Instagram Hidden Words
Instagram पर खराब कमेंट्स से पाएं तुरंत राहत, बस करें ये छोटा-सा काम

Instagram Hidden Words: अगर आप Instagram यूजर हैं या कंटेंट क्रिएटर हैं, तो आपने कभी न कभी गंदे या आपत्तिजनक कमेंट्स का सामना जरूर किया होगा। हालांकि कमेंट्स एंगेजमेंट बढ़ाने में मदद करते हैं, लेकिन कई बार ऐसे शब्दों का सामना करना परेशानी वाला हो जाता है। अच्छी खबर यह है कि इंस्टाग्राम में इसके लिए पहले से ही Hidden Words नाम का फीचर मौजूद है।

Hidden Words फीचर क्या करता है?

यह फीचर आपको कमेंट्स और डायरेक्ट मैसेज में आने वाले आपत्तिजनक शब्दों या वाक्यों को फिल्टर करने का विकल्प देता है। आप इसमें उन शब्दों और वाक्यों को जोड़ सकते हैं जिन्हें आप अपनी पोस्ट या मैसेज में नहीं देखना चाहते। जैसे ही कोई यूजर इन शब्दों का इस्तेमाल करेगा, इंस्टाग्राम अपने आप उन्हें हाइड कर देगा। इससे आपकी पोस्ट पर सिर्फ साफ-सुथरे कमेंट्स दिखाई देंगे और ट्रोलिंग या गंदी बातचीत से बचाव होगा।

इसे कैसे इनेबल करें?

  1. इंस्टाग्राम ऐप ओपन करें और अपनी प्रोफाइल पर जाएं।
  2. Settings में जाएं और How others can interact with you विकल्प चुनें।
  3. यहां आपको Hidden Words का ऑप्शन दिखेगा।
  4. Manage custom words and phrases पर टैप करें और वह शब्द/वाक्य डालें जिन्हें आप हाइड करना चाहते हैं।
  5. सेव करने के बाद इंस्टाग्राम अपने आप इन शब्दों को कमेंट और मैसेज से छुपा देगा।
Sugarcane Juice Benefits
गर्मियों में गन्ने का रस पिएं, सेहत और दोनों को मिलेगा फायदा

Sugarcane Juice Benefits : गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है और अब धूप और गर्मी से शरीर थकने लगता है। इस समय लोगों को लू, डिहाइड्रेशन और थकान जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में सिर्फ पानी ही नहीं, बल्कि ताजगी देने वाले जूस का सेवन भी फायदेमंद होता है। विशेष रूप से गन्ने का रस गर्मियों में ऊर्जा और स्वास्थ्य दोनों के लिए लाभकारी माना जाता है।

  1. तुरंत ऊर्जा का स्रोत

गन्ने के रस में प्राकृतिक शुगर की अच्छी मात्रा होती है। तेज धूप में थकान महसूस होने पर इसे पीने से शरीर को तुरंत ग्लूकोज मिलता है और ऊर्जा का स्तर बढ़ता है।

  1. डिहाइड्रेशन से बचाव

गर्मी में पसीने के साथ शरीर से मिनरल्स निकल जाते हैं। गन्ने का रस कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम और आयरन जैसे इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर होता है, जो शरीर को हाइड्रेटेड रखता है।

  1. पाचन में सहायक

गन्ने का रस पेट के लिए टॉनिक की तरह काम करता है। इसमें मौजूद पोटेशियम पेट के pH स्तर को संतुलित रखता है और पाचन रसों के स्राव में मदद करता है, जिससे कब्ज और अन्य पाचन संबंधी समस्याओं में राहत मिलती है।

  1. लिवर के लिए फायदेमंद

आयुर्वेद के अनुसार गन्ने का रस लिवर को मजबूत बनाता है। यह पीलिया या अन्य लिवर समस्याओं में शरीर को आवश्यक पोषक तत्व और प्रोटीन प्रदान करता है, जिससे लिवर की कार्यक्षमता बढ़ती है।

  1. त्वचा को प्राकृतिक चमक

गन्ने के रस में अल्फा हाइड्रॉक्सी एसिड पाए जाते हैं, जो त्वचा को हाइड्रेट रखते हैं और मुंहासों को कम करते हैं। इसका सेवन शरीर को अंदर से साफ करता है और चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाता है।

