Hardik Pandya
टी20 वर्ल्ड कप 2026: हार्दिक पांड्या पर लगा तिरंगे के अपमान का आरोप, पुणे में शिकायत दर्ज

Hardik Pandya: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया, जिसमें टीम इंडिया ने 96 रनों से जीत दर्ज कर तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने जीत का जश्न मनाते हुए मैदान पर तिरंगा थामे हुए उत्सव मनाया।

लेकिन अब टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को लेकर पुणे के शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में तिरंगे के अपमान का मामला दर्ज किया गया है। वकील वाजेद खान ने शिकायत में आरोप लगाया कि हार्दिक ने जीत का जश्न मनाते हुए तिरंगा अपने शरीर पर लपेटा और अपनी गर्लफ्रेंड के साथ डांस किया। उन्होंने बताया कि यह 1971 नेशनल फ्लैग एक्ट, सेक्शन 2 के खिलाफ है और राष्ट्रीय ध्वज का अपमान माना जा सकता है।

शिकायतकर्ता ने कहा कि नेशनल फ्लैग पूरे देश का प्रतीक है और इसे सम्मान देना जरूरी है। शिकायत शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में दर्ज कर ली गई और उन्हें इसकी कॉपी भी प्रदान की गई।

हार्दिक पांड्या का टूर्नामेंट में योगदान

वहीं, हार्दिक पांड्या ने भारत को तीसरी बार वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 9 मैचों में 217 रन बनाए, जिसमें 2 अर्धशतक शामिल थे। गेंदबाजी में उन्होंने 32.33 की औसत से 9 विकेट हासिल किए। खासकर सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ हार्दिक के 19वें ओवर ने टीम को जीत की राह में अहम मदद की। इस घटना के बाद क्रिकेट जगत और सोशल मीडिया में अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं, और मामला अब कानूनी रूप ले चुका है।

Nail Extension
Nail Extensions : नेल एक्सटेंशन सेहत के लिए कितना सुरक्षित हैं? जानें लंबे नाखूनों के नुकसान

Can Acrylic Nails Cause Skin Damage: आजकल नेल एक्सटेंशन और एक्रिलिक नेल्स का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। लंबे, चमकदार और स्टाइलिश नाखून कई लोगों को आकर्षक लगते हैं। लेकिन एक्सपर्ट्स का मानना है कि बार-बार इनका इस्तेमाल आपके नाखूनों और त्वचा के लिए नुकसानदेह हो सकता है। खासकर नेल लगाने की प्रक्रिया में इस्तेमाल होने वाली यूवी लाइट और कुछ केमिकल्स स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं को बढ़ा सकते हैं।

एक्सपर्ट की राय

एक्सपर्ट के अनुसार, समस्या सीधे एक्रिलिक नेल्स से नहीं, बल्कि उन्हें लगाने की प्रक्रिया से होती है। इसमें एक विशेष पाउडर और लिक्विड पदार्थ को मिलाकर नाखूनों पर लगाया जाता है और फिर यूवी लैंप के नीचे सेट किया जाता है। यूवीए किरणें त्वचा की डीएनए कोशिकाओं को नुकसान पहुंचा सकती हैं। बार-बार लंबे समय तक एक्सपोजर होने पर यह जोखिम बढ़ सकता है।

त्वचा पर प्रभाव

यूवी लैंप के बार-बार उपयोग से त्वचा पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। इसके अलावा, कई एक्रिलिक उत्पादों में फॉर्मल्डिहाइड और टोल्यून जैसे रसायन होते हैं, जो जलन या एलर्जी पैदा कर सकते हैं। ये रसायन और यूवी किरणें मिलकर त्वचा पर अतिरिक्त दबाव डाल सकती हैं।

जोखिम कम करने के उपाय

नेल एक्सटेंशन को रोजमर्रा की आदत न बनाएं, केवल खास अवसरों तक ही सीमित रखें।
विश्वसनीय सैलून में ही प्रक्रिया करवाएं।
प्रक्रिया से पहले हाथों पर सनस्क्रीन लगाना मददगार हो सकता है।
पारंपरिक यूवी लैंप के बजाय एलईडी लैंप का उपयोग अपेक्षाकृत सुरक्षित माना जाता है।
नेल हटाने की प्रक्रिया हमेशा एक्सपर्ट से करवाएं; घर पर हटाने से नाखून और त्वचा को नुकसान हो सकता है।

