Breaking News
Edit Template
  • Home
  • /
  • दिल्ली
  • /
  • दिल्ली के रोहिणी में बड़ा एनकाउंटर: बिहार के ‘सिग्मा गैंग’ का खात्मा, सरगना रंजन पाठक सहित 4 मोस्ट वांटेड ढेर

दिल्ली के रोहिणी में बड़ा एनकाउंटर: बिहार के ‘सिग्मा गैंग’ का खात्मा, सरगना रंजन पाठक सहित 4 मोस्ट वांटेड ढेर

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के रोहिणी इलाके में रात को एक बड़ी पुलिस कार्रवाई में बिहार की कुख्यात ‘सिग्मा गैंग’ का सफाया कर दिया गया। आपको बता दें कि दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच और बिहार पुलिस की विशेष टीम ने संयुक्त ऑपरेशन में गैंग के सरगना रंजन पाठक सहित चार मोस्ट वांटेड अपराधियों को एनकाउंटर में मार गिराया। यह मुठभेड़ 22-23 अक्टूबर की रात करीब 2:20 बजे बहादुर शाह मार्ग के पास डॉ. अंबेडकर चौक से पंसाली चौक के बीच हुई।

जबरदस्त मुठभेड़, चारों अपराधी मारे गए

सूत्रों के अनुसार, पुलिस को खुफिया जानकारी मिली थी कि बिहार की ‘सिग्मा गैंग’ के सदस्य दिल्ली में छिपे हुए हैं और किसी बड़ी वारदात की साजिश रच रहे हैं। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने इलाके में घेराबंदी की। जब पुलिस ने अपराधियों को सरेंडर के लिए कहा, तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलीबारी की, जिसमें चारों बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत डॉ. भीमराव अंबेडकर (बीएसए) अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया।

मारे गए बदमाशों की पहचान

एनकाउंटर में मारे गए चारों अपराधियों की पहचान इस प्रकार हुई है –

  1. रंजन पाठक (25 वर्ष) – गैंग का सरगना, सीतामढ़ी निवासी
  2. बिमलेश महतो उर्फ बिमलेश साहनी (25 वर्ष) – सीतामढ़ी निवासी
  3. मनीष पाठक (33 वर्ष) – सीतामढ़ी निवासी
  4. अमन ठाकुर (21 वर्ष) – दिल्ली के करावल नगर का निवासी

बिहार में दर्ज हैं कई संगीन मुकदमे

जानकारी के मुताबिक, ‘सिग्मा एंड कंपनी’ गैंग बिहार के सीतामढ़ी, मोतिहारी, दरभंगा और मधुबनी जिलों में सक्रिय थी। इस गैंग के खिलाफ हत्या, रंगदारी, लूट और अपहरण के कई मामले दर्ज थे। पिछले साल उसने एक व्यापारी से रंगदारी न मिलने पर गोलीबारी की थी।

बिहार चुनाव से पहले रच रहे थे साजिश

पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि ये चारों अपराधी बिहार चुनाव से पहले किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने की तैयारी में थे। वे दिल्ली में छिपकर हथियारों और पैसों का जुगाड़ कर रहे थे। इसी दौरान खुफिया एजेंसियों को इनकी लोकेशन का पता चला और दिल्ली-बिहार पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से यह ऑपरेशन शुरू किया।

पुलिस की बड़ी सफलता

दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “यह एनकाउंटर हमारी संयुक्त खुफिया कार्रवाई का नतीजा है। ‘सिग्मा गैंग’ लंबे समय से बिहार और दिल्ली में आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रही थी। इसके सरगना रंजन पाठक के मारे जाने से नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है।”

पुलिस ने मौके से दो पिस्तौल, एक कारबाइन और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए हैं। फिलहाल फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है और पूरे नेटवर्क की कड़ियों को खंगाला जा रहा है।

Admin

Writer & Blogger

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular
Recent
Edit Template
Edit Template

Hello, we are content writers with a passion for all things related to fashion, celebrities, and lifestyle. Our mission is to assist clients.

Sponsored Content

No Posts Found!

Newsletter

Join 70,000 subscribers!

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

By signing up, you agree to our Privacy Policy

Tag Clouds

Edit Template

Press ESC to close

Cottage out enabled was entered greatly prevent message.