लखनऊ। रक्षाबंधन के खास मौके पर लखनऊ में एक प्यारा नज़ारा देखने को मिला। यहाँ छोटी-छोटी स्कूली बच्चियों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को राखी बांधी। इस पूरे पल का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बच्चियां पूरे उत्साह के साथ राखी बांधती नज़र आ रही हैं।
राखी के बदले मिले तोहफे और मिठाई
वीडियो में दिख रहा है कि बच्चियां फूल के आकार की राखी लेकर सीएम योगी के पास आती हैं और उन्हें बांधती हैं। बदले में सीएम योगी आदित्यनाथ उनकी कलाई में राखी बांधने के बाद उन्हें चॉकलेट, मिठाई और अन्य गिफ्ट देते हैं। इस मौके पर राज्य मंत्री जयवीर सिंह भी मौजूद थे।
काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समारोह आज से 100 वर्ष पूर्व देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले महान क्रांतिकारियों को स्मरण करने और उनके प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने का एक विराट अवसर है।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 8, 2025
आज लखनऊ में काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव के समापन समारोह में सहभाग कर वीर… pic.twitter.com/umZavLPLYI
राखी बांधने के बाद सीएम योगी अपनी कुर्सी से उठकर बच्चियों के सिर पर हाथ रखते हैं और उन्हें आशीर्वाद देते हैं। इस दौरान बच्चियों के चेहरों पर खुशी साफ़ झलक रही थी। ये पल भाई-बहन के रिश्ते की गर्मजोशी और प्यार को बखूबी दिखाता है।
रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा
इस खास मौके पर सीएम योगी ने प्रदेश की माताओं और बहनों के लिए बड़ा तोहफा भी दिया। उन्होंने घोषणा की कि रक्षाबंधन के मौके पर महिलाएं उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) और नगर बस सेवा की बसों में तीन दिन तक मुफ्त यात्रा कर सकेंगी।
कब और कैसे मिलेगा फ्री बस सफर
मुफ्त यात्रा की सुविधा 8 अगस्त सुबह 6 बजे से 10 अगस्त रात 12 बजे तक रहेगी। यह सुविधा शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों की बस सेवाओं में उपलब्ध होगी। त्योहार के दौरान किसी को परेशानी न हो, इसके लिए सरकार पर्याप्त संख्या में बसें चलाएगी।