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है। इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी नई गतिविधि या उपचार को अपनाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

T20 WC 2026
T20 WC 2026: बल्लेबाजों ने किन गेंदबाजों को किया परेशान, टॉप-3 में दो भारतीय शामिल

T20 WC 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बल्लेबाजों का प्रदर्शन शानदार रहा, लेकिन कुछ गेंदबाजों के लिए यह टूर्नामेंट चुनौतीपूर्ण रहा। इस दौरान कई बल्लेबाजों ने गेंदबाजों की कड़ी टक्कर ली और कुछ गेंदबाजों की गेंदों पर सबसे ज्यादा छक्के लगे। खास बात यह रही कि टॉप-3 में दो भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं।

  1. हार्दिक पांड्या (भारत)

टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इस सूची में सबसे ऊपर हैं। 9 मैचों में लगभग 33 ओवर गेंदबाजी करने के बावजूद उनके खिलाफ बल्लेबाजों ने 20 छक्के लगाए। पांड्या ने 9 विकेट लिए, लेकिन बल्लेबाजों ने उनके ओवर में खुलकर खेला।

  1. आदिल रशीद (इंग्लैंड)

इंग्लैंड के लेग स्पिनर आदिल रशीद ने 8 मैचों में 13 विकेट हासिल किए। इसके बावजूद बल्लेबाजों ने उनकी गेंदों पर 18 छक्के लगाए। उनका इकॉनमी रेट लगभग 8 रहा।

  1. वरुण चक्रवर्ती (भारत)

भारत के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने सुपर-8 और नॉकआउट चरण में रन रोकने में कठिनाई महसूस की। 9 मैचों में उन्होंने 14 विकेट लिए, लेकिन 17 छक्के खाए।

  1. जोफ्रा आर्चर (इंग्लैंड)

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने पूरे टूर्नामेंट में 30 ओवर गेंदबाजी की और 17 छक्के झेले। सेमीफाइनल में भारतीय बल्लेबाजों ने उनके एक ओवर में लगातार बड़े शॉट लगाए।

  1. मार्को यानसेन (साउथ अफ्रीका)

साउथ अफ्रीका के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मार्को यानसेन ने 6 मैचों में 11 विकेट लिए, लेकिन उनकी गेंदबाजी के खिलाफ बल्लेबाजों ने 14 छक्के लगाए।

Smriti Mandhana
स्मृति मंधाना ने ‘द हंड्रेड’ में मचाई धूम, इतने में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने खरीदा

Smriti Mandhana Made Spectacular Entry Into The Hundred: आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 जीतने वाली भारतीय टीम की खिलाड़ियों की मांग अब अंतरराष्ट्रीय लीग्स में भी बढ़ रही है। इसका ताजा उदाहरण इंग्लैंड की टी20 लीग ‘द हंड्रेड’ में देखने को मिला। भारतीय ओपनर स्मृति मंधाना को मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने सीधे अपनी टीम में साइन किया, जबकि विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋचा घोष को 50,000 पाउंड (करीब 61 लाख रुपये) में खरीदा गया। अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा को भी इस नीलामी में स्थान मिला।

ड्राफ्ट और नीलामी

‘द हंड्रेड’ महिला ड्राफ्ट में कुल 178 खिलाड़ियों पर बोली लगी। पहले ही 28 खिलाड़ी फ्रेंचाइजी द्वारा रिटेन या सीधे साइन किए जा चुके थे। नीलामी में ऋचा घोष को केवल मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने ही खरीदा। दीप्ति शर्मा को सनराइजर्स लीड्स ने 27,500 पाउंड (करीब 34 लाख रुपये) में अपनी टीम में जोड़ा।

टीम में स्टार खिलाड़ी

मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने स्मृति मंधाना के साथ ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज मेग लैनिंग को भी सीधे साइन किया। इंग्लैंड की स्पिनर सोफी एक्लेस्टोन को भी फ्रेंचाइजी ने रिटेन किया। इस नीलामी में यास्तिका भाटिया और श्री चरणी को कोई टीम नहीं खरीद सकी।