Sanju Samson
Sanju Samson की धमाकेदार पारी ने दिलाई भारत को सेमीफाइनल की टिकट, मोहम्मद कैफ ने की तारीफ

Sanju Samson: T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। इस मैच में भारत की जीत की राह संजू सैमसन की विस्फोटक पारी से आसान हुई। 50 गेंदों में नाबाद 97 रन बनाने वाले सैमसन ने आक्रामकता और संयम का ऐसा संतुलन दिखाया कि टीम ने 195 रनों के लक्ष्य को पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने अपनी यूट्यूब वीडियो में सैमसन की पारी को यादगार और प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि भारत की साउथ अफ्रीका से हुई हार ने टीम मैनेजमेंट को लाइन-अप पर दोबारा विचार करने के लिए मजबूर किया। इस बदलाव का फायदा संजू को मिला, जिन्होंने मौके पर जाकर टीम को सेमीफाइनल में पहुंचा दिया।

कैफ ने याद दिलाया कि सैमसन पहले प्लेइंग इलेवन में नहीं थे और मैदान पर ड्रिंक्स लेकर आते थे। अब उन्होंने ऐसा कीर्तिमान बनाया कि भारत का 195 रन का लक्ष्य पहली बार इस तरह सफलतापूर्वक चेज हुआ। उनका यह प्रदर्शन ना केवल मैच फिनिश करने वाला था, बल्कि टीम के आत्मविश्वास को भी बढ़ाने वाला साबित हुआ। टीम इंडिया अब सेमीफाइनल में और दमदार प्रदर्शन करने की तैयारी में है, और सबकी निगाहें संजू सैमसन और टीम के अगले मुकाबले पर टिकी हैं।

Bank Holiday August 2026
Bank Holidays in March 2026: यूपी में लगातार 5 दिन बैंक बंद… मार्च में कुल इतने दिन बंद रहेंगे बैंक; जानें डिटेल्स

Bank Holidays in March 2026: मार्च 2026 में देश के विभिन्न राज्यों में कुल 18 दिन बैंकों की छुट्टी रहेगी। इसमें महीने के 5 रविवार और 2 शनिवार की सामान्य छुट्टियां शामिल हैं। इसके अलावा विभिन्न राज्यों में स्थानीय त्योहारों और धार्मिक अवसरों की वजह से बैंकों की अतिरिक्त छुट्टियां रहेंगी।

मार्च में राष्ट्रीय छुट्टियां

रविवार: 1, 8, 15, 22, 29 मार्च
शनिवार: 14 और 28 मार्च

राज्य-विशेष छुट्टियां

2 मार्च: होलिका दहन – उत्तर प्रदेश में सभी बैंक बंद
3 मार्च: होलिका दहन, होली, दुलहंडी, डोल जात्रा, अट्टुकल पोंगल – महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, असम, तेलंगाना, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, गोवा, बिहार, झारखंड, केरल, आंध्र प्रदेश में सभी बैंक बंद
4 मार्च: होली, धुलेटी, याओसांग – त्रिपुरा, गुजरात, मिजोरम, ओडिशा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, सिक्किम, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, मेघालय
13 मार्च: चापचर कुट महोत्सव – मिजोरम
17 मार्च: शब-ए-कद्र – जम्मू और कश्मीर
19 मार्च: गुड़ी पड़वा, उगादी, तेलुगु नववर्ष, साजिबु नोंगमा पंबा, चैत्र नवरात्रि – महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, मणिपुर, जम्मू और कश्मीर, गोवा, आंध्र प्रदेश
20 मार्च: ईद-उल-फितर और जुमातुल विदा – जम्मू और कश्मीर, केरल, आंध्र प्रदेश
21 मार्च: ईद-उल-फितर – अधिकांश राज्य (केरल, हिमाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश छोड़कर)
26 मार्च: श्री राम नवमी – गुजरात, मिजोरम, महाराष्ट्र, चंडीगढ़, उत्तराखंड, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, झारखंड, हिमाचल प्रदेश
27 मार्च: श्री राम नवमी – मध्य प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम, तेलंगाना, बिहार, आंध्र प्रदेश
31 मार्च: महावीर जयंती – गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड

