Vastu Tips For Roti
Vastu Tips For Roti: क्या रोटियां गिनकर बनाना सही है? जानिए रसोई से जुड़े वास्तु नियम

Vastu Tips For Roti: आजकल ज्यादातर परिवार छोटे हो गए हैं। घर में सदस्यों की संख्या कम होने से भोजन भी उतना ही बनाया जाता है जितनी जरूरत हो। ऐसे में कई लोग रोटियां बनाते समय उन्हें गिनकर बनाते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र में इसे शुभ नहीं माना गया है।

क्या कहता है वास्तु शास्त्र?

वास्तु मान्यताओं के अनुसार रोटियां गिनकर बनाना घर की सकारात्मक ऊर्जा को प्रभावित कर सकता है। ज्योतिष में गेहूं का संबंध Surya से माना गया है, जो शक्ति, प्रकाश और समृद्धि के प्रतीक हैं। माना जाता है कि रोटियां गिनना सूर्य की कृपा में कमी का संकेत हो सकता है और इससे आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव बढ़ सकता है।

रसोई से जुड़े जरूरी नियम

  1. चकला-बेलन की तेज आवाज
    रसोईघर को घर का पवित्र स्थान माना गया है। रोटी बनाते समय चकला-बेलन की अत्यधिक आवाज को अशुभ संकेत माना जाता है। यह पारिवारिक कलह या तनाव से जुड़ा माना जाता है। यदि आवाज अधिक आए तो चकले के नीचे कपड़ा बिछाना बेहतर माना जाता है।
  2. बासी आटे का उपयोग
    कुछ लोग आटा गूंथकर फ्रिज में रख देते हैं, लेकिन वास्तु के अनुसार ताजा आटा ही शुभ होता है। बासी आटे को नकारात्मक ऊर्जा से जोड़ा जाता है, जबकि ताजे आटे की रोटी घर में सकारात्मकता बढ़ाती है।
  3. गर्म तवे पर पानी डालना
    रोटी बनाने के तुरंत बाद गरम तवे पर पानी डालना भी उचित नहीं माना जाता। मान्यता है कि इससे घर में अचानक विवाद या तनाव की स्थिति बन सकती है।

पहली और आखिरी रोटी का महत्व

परंपराओं में पहली रोटी गाय को देने की परंपरा रही है, जिसे शुभ और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। वहीं आखिरी रोटी कुत्ते को देने का रिवाज है, जो सुरक्षा और सकारात्मक ऊर्जा से जुड़ा माना जाता है। आज भी कई घरों में यह परंपरा निभाई जाती है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। हिन्द लहर एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

Healthy Eating
बासी रोटी सेहत के लिए सही या गलत? जानें विशेषज्ञों की राय

Eat Stale Bread: भारतीय परिवारों में अक्सर रात की बची हुई रोटियां सुबह नाश्ते में खा ली जाती हैं। कुछ लोग इसे पूरी तरह सुरक्षित मानते हैं, तो कुछ का मानना है कि बासी भोजन से परहेज करना चाहिए। आजकल बढ़ती स्वास्थ्य समस्याओं के बीच यह सवाल और भी अहम हो गया है कि आखिर बासी रोटी खाना लाभकारी है या हानिकारक।

क्या कहती हैं रिसर्च?

कुछ अध्ययनों, जिनमें अमेरिकन जर्नल ऑफ़ क्लीनिकल न्यूट्रीशन में प्रकाशित रिपोर्ट्स के अनुसार ठंडी या एक दिन पुरानी रोटी में रेजिस्टेंट स्टार्च की मात्रा बढ़ सकती है। रेजिस्टेंट स्टार्च पाचन के लिए फायदेमंद माना जाता है और यह धीरे-धीरे टूटता है, जिससे लंबे समय तक ऊर्जा मिलती है।

विशेषज्ञों का कहना है कि बासी रोटी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स ताजी रोटी की तुलना में कम हो सकता है। इसका अर्थ है कि इसे खाने से रक्त शर्करा का स्तर अचानक नहीं बढ़ता। यही वजह है कि सीमित मात्रा में इसका सेवन कुछ लोगों, खासकर प्री-डायबिटिक व्यक्तियों के लिए लाभकारी हो सकता है।

किन बातों का रखें ध्यान?