टूर्नामेंट का बजट

हर महिला फ्रेंचाइजी के पास ‘द हंड्रेड’ में 880,000 पाउंड का बजट था। नीलामी से पहले मैनचेस्टर सुपर जायंट्स, एमआई लंदन, सनराइजर्स लीड्स और वेल्श फायर के पास 570,000 पाउंड का बजट बचा हुआ था। अन्य टीमों के पास 520,000 पाउंड बचा था।

टूर्नामेंट 21 जुलाई से शुरू होकर 16 अगस्त को समाप्त होगा। स्मृति मंधाना और भारतीय खिलाड़ियों की मौजूदगी इस लीग में भारतीय फैंस के लिए रोमांच और बढ़ा देगी।

IPL 2026 schedule released
क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खबर: IPL 2026 का शेड्यूल हुआ जारी; RCB vs SRH मैच से होगा आगाज!

IPL 2026 Schedule: क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशी की खबर है। आपको बता दें कि IPL 2026 के पहले चरण का शेड्यूल अब सामने आ गया है। टूर्नामेंट का आगाज 28 मार्च को होगा, जिसमें डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। यह मुकाबला बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे खेला जाएगा। हालांकि, RCB के घरेलू मैचों की पुष्टि स्टेडियम की तैयारियों के अंतिम निरीक्षण के बाद होगी, जो 13 मार्च को होगा।

पहला चरण: 28 मार्च से 12 अप्रैल तक

BCCI ने टूर्नामेंट के पहले चरण में कुल 20 मैचों का कार्यक्रम जारी किया है। बाकी मैचों का शेड्यूल विधानसभा चुनाव की तारीखों के बाद घोषित किया जाएगा।

IPL 2026 में कुल 84 मैच

इस बार IPL में 10 टीमें भाग ले रही हैं और पूरे सीजन में कुल 84 मुकाबले होंगे। सभी टीमें डबल राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में खेलेंगी, जिसके बाद प्लेऑफ और फाइनल मैच खेला जाएगा।

पहले 20 मैचों की लिस्ट (पहला चरण)

28 मार्च: RCB vs SRH (बेंगलुरु), शाम 7:30
29 मार्च: MI vs KKR (मुंबई), शाम 7:30
30 मार्च: RR vs CSK (गुवाहाटी), शाम 7:30
31 मार्च: PBKS vs GT (न्यू चंडीगढ़), शाम 7:30
1 अप्रैल: LSG vs DC (लखनऊ), शाम 7:30
2 अप्रैल: KKR vs SRH (कोलकाता), शाम 7:30
3 अप्रैल: CSK vs PBKS (चेन्नई), शाम 7:30
4 अप्रैल: DC vs MI (दिल्ली), दोपहर 3:30
4 अप्रैल: GT vs RR (अहमदाबाद), शाम 7:30
5 अप्रैल: SRH vs LSG (हैदराबाद), दोपहर 3:30
5 अप्रैल: RCB vs CSK (बेंगलुरु), शाम 7:30
6 अप्रैल: KKR vs PBKS (कोलकाता), शाम 7:30
7 अप्रैल: RR vs MI (गुवाहाटी), शाम 7:30
8 अप्रैल: DC vs GT (दिल्ली), शाम 7:30
9 अप्रैल: KKR vs LSG (कोलकाता), शाम 7:30
10 अप्रैल: RR vs RCB (गुवाहाटी), शाम 7:30
11 अप्रैल: PBKS vs SRH (न्यू चंडीगढ़), दोपहर 3:30
11 अप्रैल: CSK vs DC (चेन्नई), शाम 7:30
12 अप्रैल: LSG vs GT (लखनऊ), दोपहर 3:30
12 अप्रैल: MI vs RCB (मुंबई), शाम 7:30

इस शेड्यूल के साथ IPL 2026 का रोमांच क्रिकेट फैंस के लिए और भी खास होने वाला है।

LPG सिलेंडर की डिलीवरी में हो रही देरी? ऐसे करें शिकायत, जानें Bharat Gas, Indane और HP के हेल्पलाइन नंबर