यूपी में लगातार 5 दिन बैंक बंद

उत्तर प्रदेश में 28 फरवरी से 4 मार्च तक लगातार 5 दिन बैंकों की छुट्टी रहेगी। इसमें 28 फरवरी का शनिवार, 1 मार्च का रविवार और 2, 3 मार्च की होलिका दहन और होली शामिल हैं। यूपी में बैंक 5 मार्च, गुरुवार से फिर से खुलेंगे।

जम्मू और कश्मीर में लगातार 4 दिन

जम्मू और कश्मीर में 19 मार्च से 22 मार्च तक बैंकों की छुट्टी रहेगी। इस तरह मार्च में बैंकों की छुट्टियों के कारण लोगों को वित्तीय लेन-देन की योजना पहले से बनाना लाभकारी रहेगा।

Israel US Iran War
Israel US Iran War : ईरान के पलटवार से मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव, इन देशों के लिए जारी हुआ अलर्ट

Israel US Iran War : ईरान पर अमेरिकी और इज़रायली हमलों के बाद पश्चिम एशिया में हालात तेजी से बिगड़ते नजर आ रहे हैं। बता दें कि जवाबी कार्रवाई में ईरान द्वारा खाड़ी क्षेत्र के कई ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए जा रहे हैं, जिससे पूरे मिडिल ईस्ट में अस्थिरता बढ़ गई है।

इसी बीच संयुक्त राज्य अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने सुरक्षा हालात को गंभीर बताते हुए अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। अमेरिकी प्रशासन ने 14 खाड़ी और मध्य पूर्वी देशों में मौजूद नागरिकों से उपलब्ध व्यावसायिक उड़ानों के जरिए तुरंत वहां से निकलने का आग्रह किया है।

अमेरिकी विदेश मंत्रालय की चेतावनी

कांसुलर मामलों की सहायक सचिव मोरा नामदार ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कहा कि विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने क्षेत्र में बढ़ते खतरे को देखते हुए अमेरिकियों को तुरंत प्रस्थान करने की सलाह दी है।

किन देशों के लिए जारी हुआ अलर्ट?

एडवाइजरी में जिन देशों और क्षेत्रों का उल्लेख किया गया है, उनमें इज़रायल (वेस्ट बैंक और गाजा सहित), इराक, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, कुवैत, कतर, जॉर्डन, लेबनान, मिस्र, बहरीन, ओमान और सीरिया शामिल हैं।

संघर्ष का चौथा दिन, और हमलों की चेतावनी

अमेरिका, इज़रायल और ईरान के बीच जारी टकराव अब चौथे दिन में प्रवेश कर चुका है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने संकेत दिया है कि यदि आवश्यक हुआ तो ईरान के खिलाफ और बड़े हमले किए जा सकते हैं, यहां तक कि जमीनी कार्रवाई भी संभव है।

बताया जा रहा है कि हालिया हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के करीबी परिजनों और रक्षा नेतृत्व से जुड़े कई वरिष्ठ अधिकारियों की मौत हुई है। इसके बाद ईरान ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए क्षेत्र के कई हिस्सों में हमले तेज कर दिए हैं।

रिपोर्टों के अनुसार, ईरान के 130 से अधिक शहरों पर बमबारी की गई है, जिसमें सैकड़ों लोगों की जान जाने की खबर है। क्षेत्र में हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं और अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नजरें इस बढ़ते संघर्ष पर टिकी हैं।

Lunar Eclipse,
Chandra Grahan 2026: फाल्गुन पूर्णिमा पर आज साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें कहां-कहां दिखाई देगा? यहां पढ़े पूरी डिटेल्स

Chandra Grahan 2026: आज फाल्गुन पूर्णिमा के अवसर पर वर्ष 2026 का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। यह पूर्ण यानी खग्रास चंद्र ग्रहण होगा। खग्रास ग्रहण तब बनता है जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक सीध में आ जाते हैं और पृथ्वी की छाया पूरी तरह चंद्रमा को ढक लेती है। इस स्थिति में चंद्रमा कुछ समय के लिए पूर्णतः आच्छादित हो जाता है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूर्य और चंद्र ग्रहण को अशुभ समय माना जाता है। इस दौरान शुभ या मांगलिक कार्यों से परहेज करने की सलाह दी जाती है।

चंद्र ग्रहण 2026 का समय (भारतीय समयानुसार)