हालांकि, पोषण विशेषज्ञ ताजी रोटी को प्राथमिकता देने की सलाह देते हैं। अगर रोटी को सही तरीके से रखा गया हो और उसमें खराब होने के संकेत न हों, तो कभी-कभार इसका सेवन किया जा सकता है। जिन लोगों को गैस, एसिडिटी, डायबिटीज या पेट से जुड़ी संवेदनशीलता है, उन्हें डॉक्टर या डाइटीशियन से सलाह लेने के बाद ही बासी रोटी खानी चाहिए।

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। हिन्द लहर इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है। )

National Weather Update
यूपी-बिहार में बढ़ने लगी गर्मी, दिल्ली का पारा 30°C के करीब, जानिए आज का मौसम अपडेट

Weather Update: देश के कई हिस्सों में अब ठंड विदा लेती नजर आ रही है और तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। खासतौर पर उत्तर प्रदेश और बिहार में दिन के समय हल्की गर्मी महसूस होने लगी है। दूसरी ओर पहाड़ी राज्यों में हाल ही में बारिश और बर्फबारी का दौर देखने को मिला। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में फिर से मौसम में बदलाव संभव है। आइए जानते हैं 25 फरवरी को देशभर में कैसा रहेगा मौसम।

दिल्ली का मौसम
IMD के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज अधिकतम तापमान लगभग 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। दिन के समय हल्की से मध्यम रफ्तार की हवाएं चलने की संभावना है, जिससे मौसम अपेक्षाकृत साफ और सुहावना बना रहेगा। फिलहाल बारिश के कोई आसार नहीं हैं।

उत्तर प्रदेश और बिहार का हाल

उत्तर प्रदेश में मौसम स्थिर बना हुआ है। आसमान साफ रहने का अनुमान है और किसी प्रकार की बारिश या आंधी की चेतावनी जारी नहीं की गई है।
वहीं बिहार में कई जिलों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यह संकेत है कि आने वाले दिनों में गर्मी का असर और स्पष्ट हो सकता है।

पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी

उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में पिछले कुछ दिनों से बर्फबारी जारी है। पिथौरागढ़ जिले के पंचाचूली क्षेत्र समेत कई ऊंचे स्थानों पर हल्की बर्फ गिरी है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 27 और 28 फरवरी को फिर से पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश हो सकती है।

मध्य प्रदेश में बदला मौसम

मध्य प्रदेश के 20 से अधिक जिलों में बीते दो दिनों के दौरान तेज आंधी और बारिश देखने को मिली। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हुई। हालांकि आज मौसम साफ रहने की संभावना है, लेकिन मार्च की शुरुआत में फिर से वर्षा हो सकती है।

महाराष्ट्र में तापमान बढ़ने के संकेत

महाराष्ट्र में अगले दो दिनों तक तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है। मार्च की शुरुआत में दिन का मौसम थोड़ा गर्म महसूस हो सकता है।

पंजाब और ओडिशा में कोहरे का असर

पंजाब के कुछ इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा छाने की आशंका है, जिससे दृश्यता प्रभावित हो सकती है। सड़क और रेल यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
इसी तरह ओडिशा के विभिन्न हिस्सों में भी घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है।

दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में बारिश

विदर्भ क्षेत्र, केरल, आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु में आज हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं।
वहीं अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में गरज-चमक के साथ बारिश और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। छत्तीसगढ़ में भी 26 फरवरी तक मौसम सक्रिय रहने का अनुमान है।

shikhar dhawan
शादी के बीच फेक पोस्ट पर भड़के शिखर धवन, ट्रोल्स को दिया करारा जवाब

Shikhar Dhawan: भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन इन दिनों अपनी निजी जिंदगी की नई शुरुआत को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर उनके नाम से एक कथित बयान वायरल कर दिया गया, जिससे वह नाराज नजर आए।

फर्जी बयान पर दी सफाई

वायरल पोस्ट में दावा किया गया कि धवन ने अपने पिछले रिश्ते को लेकर निराशाजनक टिप्पणी की है। इसमें उनकी पूर्व पत्नी आयशा मुखर्जी से जुड़ा कथित बयान भी शामिल था।

