प्रभाव पर ध्यान दिलाया और बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा पर सतर्क रहने की जरूरत पर जोर दिया।

Bee Attack During Cricket Match
क्रिकेट मैच के दौरान मधुमक्खियों के झुंड नें किया हमला… अंपायर की मौत, कई खिलाड़ी घायल

Bee Attack During Cricket Match: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में बुधवार शाम एक स्थानीय क्रिकेट मैच के दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। इस हादसे में 65 वर्षीय अंपायर माणिक गुप्ता की मौत हो गई, जबकि 15 से 20 खिलाड़ी गंभीर रूप से घायल हुए।

घटना शुक्लागंज क्षेत्र के सप्रीू मैदान पर तब हुई जब मैच के दौरान ड्रिंक्स ब्रेक चल रहा था। अंपायर और खिलाड़ी मधुमक्खियों के हमले से बचने के लिए ग्राउंड पर लेट गए, लेकिन मधुमक्खियां लगातार डंक मारती रहीं, जिससे मैदान में अफरा-तफरी मच गई।

गंभीर रूप से घायल माणिक गुप्ता को कानपुर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने उन्हें नाजुक हालत में प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया, लेकिन उनकी मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दूसरी पारी के दौरान पानी पीने के समय अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। लखनऊ से आए एक खिलाड़ी को भी कई जगह डंक लगे। कुल मिलाकर 15-20 खिलाड़ी भी गंभीर रूप से घायल हुए।

इस तरह की घटना भारत में पहली बार नहीं हुई है। 2019 में तिरुवनंतपुरम में इंडिया A बनाम इंग्लैंड लायंस वन-डे मैच के दौरान भी मधुमक्खियों ने हमला किया था, जिसमें कई लोग घायल हुए थे, लेकिन किसी की जान नहीं गई थी।