उपच्छाया स्पर्श – दोपहर 2:16 बजे
प्रच्छाया स्पर्श – 3:21 बजे
खग्रास आरंभ – 4:35 बजे
परमग्रास – 5:04 बजे
खग्रास समाप्त – 5:33 बजे
प्रच्छाया अंत – 6:46 बजे
उपच्छाया अंत – 7:52 बजे

ग्रहण का स्पर्श काल लगभग 3:20 बजे से शुरू होगा और मोक्ष काल शाम करीब 6:47 बजे माना गया है। सूतक काल ग्रहण से लगभग 9 घंटे पहले आरंभ हो जाता है, जो आज सुबह 6:40 बजे से प्रभावी रहेगा।

कहां-कहां दिखाई देगा चंद्र ग्रहण?

यह खग्रास चंद्र ग्रहण पूर्वी यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, उत्तर और दक्षिण अमेरिका के कई हिस्सों, प्रशांत महासागर, अटलांटिक महासागर और हिंद महासागर क्षेत्रों में दिखाई देगा।

पेरू, कनाडा, अमेरिका, ताइवान, फिलीपींस, वियतनाम, इंडोनेशिया, हांगकांग, थाईलैंड, क्यूबा, चीन, कोरिया, जापान और भारत के कुछ हिस्सों में यह पूर्ण रूप में देखा जा सकेगा।

भारत में इसकी दृश्यता क्षेत्र के अनुसार अलग-अलग रहेगी। पूर्वी और उत्तर-पूर्वी राज्यों में पूर्ण चंद्र ग्रहण स्पष्ट रूप से दिखेगा, जबकि देश के अधिकतर हिस्सों में आंशिक ग्रहण दिखाई देगा। पश्चिमी भारत में चंद्रमा का उदय ग्रहण समाप्ति के बाद होने की संभावना है, जिससे वहां केवल प्रच्छाया चरण दिख सकता है।

नई दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, अहमदाबाद, भुवनेश्वर, पटना, गुवाहाटी, इंफाल, शिलांग, कोहिमा और ईटानगर जैसे प्रमुख शहरों में ग्रहण अलग-अलग चरणों में नजर आएगा।

विदेशों में लीमा, न्यूयॉर्क, टोरंटो, सिडनी, मेलबर्न, लॉस एंजेल्स, सिएटल, वॉशिंगटन डीसी, सैन फ्रांसिस्को, टोक्यो और बीजिंग में भी यह पूर्ण ग्रहण देखा जा सकेगा।

ग्रहण के दौरान मंत्र जाप

धार्मिक परंपराओं के अनुसार ग्रहण काल में मंत्र जाप करना शुभ माना जाता है। कुछ प्रचलित मंत्र इस प्रकार हैं—

ऊँ इन्द्राय नमः
ऊँ अग्नये नमः
ऊँ सोमाय नमः
ऊँ रुद्राय नमः
ऊँ विष्णुवे नमः
ऊँ अश्विनीये नमः

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। हिन्द लहर एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

US-Israel Iran War: भयानक जंग से में मची हाहाकार… खामेनेई की मौत के बाद भड़का ईरान; 40 दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा

Iran-Israel War News: ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन की खबर ने अंतरराष्ट्रीय राजनीति में हलचल मचा दी है। ईरानी सरकारी मीडिया ने 86 वर्षीय नेता के देहांत की आधिकारिक पुष्टि की है। इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भी उनके मारे जाने का दावा किया था।

सरकारी मीडिया ने दी पुष्टि

ईरान के सरकारी टेलीविजन और आधिकारिक समाचार एजेंसी IRNA ने बताया कि देश के सर्वोच्च धार्मिक एवं राजनीतिक नेता का निधन हो गया है। हालांकि मृत्यु के कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई। ट्रंप ने दावा किया था कि वे अमेरिकी-इजरायली संयुक्त अभियान में मारे गए, लेकिन इस पर ईरान की ओर से कोई स्पष्ट बयान नहीं आया है।

श्रद्धांजलि संदेश जारी

निधन की पुष्टि के बाद ईरानी मीडिया में भावनात्मक संदेश प्रसारित किए गए। संदेशों में खामेनेई को दृढ़ इच्छाशक्ति वाला नेता बताते हुए कहा गया कि उन्होंने अंतिम समय तक अपने विचारों पर अडिग रहते हुए नेतृत्व किया।

