Breaking News
Edit Template
  • Home
  • /
  • देश
  • /
  • Cyclone Ditwah का असर… तमिलनाडु में लगातार भारी बारिश, स्कूल-कॉलेज बंद

Cyclone Ditwah का असर… तमिलनाडु में लगातार भारी बारिश, स्कूल-कॉलेज बंद

नेशनल डेस्क: साइक्लोन दित्वाह अब कमजोर होकर लो-प्रेशर एरिया में बदल गया है, लेकिन तमिलनाडु में इसके असर से लगातार भारी बारिश हो रही है।राज्य के कई हिस्सों में तेज हवाओं और बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है।

मंगलवार रात से ही हो रही लगातार बारिश

बता दें कि कल्लाकुरिची, तिरुकोइलूर, मनालुरपेट्टई और तिरुपलापंडल में मंगलवार रात से ही लगातार बारिश हो रही है। इन क्षेत्रों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं के चलते निचले इलाकों में जलभराव बढ़ गया है। लोगों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। चेन्नई और आसपास के जिले जैसे तिरुवल्लूर, चेंगलपट्टू और कांचीपुरम लगातार तीसरे दिन भी बारिश की चपेट में हैं। शहर की कई मुख्य सड़कें और मोहल्ले पानी में डूब गए हैं। वहीं, यातायात सुस्त हो गया है और वाहन धीमी गति से चल रहे हैं।

IMD ने जारी की भारी बारिश की चेतावनी

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बुधवार को नीलगिरि, इरोड और कोयंबटूर जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने बताया कि दित्वाह का असर मुख्य रूप से तटीय इलाकों में सक्रिय है, जिससे उत्तर और पश्चिमी तमिलनाडु में बारिश जारी रहने की संभावना है।

भारी बारिश और जलभराव को देखते हुए जिला प्रशासन ने कई जिलों में स्कूल और कॉलेजों की छुट्टी घोषित की है। चेन्नई, तिरुवल्लूर और कांचीपुरम में सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। चेंगलपट्टू में केवल स्कूल बंद रहेंगे, जबकि कॉलेज खुले रहेंगे। रानीपेट के अरक्कोनम और नेमिली तालुक में भी स्कूलों को बंद किया गया है। कुड्डालोर, कल्लाकुरिची और विल्लुपुरम जिलों में बुधवार को स्कूल बंद रहेंगे।

टीमों को सतर्क रहने का निर्देश

प्रशासन ने उत्तरी और पश्चिमी जिलों में आपदा प्रबंधन टीमों को सतर्क रहने का निर्देश दिया है। संवेदनशील इलाकों में रहने वाले लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने और सतर्क रहने की सलाह दी गई है। उत्तर-पूर्वी मानसून की सक्रियता और तटीय क्षेत्रों में बने लो-प्रेशर के कारण बारिश का दौर कुछ और दिन जारी रह सकता है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे मौसम विभाग की चेतावनी का पालन करें और बारिश से प्रभावित इलाकों में सावधानी बरतें।

Admin

Writer & Blogger

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular
Recent
Edit Template
Edit Template

Hello, we are content writers with a passion for all things related to fashion, celebrities, and lifestyle. Our mission is to assist clients.

Sponsored Content

No Posts Found!

Newsletter

Join 70,000 subscribers!

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

By signing up, you agree to our Privacy Policy

Tag Clouds

Edit Template

Press ESC to close

Cottage out enabled was entered greatly prevent message.