धवन ने तुरंत अपने आधिकारिक अकाउंट से स्पष्ट किया कि यह पोस्ट पूरी तरह से फर्जी है। उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी भी अपने अतीत को बोझ नहीं माना और न ही ऐसी कोई टिप्पणी की है। उन्होंने लोगों से अपील की कि सिर्फ व्यूज़ और क्लिक के लिए उनके नाम का गलत इस्तेमाल न किया जाए।

नई जिंदगी की शुरुआत

हाल ही में धवन ने अपनी लॉन्ग टाइम पार्टनर सोफी शाइन के साथ दिल्ली-एनसीआर में निजी समारोह में शादी की है। इससे पहले 2023 में उनका आयशा मुखर्जी से तलाक हो गया था।

धवन ने कई बार अपने बेटे जोरावर को याद करने की बात कही है, लेकिन उन्होंने कभी भी सार्वजनिक रूप से अपने पिछले रिश्ते को लेकर नकारात्मक बयान नहीं दिया। अब वह नई पारी की शुरुआत कर रहे हैं और फैंस से सकारात्मकता बनाए रखने की अपील की है।

Pakistan Cricket
ENG vs PAK: आज का मैच तय करेगा पाकिस्तान की सेमीफाइनल में राह, जानिए ग्रुप-2 का समीकरण

ENG vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 राउंड में आज पाकिस्तान और इंग्लैंड की भिड़ंत पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगी। पाकिस्तान का पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था, जिसके चलते उन्हें 1 अंक मिला। इंग्लैंड ने पहले मैच में श्रीलंका को हराया था। अब सवाल यह है कि अगर पाकिस्तान आज हारा तो क्या टीम सेमीफाइनल से बाहर हो जाएगी।

पाकिस्तान की सेमीफाइनल की स्थिति

आज की हार के बाद भी पाकिस्तान सेमीफाइनल की दौड़ से पूरी तरह बाहर नहीं होगी। इस स्थिति में टीम के पास 2 मैचों के बाद 1 अंक होगा। लेकिन आगे की राह अन्य टीमों के नतीजों पर निर्भर करेगी। पाकिस्तान को अपने आखिरी मैच में श्रीलंका को हराना होगा और न्यूजीलैंड के मैचों के नतीजे उनके पक्ष में होने चाहिए।

अगर न्यूजीलैंड श्रीलंका और इंग्लैंड से हार जाता है और पाकिस्तान श्रीलंका को हराता है, तो पाकिस्तान 3 अंक तक पहुंच जाएगा।

अगर न्यूजीलैंड और पाकिस्तान दोनों ने श्रीलंका को हराया और इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को हराया, तो पाकिस्तान और न्यूजीलैंड दोनों के 3-3 अंक होंगे। तब नेट रन रेट से तय होगा कौन आगे जाएगा।

अगर न्यूजीलैंड अपने दोनों मैच जीत लेता है, तो उसके 5 अंक हो जाएंगे और इंग्लैंड के 4 अंक होंगे। इस स्थिति में पाकिस्तान सेमीफाइनल से पहले ही बाहर हो जाएगा।

ग्रुप-2 का शेड्यूल

24 फरवरी: इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान
25 फरवरी: श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड
27 फरवरी: इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड
28 फरवरी: श्रीलंका बनाम पाकिस्तान

लाइव देखने का तरीका

इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान मैच आज शाम 7 बजे से पल्लेकेले स्टेडियम में खेला जाएगा। टॉस 6:30 बजे होगा। मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर और जियोहॉटस्टार ऐप/वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।

Weather Update
मौसम अपडेट: दिल्ली-राजस्थान में बढ़ेगा तापमान, 11 राज्यों में बारिश के आसार, पंजाब में कोहरे का अलर्ट

नई दिल्ली: फरवरी के अंतिम दिनों के साथ देशभर के मौसम में तेज बदलाव देखने को मिल रहा है। उत्तर और पश्चिम भारत में जहां गर्मी की आहट महसूस होने लगी है, वहीं दक्षिण और पूर्वी राज्यों में बारिश का दौर जारी है। अलग-अलग मौसम प्रणालियों के प्रभाव से तापमान में उतार-चढ़ाव दर्ज किया जा रहा है।

इन राज्यों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण भारत के राज्यों तमिलनाडु और केरल में अगले 24 घंटों के दौरान तेज बारिश हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावना है।