40 दिन का राष्ट्रीय शोक

सरकार ने उनके निधन के बाद 40 दिनों के सार्वजनिक शोक की घोषणा की है। साथ ही सात दिनों तक देशभर में अवकाश रहेगा। इस दौरान सरकारी कार्यक्रम सीमित रहेंगे और राष्ट्रीय ध्वज झुका रहेगा।

परिवार पर भी हमले का दावा

कुछ रिपोर्टों में यह भी कहा गया है कि खामेनेई के परिवार के कुछ सदस्यों की भी हत्या की गई है, हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

ट्रंप की प्रतिक्रिया

ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर पोस्ट कर कहा कि यह घटना न्याय के समान है। उनके बयान के बाद वैश्विक स्तर पर प्रतिक्रियाएं तेज हो गई हैं और मध्य पूर्व में हालात पर दुनिया की नजर बनी हुई है।

Holi 2026: होली पर करें श्री कृष्ण के 108 नामों का जाप, मिलेगा विशेष आध्यात्मिक लाभ

Holi 2026: रंगों का पर्व होली केवल उल्लास का त्योहार नहीं, बल्कि भक्ति और प्रेम का भी प्रतीक है। ब्रजभूमि में यह उत्सव राधा-कृष्ण के दिव्य प्रेम से जुड़ा हुआ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान श्रीकृष्ण की आराधना और उनके 108 नामों का जप करने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है।

धार्मिक विश्वास के अनुसार, होली के दिन भगवान के नामों का स्मरण करने से नकारात्मकता दूर होती है और मन को स्थिरता मिलती है। विशेष रूप से श्रीकृष्ण के 108 नामों का जाप भक्तों के लिए अत्यंत फलदायी माना गया है। इससे मनोकामनाओं की पूर्ति, मानसिक संतुलन और आरोग्य की प्राप्ति होती है।

होली और श्रीकृष्ण का संबंध

भगवान कृष्ण की लीलाएं ब्रज क्षेत्र में विशेष रूप से प्रसिद्ध हैं। वृंदावन और बरसाना में होली का उत्सव अत्यंत धूमधाम से मनाया जाता है। यहां की लठमार होली और फूलों की होली विश्वभर में प्रसिद्ध है।

कहा जाता है कि श्रीकृष्ण ने गोपियों के साथ रंग खेलकर प्रेम और आनंद का संदेश दिया। यही कारण है कि होली को कृष्ण भक्ति से जोड़ा जाता है।

108 नामों के जप का महत्व

सनातन परंपरा में 108 संख्या को पवित्र माना गया है। श्रीकृष्ण के विभिन्न नाम उनके गुण, स्वरूप और लीलाओं का वर्णन करते हैं, जैसे-वासुदेव, गोविंद, माधव, दामोदर, मुरारी, पार्थसारथी, जगन्नाथ, नारायण आदि।

इन नामों का श्रद्धापूर्वक उच्चारण करने से भक्त के भीतर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। धार्मिक मान्यता है कि होली के शुभ अवसर पर यदि सच्चे मन से 108 नामों का जप किया जाए तो भगवान की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

कैसे करें जप?

-प्रातः स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
-पूजा स्थान पर दीप और धूप प्रज्वलित करें।
-श्रीकृष्ण की प्रतिमा या चित्र के समक्ष बैठकर ध्यान लगाएं।
-108 नामों का शांत मन से जप करें।
-अंत में समस्त परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करें।

होलिका दहन के बाद और रंगोत्सव से पहले किया गया यह जप भक्तों के लिए आध्यात्मिक ऊर्जा का स्रोत बन सकता है। होली के पावन अवसर पर भक्ति और प्रेम के रंग में रंगकर श्रीकृष्ण के नामों का स्मरण करना जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला सकता है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। हिन्द लहर एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

महाराष्ट्र के भिवंडी में डाइंग फैक्ट्री में भीषण आग, तीन मंजिलें प्रभावित, दमकल की पांच गाड़ियां तैनात

