Breaking News
Edit Template
  • Home
  • /
  • दिल्ली
  • /
  • खुशखबरी! दिल्ली सरकार महिलाओं को देगी फ्री बस यात्रा की सुविधा; जानें डिटेल्स

खुशखबरी! दिल्ली सरकार महिलाओं को देगी फ्री बस यात्रा की सुविधा; जानें डिटेल्स

Saheli Pink Smart Card: दिल्ली सरकार महिलाओं और ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए एक नई पहल करने जा रही है। आपको बता दें कि दिल्ली परिवहन निगम (DTC) महिलाओं के लिए ‘सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड’ लॉन्च कर सकता है। यह कार्ड मौजूदा पिंक टिकट की जगह लाया जा रहा है और इसके जरिए महिलाओं को डीटीसी और क्लस्टर बसों में मुफ्त यात्रा का लाभ मिलेगा।

पिंक स्मार्ट कार्ड की खासियत

बता दें कि इस कार्ड के साथ महिलाओं को अब पिंक टिकट लेने की जरूरत नहीं होगी। हालांकि डीटीसी और क्लस्टर बसों में अभी भी पिंक टिकट फ्री में उपलब्ध है, लेकिन स्मार्ट कार्ड के आने के बाद ये पूरी तरह डिजिटल और आसान बन जाएगा। कार्ड में महिला यात्री का नाम, फोटो और अन्य जरूरी डिटेल्स होंगी। वहीं महिलाओं और ट्रांसजेंडरों को मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। कार्ड बस में टैप करके एक्टिवेट होगा और यात्रा का रिकॉर्ड अपने आप बन जाएगा।

तैयारी और लॉन्च

DTC अधिकारियों के मुताबिक, कार्ड लॉन्च करने की पूरी तैयारी पूरी हो चुकी है। कई बसों में कार्ड रीडर मशीनें भी इंस्टॉल कर दी गई हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की मंजूरी मिलने के बाद यह पिंक स्मार्ट कार्ड भाईदूज के मौके पर दीपावली के बाद लॉन्च किया जा सकता है।

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

मिली जानकारी के अनुसार सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड केवल दिल्ली की महिलाओं के लिए वैध होगा। इसके लिए DTC की वेबसाइट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा। बैंक द्वारा KYC प्रक्रिया पूरी करने के बाद कार्ड जारी किया जाएगा। कार्ड प्राप्त होने के बाद इसे DTC के ऑटोमेटेड फेयर कलेक्शन सिस्टम में एक्टिव किया जाएगा। यात्रा के दौरान कार्ड को कंडक्टर को टैप कराना होगा, जिससे यात्रा की डिटेल्स रिकॉर्ड हो जाएंगी।

सुविधा का लाभ

इस पहल से महिलाओं और ट्रांसजेंडर यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और डिजिटल तरीके से मुफ्त यात्रा करने का अवसर मिलेगा। इससे उन्हें बस में टिकट खरीदने की झंझट से भी मुक्ति मिलेगी।

Admin

Writer & Blogger

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular
Recent
Edit Template
Edit Template

Hello, we are content writers with a passion for all things related to fashion, celebrities, and lifestyle. Our mission is to assist clients.

Sponsored Content

No Posts Found!

Newsletter

Join 70,000 subscribers!

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

By signing up, you agree to our Privacy Policy

Tag Clouds

Edit Template

Press ESC to close

Cottage out enabled was entered greatly prevent message.