Breaking News
Edit Template
  • Home
  • /
  • देश
  • /
  • Cloudburst in Chamoli: उत्तराखंड में बादल फटने से मची तबाही, 3 गांव तबाह, कई लोग लापता

Cloudburst in Chamoli: उत्तराखंड में बादल फटने से मची तबाही, 3 गांव तबाह, कई लोग लापता

Cloudburst in Chamoli: भारी बारिश के कारण उत्तराखंड में एक बार फिर से तबाही का मंजर देखने को मिला। चमोली जिले के कई इलाकों में बादल फटने से बड़ा हादसा हो गया। कई घर और गाड़ियां मलबे में दब गईं और लोगों की जान पर बन आई। चमोली के नंदानगर घाट क्षेत्र के कुंतरी लंगाफली और धुर्मा गांव में देर रात बादल फटने की घटना हुई। जिसमें कुंतरी लंगाफली वार्ड में नुकसान काफी नुकसान हुआ है। 6 घर पूरी तरह से नष्ट हो गए। 7 लोग लापता हैं। राहत दल ने 2 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है।

धुर्मा गांव की स्थिति

  • कई वाहन, दुकानें और मकान मलबे में दब गए
  • SDRF, NDRF और तहसील प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है
  • लगातार राहत और बचाव कार्य चल रहा है

गोपेश्वर में भूस्खलन का खतरा

  • गोपेश्वर स्थित जिला आपदा प्रबंधन केंद्र ने भी घटना की पुष्टि की है।
  • भूस्खलन का मलबा कई घरों को पूरी तरह तबाह कर चुका है
  • खराब मौसम की वजह से राहत कार्य में दिक्कत आ रही है
  • प्रशासन की टीमें लगातार लापता लोगों की तलाश कर रही हैं

देहरादून में भी बादल फटा

  • इससे पहले मंगलवार को देहरादून और आसपास के इलाकों में भी बादल फटने की घटनाएं हुई थीं।
  • मूसलाधार बारिश से नदियां उफान पर आ गईं
  • कई सड़कें, पुल और इमारतें बह गईं
  • 6 लोगों की मौत हो गई
  • 7 लोग अभी भी लापता हैं
  • 600 से ज्यादा लोग अलग-अलग जगहों पर फंस गए थे

मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट

  • मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि अगले 20 घंटे तक भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।
  • इससे भूस्खलन का खतरा बढ़ सकता है
  • नदियों का जलस्तर और ऊपर जा सकता है
  • लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित जगहों पर रहने की सलाह दी गई है

Hind Lehar

Writer & Blogger

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular
Recent
Edit Template
Edit Template

Hello, we are content writers with a passion for all things related to fashion, celebrities, and lifestyle. Our mission is to assist clients.

Sponsored Content

No Posts Found!

Newsletter

Join 70,000 subscribers!

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

By signing up, you agree to our Privacy Policy

Tag Clouds

Edit Template

Press ESC to close

Cottage out enabled was entered greatly prevent message.