भिवंडी: शहर के खोक्खा कंपाउंड इलाके में स्थित निलेश नामक एक डाइंग फैक्ट्री में देर रात अचानक भीषण आग भड़क उठी। आग ने कुछ ही समय में विकराल रूप धारण कर लिया और इमारत की तीन मंजिलें इसकी चपेट में आ गईं।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग हरकत में आया और मौके पर पांच फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भेजी गईं। करीब पांच घंटे की लगातार मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आसपास रिहायशी क्षेत्र होने के कारण इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था।

आग लगने का कारण अज्ञात

प्राथमिक जानकारी के अनुसार आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। राहत की बात यह है कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीम स्थिति पर नजर बनाए हुए है। आग पूरी तरह बुझने के बाद नुकसान का आकलन और विस्तृत जांच की जाएगी। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री को भारी नुकसान पहुंचा है और अंदर रखा सामान जलकर नष्ट हो गया है।

मुंबई में नेवल डॉकयार्ड में भी लगी थी आग

हाल ही में 12 फरवरी को मुंबई में स्थित गेटवे ऑफ इंडिया के सामने नेवल डॉकयार्ड परिसर में भी आग लगने की घटना सामने आई थी। रात करीब 10:15 बजे सर्वे यार्ड भवन में आग भड़क उठी थी।

आग की ऊंची लपटें और घना धुआं दूर से दिखाई दे रहा था, जिससे आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। सोशल मीडिया पर इस घटना के कई वीडियो भी वायरल हुए थे। दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया था।

अहमदाबाद में व्यावसायिक इमारत में आग

इससे पहले अहमदाबाद में एक व्यावसायिक इमारत में आग लगने की घटना सामने आई थी। प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से करीब 100 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस घटना में भी किसी प्रकार की जनहानि की खबर नहीं थी।

लगातार सामने आ रही आगजनी की घटनाएं औद्योगिक और व्यावसायिक क्षेत्रों में सुरक्षा उपायों की गंभीर आवश्यकता की ओर संकेत करती हैं। प्रशासन द्वारा सुरक्षा मानकों की समीक्षा और सख्त अमल की जरूरत महसूस की जा रही है।

IND vs ZIM Live Streaming
IND vs ZIM Live Streaming: भारत-जिम्बाब्वे मुकाबला फ्री में कहां देखें? जानिए समय और प्रसारण की पूरी जानकारी

IND vs ZIM Live Streaming: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में 26 फरवरी को इंडिया नेशनल क्रिकेट टीम का सामना जिम्बाब्वे नेशनल क्रिकेट टीम से होगा।टीम इंडिया के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा है, क्योंकि एक और हार उन्हें टूर्नामेंट से बाहर कर सकती है।

भारत को पिछले मैच में साउथ अफ्रीका नेशनल क्रिकेट टीम के खिलाफ 76 रन से हार झेलनी पड़ी थी। वहीं जिम्बाब्वे को अपने पहले सुपर-8 मुकाबले में वेस्ट इंडीज क्रिकेट टीम से शिकस्त मिली थी।

कब और कहां खेला जाएगा मैच?

भारत और जिम्बाब्वे के बीच यह अहम मुकाबला चेन्नई के एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 6:30 बजे होगा। इस मुकाबले में भारत की कप्तानी सूर्यकुमार यादव करेंगे, जबकि जिम्बाब्वे की कमान सिकंदर रजा के हाथों में होगी।

टीवी पर कहां देखें लाइव प्रसारण?

भारत बनाम जिम्बाब्वे मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर किया जाएगा। हालांकि इन चैनलों को देखने के लिए सब्सक्रिप्शन जरूरी होगा।

मोबाइल पर लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें?

इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप पर उपलब्ध रहेगी। अगर आपके मोबाइल में यह ऐप है, तो आप इंटरनेट डेटा के जरिए मैच देख सकते हैं।

फ्री में कैसे देखें मैच?

अगर आप बिना किसी सब्सक्रिप्शन के मैच देखना चाहते हैं, तो DD Sports पर इसका सीधा प्रसारण उपलब्ध रहेगा। फ्री डिश कनेक्शन वाले दर्शक टीवी पर इस मुकाबले का आनंद मुफ्त में उठा सकते हैं।

इस हाई-वोल्टेज मैच से जुड़ी हर अपडेट के लिए फैंस लगातार नजर बनाए हुए हैं, क्योंकि सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए भारत की जीत बेहद जरूरी है।