24 फरवरी को ओडिशा में हल्की से मध्यम वर्षा का अनुमान है। कुछ स्थानों पर गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल, झारखंड, सिक्किम, असम, मेघालय और तेलंगाना में भी बारिश के आसार हैं। मध्य भारत के हिस्सों जैसे मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में भी अगले एक-दो दिनों में वर्षा की संभावना जताई गई है। 26 से 28 फरवरी के बीच पहाड़ी राज्यों जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है।

उत्तर-पश्चिम भारत में बढ़ेगा तापमान

आने वाले सप्ताह में उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होने की संभावना है। राजधानी दिल्ली में भी अगले दो-तीन दिनों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान लगभग 2 डिग्री तक बढ़ सकता है।

हाल के 24 घंटों में पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान और गुजरात समेत कई राज्यों में तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री अधिक दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में अधिकतम तापमान 34 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। वहीं, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, झारखंड और पूर्वोत्तर के कई हिस्सों में पारा 30 से 34 डिग्री तक पहुंचा। देश के मैदानी इलाकों में सर्वाधिक तापमान 37 डिग्री सेल्सियस कुरनूल और मदुरै में रिकॉर्ड किया गया।

पंजाब में घने कोहरे की संभावना

24 फरवरी तक पंजाब के कुछ इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा छा सकता है। वहीं दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा के कुछ हिस्सों में हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है, जिससे यातायात प्रभावित होने की आशंका है। मौसम के इस बदलते मिजाज के बीच लोगों को सलाह दी गई है कि वे स्थानीय मौसम पूर्वानुमान पर नजर रखें और सतर्कता बरतें।

holi 2026
Holi 2026: भारत की ये जगहें जहां नहीं मनाई जाती होली, कारण जानकर रह जाएंगे हैरान

Holi 2026: होली का पावन पर्व हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। वर्ष 2026 में यह रंगों का त्योहार 4 मार्च को मनाया जाएगा। देशभर में जहां लोग धूमधाम से रंग-गुलाल उड़ाते हैं, वहीं भारत में कुछ ऐसे स्थान भी हैं जहां सदियों से होली नहीं मनाई जाती। इन स्थानों से जुड़ी मान्यताएं और लोककथाएं काफी दिलचस्प और अनोखी हैं। आइए जानते हैं उन जगहों के बारे में….

हरियाणा का दुसेरपुर गांव

हरियाणा के दुसेरपुर में करीब तीन सौ वर्षों से होली नहीं खेली गई है। स्थानीय जनश्रुति के अनुसार, कभी होली के अवसर पर गांव के लोगों ने एक साधु का अपमान कर दिया था। कहा जाता है कि साधु ने क्रोधित होकर गांव को श्राप दिया कि यहां कभी होली नहीं मनाई जाएगी। तभी से ग्रामीण इस परंपरा का पालन कर रहे हैं और आज भी यहां रंगों का त्योहार नहीं मनाया जाता।

उत्तराखंड के खुरजान और क्विली गांव

उत्तराखंड के खुरजान और क्विली गांवों में लगभग डेढ़ सौ साल से होली नहीं खेली जाती। यहां के लोगों की आस्था है कि उनकी कुलदेवी त्रिपुर सुंदरी को शोर-शराबा पसंद नहीं है। यदि गांव में होली का उत्सव मनाया गया तो देवी नाराज हो सकती हैं और विपत्ति आ सकती है। इसी विश्वास के चलते इन गांवों में आज भी होली से दूरी बनाई जाती है।

झारखंड का दुर्गापुर

झारखंड के दुर्गापुर में भी होली नहीं मनाने की परंपरा है। मान्यता है कि होली के दिन यहां के राजा दुर्गा प्रसाद की हत्या कर दी गई थी। इस दुखद घटना के बाद गांव में होली का उत्सव बंद कर दिया गया। कहा जाता है कि कई वर्षों बाद जब कुछ बाहरी लोगों ने यहां होली मनाने का प्रयास किया तो उसी दिन अप्रिय घटनाएं घटित हुईं और बीमारी फैल गई। इसके बाद से गांववासियों ने होली न मनाने का निर्णय दृढ़ता से निभाया है।