नेशनल डेस्क : मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच देश के कई हिस्सों में रसोई गैस की सप्लाई को लेकर लोगों में चिंता बढ़ गई है। हालांकि केंद्र सरकार ने साफ किया है कि घरेलू एलपीजी की उपलब्धता पूरी तरह सुरक्षित है और आम उपभोक्ताओं की जरूरतों को प्राथमिकता दी जा रही है। सरकार के मुताबिक फिलहाल गैस सप्लाई को लेकर घबराने की कोई जरूरत नहीं है।

इसके बावजूद कई शहरों से ऐसी शिकायतें सामने आ रही हैं कि गैस सिलेंडर की बुकिंग कराने के बाद भी समय पर डिलीवरी नहीं हो रही। कुछ उपभोक्ताओं ने यह भी आरोप लगाया है कि कुछ डीलर अतिरिक्त पैसे मांग रहे हैं या जानबूझकर डिलीवरी में देरी कर रहे हैं। ऐसे मामलों में ग्राहक सीधे गैस कंपनी की हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

बुकिंग अवधि बढ़ाकर 25 दिन की गई

सरकार ने हाल ही में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग अवधि को 21 दिनों से बढ़ाकर 25 दिन कर दिया है। यानी एक सिलेंडर लेने के बाद अगली बुकिंग कराने के लिए अब उपभोक्ताओं को 25 दिन का इंतजार करना होगा। इस बदलाव के बाद कुछ जगहों पर गैस डिलीवरी में देरी की शिकायतें भी सामने आई हैं।

डीलर की मनमानी पर ऐसे करें शिकायत

अगर बुकिंग के बाद भी गैस सिलेंडर नहीं मिल रहा या डीलर अतिरिक्त पैसे मांग रहा है, तो ग्राहक संबंधित गैस कंपनी के टोल-फ्री नंबर पर कॉल कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

इंडेन गैस के हेल्पलाइन नंबर

Indane Gas के उपभोक्ता सिलेंडर डिलीवरी से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:

टोल फ्री नंबर: 1800-2333-555
LPG बुकिंग और शिकायत: 7718955555

भारत गैस के हेल्पलाइन नंबर

Bharat Gas के ग्राहक डिलीवरी में देरी या डीलर की शिकायत के लिए इन नंबरों पर कॉल कर सकते हैं:

टोल फ्री नंबर: 1800-22-4344
LPG बुकिंग नंबर: 7715012345

HP गैस के हेल्पलाइन नंबर

HP Gas के उपभोक्ता भी कंपनी से सीधे संपर्क कर अपनी समस्या दर्ज करा सकते हैं:

टोल फ्री नंबर: 1800-2333-555
HP Anytime LPG: 9493602222

घबराने के बजाय सतर्क रहें

विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल देश में एलपीजी की सप्लाई पर्याप्त है और सरकार इसकी निगरानी कर रही है। ऐसे में अगर कहीं गैस सिलेंडर की डिलीवरी में परेशानी हो रही है, तो उपभोक्ताओं को घबराने के बजाय संबंधित कंपनी की हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करानी चाहिए। इससे समस्या का समाधान जल्दी हो सकता है और डीलरों की मनमानी पर भी रोक लगाई जा सकती है।

Sheetala Ashtami 2026 Upay
Sheetala Ashtami 2026: सरल उपायों से बढ़ाएं सुख-समृद्धि, हर रोग और भय से पाएं मुक्ति

Sheetala Ashtami 2026: इस वर्ष शीतला अष्टमी 11 मार्च 2026 को मनाई जा रही है । यह दिन विशेष रूप से मां शीतला को समर्पित होता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन माता की विधिपूर्वक पूजा करने और उनके बताए उपाय अपनाने से घर में सुख-समृद्धि आती है और सभी प्रकार के रोग और भय दूर होते हैं।

शीतला अष्टमी की परंपराएं:
इस दिन घर में चूल्हा नहीं जलाया जाता, न ही ताजा भोजन बनाया जाता है। पूजा में माता को बासी भोजन का भोग लगाना और स्वयं बासी भोजन का सेवन करना शुभ माना जाता है। इसके अलावा घर और आसपास की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

विशेष उपाय:

