Breaking News
Edit Template
  • Home
  • /
  • Sports
  • /
  • Dhruv Jurel ने रचा इतिहास, तोड़ा भुवनेश्वर कुमार का बड़ा रिकॉर्ड

Dhruv Jurel ने रचा इतिहास, तोड़ा भुवनेश्वर कुमार का बड़ा रिकॉर्ड

Dhruv Jurel: भारतीय क्रिकेट टीम ने शुभमन गिल की कप्तानी में एक और शानदार उपलब्धि हासिल की है। आपको बता दें कि दिल्ली में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 7 विकेट से हराकर दो मैचों की टेस्ट सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली। यह जीत कई मायनों में खास रही एक ओर शुभमन गिल ने बतौर कप्तान अपनी पहली टेस्ट सीरीज जीती, तो दूसरी ओर युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने इतिहास रच दिया।

बल्लेबाजों का शानदार प्रदर्शन

बता दें कि पूरी टेस्ट सीरीज में भारतीय बल्लेबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। यशस्वी जायसवाल 3 पारियों में 73 के औसत से 219 रन बनाकर सीरीज के सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। केएल राहुल ने 196 और कप्तान शुभमन गिल ने 192 रन बनाए। वहीं, ध्रुव जुरेल ने 2 मैचों की 3 पारियों में एक शतक की मदद से 175 रन जुटाए। दूसरे टेस्ट में उन्होंने 44 और नाबाद 6 रन बनाकर टीम की जीत में अहम योगदान दिया।

ध्रुव जुरेल का ऐतिहासिक रिकॉर्ड

ध्रुव जुरेल ने इस जीत के साथ भुवनेश्वर कुमार का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया। दरअसल, जुरेल अपने टेस्ट करियर की शुरुआत से अब तक लगातार 7 टेस्ट मैच जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड भुवनेश्वर कुमार के नाम था, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत में लगातार 6 टेस्ट जीत दर्ज की थीं।

करियर की शुरुआत से भारत के लिए लगातार सबसे ज्यादा टेस्ट जीत:

7 – ध्रुव जुरेल
6 – भुवनेश्वर कुमार
4 – करुण नायर
4 – विनोद कांबली
4 – राजेश चौहान

अगला मिशन: ऑस्ट्रेलिया दौरा

वहीं ध्रुव जुरेल अब टीम इंडिया के साथ ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए तैयार हैं, जहां उन्हें विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में शामिल किया गया है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का आगाज 19 अक्टूबर से पर्थ में होगा। इस जीत के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों के हौसले बुलंद हैं। एक महीने बाद भारत को साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज खेलनी है, जहां युवा खिलाड़ियों से फिर शानदार प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

Admin

Writer & Blogger

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular
Recent
Edit Template
Edit Template

Hello, we are content writers with a passion for all things related to fashion, celebrities, and lifestyle. Our mission is to assist clients.

Sponsored Content

No Posts Found!

Newsletter

Join 70,000 subscribers!

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

By signing up, you agree to our Privacy Policy

Tag Clouds

Edit Template

Press ESC to close

Cottage out enabled was entered greatly prevent message.