गुजरात का रामसन गांव

गुजरात के रामसन गांव में भी दो सौ साल से अधिक समय से होली नहीं जलाई गई। लोककथाओं के अनुसार, एक बार होलिका दहन के दौरान आग बेकाबू हो गई और पूरे गांव में फैल गई, जिससे भारी नुकसान हुआ। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने होली का आयोजन बंद कर दिया और आज तक इस परंपरा को निभाया जा रहा है।

भारत विविधताओं का देश है, जहां हर त्योहार के साथ अलग-अलग मान्यताएं और परंपराएं जुड़ी हुई हैं। होली जहां अधिकांश स्थानों पर हर्षोल्लास का प्रतीक है, वहीं कुछ जगहों पर इससे जुड़ी ऐतिहासिक घटनाएं और आस्थाएं इसे न मनाने का कारण बन गई हैं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। हिन्द लहर एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

रेलवे में बंपर अवसर! 5349 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 10वीं पास युवा कर सकते हैं आवेदन

Railway Recruitment Cell: सरकारी नौकरी की तलाश में युवाओं के लिए खुशखबरी है। रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC) ने वेस्टर्न रेलवे में अप्रेंटिस के कुल 5349 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा, उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह 10वीं और आईटीआई के अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट से किया जाएगा।

आवेदन की प्रक्रिया और तारीखें

आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। आवेदन 21 फरवरी 2026 सुबह 11 बजे से शुरू होंगे और अंतिम तारीख 23 मार्च 2026 शाम 5 बजे तक है। इच्छुक उम्मीदवार RRC वेस्टर्न रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट www.rrc-wr.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

पदों की जानकारी

भर्ती में फिटर, इलेक्ट्रिशियन, वेल्डर, कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, डीजल मैकेनिक, पेंटर, कारपेंटर, रेफ्रिजरेशन और एसी मैकेनिक समेत कई ट्रेड शामिल हैं। सबसे अधिक पद फिटर और इलेक्ट्रिशियन ट्रेड में हैं।

योग्यता और आयु सीमा

आवेदन के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कम से कम 50% अंकों के साथ पास होना आवश्यक है। संबंधित ट्रेड में एनसीवीटी से मान्यता प्राप्त आईटीआई प्रमाणपत्र भी जरूरी है। केवल 10वीं या आईटीआई का रिजल्ट आने का इंतजार कर रहे उम्मीदवार आवेदन के लिए योग्य नहीं होंगे। इंजीनियरिंग डिग्री या डिप्लोमा धारक भी इस भर्ती के लिए पात्र नहीं हैं।

आयु सीमा 15 से 24 वर्ष है, आरक्षित वर्गों के लिए नियमानुसार छूट मिलेगी – एससी/एसटी के लिए 5 वर्ष, ओबीसी के लिए 3 वर्ष और PWD उम्मीदवारों को 10 साल की छूट।

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा। यदि दो उम्मीदवारों के अंक समान होंगे, तो उम्र में अधिक वाले को प्राथमिकता दी जाएगी। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद ही अंतिम चयन होगा।

आवेदन शुल्क

सामान्य और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है। एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और महिला उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं देना होगा।

यह मौका विशेष रूप से 10वीं और आईटीआई पास युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है, जो रेलवे में स्थायी नौकरी की दिशा में पहला कदम उठाना चाहते हैं।

Weight Loss Tips
वजन घटाने के लिए कैलोरी इनटेक: उम्र और वजन के अनुसार जानें सही मात्रा

हेल्थ डेस्क : कैलोरी भोजन और पेय से मिलने वाली ऊर्जा की इकाई है, जो शरीर को रोजमर्रा की गतिविधियों के लिए जरूरी होती है। शरीर को आवश्यक से ज्यादा कैलोरी मिलने पर यह फैट के रूप में जमा हो जाती है। इसलिए वजन नियंत्रित रखने के लिए अपने शरीर की जरूरत के हिसाब से कैलोरी का सेवन करना जरूरी है। शरीर को कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और वसा जैसे मैक्रोन्यूट्रिएंट्स भी चाहिए।

1 दिन में कितनी कैलोरी लें?