नौकरियों की चिंता दूर करने के लिए: सुबह स्नान के बाद शीतला चालीसा का पाठ करें और माता को पुष्प अर्पित करें।

स्वास्थ्य और लंबी आयु के लिए: मंत्र “मृणाल तन्तु सदृशीं नाभि हृन्मध्य संस्थिताम्…” का जाप करें।

परिवार की खुशहाली के लिए: शीतलाष्टक स्तोत्र में दिए मंत्र का जाप करें।

तरक्की और कामयाबी के लिए: माता के आगे घी का दीपक जलाएं और आरती करें।

सुख-समृद्धि बढ़ाने के लिए: घर पर आसन बिछाकर मंत्र “ऊँ ह्रीं श्रीं शीतलायै नमः” 108 बार जाप करें।

बिजनेस और जीवनसाथी की सुरक्षा के लिए: नीम के पेड़ के पास जाकर पूजा और ध्यान करें।

जीवन में मिठास लाने के लिए: नीम की 21 पत्तियों की माला बनाकर माता को अर्पित करें।

भय और रोग से मुक्ति के लिए: शीतलाष्टक स्तोत्र में दिए मंत्रों का जाप करें।

शीतला अष्टमी के ये सरल उपाय जीवन में सकारात्मकता, स्वास्थ्य और समृद्धि बढ़ाने में मदद करते हैं। मान्यता है कि इनका पालन करने से न केवल रोग और भय से छुटकारा मिलता है, बल्कि घर और परिवार में सुख और शांति का वास होता है।

Priya Saroj post viral
पिता के निधन के बाद भी टीम के साथ खड़े रहे Rinku Singh, मंगेतर प्रिया सरोज का भावुक पोस्ट हुआ वायरल

स्पोर्ट्स डेस्क : ICC Men’s T20 World Cup 2026 में भारत की ऐतिहासिक जीत के बीच एक ऐसी कहानी भी सामने आई जिसने क्रिकेट फैंस को भावुक कर दिया। यह कहानी भारतीय बल्लेबाज रिंकू सिंह की है, जिन्होंने निजी जीवन के कठिन समय में भी टीम के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई।

मुश्किल समय में भी टीम का साथ

टूर्नामेंट के दौरान रिंकू सिंह के पिता का निधन हो गया था। यह उनके लिए बेहद भावनात्मक समय था, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने टीम का साथ नहीं छोड़ा। पिता के देहांत के एक दिन बाद ही वह भारतीय टीम के साथ जुड़ गए और पूरे टूर्नामेंट में टीम के साथ बने रहे।

हालांकि इस वर्ल्ड कप में उनका प्रदर्शन आंकड़ों के हिसाब से बहुत बड़ा नहीं रहा। उन्होंने 5 मुकाबलों में कुल 24 रन बनाए, लेकिन कठिन परिस्थितियों में टीम के साथ खड़े रहने के उनके जज्बे ने फैंस का दिल जीत लिया।

मंगेतर प्रिया सरोज का भावुक संदेश

रिंकू सिंह की मंगेतर और सांसद प्रिया सरोज ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा किया, जो तेजी से वायरल हो गया। उन्होंने लिखा कि कुछ तारीखें सिर्फ कैलेंडर में दर्ज होती हैं, लेकिन 8 मार्च 2026 जैसे दिन इतिहास में हमेशा याद रखे जाएंगे। इसी दिन भारत ने टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीती और पूरे देश को गर्व का पल दिया। उनके इस संदेश को सोशल मीडिया पर हजारों लोगों ने शेयर किया और रिंकू सिंह के साहस की सराहना की।

जल्द हो सकती है शादी

पिछले साल रिंकू सिंह और प्रिया सरोज ने एक निजी समारोह में सगाई की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों जल्द शादी के बंधन में बंध सकते हैं और संभावना है कि Indian Premier League 2026 के बाद यह जोड़ा शादी कर ले।

shahid afridi
वर्ल्ड कप जीत पर Shahid Afridi ने टीम इंडिया की जमकर तारीफ की, कहा- बेंच स्ट्रेंथ है असली ताकत