कैलोरी की जरूरत व्यक्ति की उम्र, वजन, लंबाई, शारीरिक गतिविधि और मेटाबॉलिज्म पर निर्भर करती है। वजन घटाने के लिए विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि रोजाना कैलोरी इनटेक अपने शरीर की जरूरत से लगभग 500 कैलोरी कम रखें।

महिलाओं के लिए कैलोरी

20 साल की उम्र के आसपास: लगभग 2,200 कैलोरी रोजाना

26-50 साल, मीडियम एक्टिव: 2,000–2,200 कैलोरी

50 साल से अधिक: लगभग 1,800 कैलोरी

गर्भवती या बच्चे को फीड कर रही महिलाएं: डॉक्टर की सलाह से कैलोरी समायोजित करें

पुरुषों के लिए कैलोरी

19-25 साल: लगभग 2,800 कैलोरी

26-45 साल, मीडियम एक्टिव: 2,600–3,000 कैलोरी

46-65 साल: लगभग 2,400 कैलोरी

66 साल से अधिक: करीब 2,200 कैलोरी

बच्चों के लिए कैलोरी

बच्चों की कैलोरी जरूरत उनकी उम्र और गतिविधि स्तर पर निर्भर करती है। औसत बच्चे को 1,200–1,400 कैलोरी की आवश्यकता होती है। अधिक एक्टिव बच्चों को 2,000–2,800 कैलोरी की जरूरत पड़ सकती है। संतुलित और जरूरत के अनुसार कैलोरी लेना न केवल वजन नियंत्रित रखता है, बल्कि शरीर को स्वस्थ और ऊर्जा से भरपूर भी बनाए रखता है।

Swami Ramdev Tips
नींद में खर्राटे सिर्फ आवाज नहीं, हो सकती है गंभीर बीमारी का संकेत; जानें स्वामी रामदेव के टिप्स

हेल्थ डेस्क : नींद में खर्राटे लेना अब सिर्फ मजाक या रातभर की परेशानी नहीं माना जाता। यह शरीर में चल रही गंभीर समस्या की चेतावनी भी हो सकता है। खर्राटे अक्सर ‘ऑब्स्ट्रक्टिव स्लीप एप्निया’ का संकेत देते हैं, जिसमें नींद के दौरान सांस बार-बार रुकती है। इससे ऑक्सीजन का स्तर गिरता है और फेफड़ों व दिल पर दबाव बढ़ता है।

गंभीर प्रभाव

लेटेस्ट रिसर्च के अनुसार, खर्राटे लेने वाले 72% मरीजों में पल्मोनरी हाइपरटेंशन पाया गया है। यह स्थिति हार्ट फेल्योर और स्ट्रोक का खतरा बढ़ा देती है। लंबे समय तक स्लीप एप्निया रहने पर फेफड़ों की क्षमता घटती है और COPD जैसी बीमारियों का जोखिम बढ़ता है। देश में लगभग 11 करोड़ लोग इस बीमारी से प्रभावित हैं, लेकिन अधिकतर लोग इसे मामूली ‘खर्राटे’ समझकर अनदेखा कर देते हैं।

खर्राटों के कारण

मोटापा

थायराइड

टॉन्सिल्स

हाइपरटेंशन

डायबिटीज

अस्थमा

साइड इफेक्ट

अनिद्रा

शुगर और बीपी में असंतुलन

कोलेस्ट्रॉल बढ़ना

साइलेंट अटैक

ब्रेन स्ट्रोक

परिवार और जीवन पर असर

46% लोगों को खर्राटों से परेशानी होती है। 20% कपल अलग सोते हैं।

अच्छी नींद पाने के उपाय

ताजा और हल्का खाना खाएं

तले-भुने भोजन से परहेज करें

5-6 लीटर पानी पीएं

रोजाना व्यायाम करें

रामदेव के घरेलू उपाय

पुदीने के तेल से गरारे: नाक की सूजन कम और सांस लेने में आसानी

लहसुन: 1-2 कली पानी के साथ लेने से ब्लॉकेज खुलता है और नींद शांत होती है

हल्दी वाला दूध रात में पीना

गुनगुने पानी में दालचीनी या इलायची मिलाकर पीना

सोने से पहले स्टीम लेना

हाइपरटेंशन कम करने के उपाय

पर्याप्त पानी पीना

स्ट्रेस और टेंशन कम करना

समय पर भोजन करना

जंक फूड से परहेज

स्वामी रामदेव के अनुसार, ये उपाय नियमित करने से नींद बेहतर होती है, सांस में सुधार आता है और खर्राटों की समस्या कम होती है।