स्पोर्ट्स डेस्क : टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने अपनी शानदार खेल क्षमता का प्रदर्शन करते हुए लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम किया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को बड़ी जीत से हराया। इस ऐतिहासिक जीत के बाद पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने टीम इंडिया की खूब तारीफ की है।

अफरीदी ने बताया जीत का कारण

शाहिद अफरीदी ने टीम की सफलता का मुख्य कारण मजबूत बेंच स्ट्रेंथ बताया। उनके अनुसार भारत के पास इतना संतुलित स्क्वॉड है कि प्लेइंग इलेवन के बाहर बैठे खिलाड़ी भी उतने ही सक्षम हैं जितने मैदान पर खेल रहे खिलाड़ी।

अफरीदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो साझा करते हुए कहा कि टीम का संतुलन और पूरी टूर्नामेंट में निरंतर प्रदर्शन ही भारत की जीत की कुंजी रही। उन्होंने विशेष रूप से संजू सैमसन की बल्लेबाजी की सराहना की, जिन्होंने मौके का फायदा उठाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

युवा खिलाड़ियों और गेंदबाजों की तारीफ

अफरीदी ने टीम के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की भी तारीफ की। गेंदबाजी में उन्होंने जसप्रीत बुमराह को टीम की रीढ़ बताते हुए कहा कि बुमराह ने हर परिस्थिति में बेहतरीन गेंदबाजी की और दुनिया के टॉप गेंदबाजों में खुद को साबित किया।

स्थिरता को बताया सफलता का मूल

पूर्व पाकिस्तान कप्तान राशिद लतीफ़ ने भी टीम इंडिया की जीत की वजह टीम में स्थिरता और निरंतरता को बताया। उनका कहना था कि भारतीय खिलाड़ी बड़े मुकाबलों में खेलने के आदी हैं और दबाव में भी शानदार प्रदर्शन करते हैं। वहीं पाकिस्तान क्रिकेट में लगातार बदलाव और अस्थिरता देखने को मिलती है, जो टीम के प्रदर्शन पर असर डालती है।

भारत की इस ऐतिहासिक जीत ने क्रिकेट जगत में उसकी ताकत और संतुलित टीम संयोजन को फिर साबित कर दिया है। दुनिया भर के क्रिकेट दिग्गज अब इसे भारत की रणनीति और शानदार खेल का नतीजा मान रहे हैं।

IPL 2026 Schedule
IPL 2026 का शेड्यूल 12 मार्च को होगा जारी, BCCI सचिव ने दी बड़ी जानकारी और ट्विस्ट

IPL 2026 Schedule: आईपीएल 2026 के शेड्यूल को लेकर लगातार चर्चा हो रही है। पहले खबरें आई थीं कि टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के दिन यानी 8 मार्च को ही नए सीजन का शेड्यूल जारी किया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव देवजीत सैकिया ने स्पष्ट किया है कि शेड्यूल किस तारीख को जारी होगा और इसके साथ एक खास ट्विस्ट भी है।

शुरुआती 20 दिनों का शेड्यूल

BCCI सचिव ने IANS से बातचीत में कहा कि आईपीएल 2026 का शेड्यूल 12 मार्च तक जारी किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि फिलहाल केवल शुरुआती 20 दिनों का शेड्यूल सार्वजनिक किया जाएगा। इससे पहले कुछ रिपोर्ट में बताया गया था कि शेड्यूल दो चरणों में जारी किया जाएगा और गवर्निंग काउंसिल ने पहले हाफ को पहले ही क्लियर कर दिया है।

चुनावों का असर

इस साल पश्चिम बंगाल, असम और तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव होने हैं। इन राज्यों में मुकाबले होने वाले हैं, इसलिए शेड्यूल तैयार करते समय चुनावों को ध्यान में रखा जा रहा है। यही वजह है कि शेड्यूल को चरणों में जारी किया जा रहा है।

कब से हो सकती है शुरुआत

कई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि आईपीएल 2026, 28 मार्च से शुरू हो सकता है, जबकि फाइनल मुकाबला 31 मई को खेला जा सकता है। पहले यह तारीखें 26 मार्च से 30 मई के बीच बताई जा रही थीं। असल तारीखें और पूरा शेड्यूल आधिकारिक घोषणा के बाद ही सामने आएंगे।