Breaking News
Edit Template
  • Home
  • /
  • देश
  • /
  • MP की महिलाओं को सरकार का खास गिफ्ट, रक्षाबंधन से पहले खाते में आएंगे 1500 रुपये

MP की महिलाओं को सरकार का खास गिफ्ट, रक्षाबंधन से पहले खाते में आएंगे 1500 रुपये

नेशनल डेस्क। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राज्य की महिलाओं के लिए खास तोहफे का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि लाडली बहना योजना की 1.27 करोड़ महिलाओं को रक्षा बंधन के मौके पर अतिरिक्त 250 रुपये दिए जाएंगे। सीएम ने बताया कि यह राशि महिलाओं के बैंक खातों में 7 अगस्त को भेजी जाएगी। आमतौर पर लाडली बहना योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 1,250 रुपये मिलते हैं। इस बार रक्षा बंधन पर 250 रुपये अतिरिक्त उपहार के रूप में मिलेंगे। यानी इस बार खातों में कुल 1,500 रुपये आएंगे।

‘यह एक भाई के प्यार का छोटा सा प्रतीक’

सीएम मोहन यादव ने कहा कि यह राशि उनके तरफ से भाई के प्यार का छोटा सा तोहफा है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य की हर महिला उनकी बहन है और सरकार पूरी तरह से यह सुनिश्चित करने में लगी है कि किसी भी बहन को परेशानी न हो।

उज्जैन में महिलाओं के बीच मनाया रक्षा बंधन

सीएम मोहन यादव ने उज्जैन में ‘बेस्ट लाइफस्टाइल’ कंपनी में काम करने वाली महिलाओं द्वारा आयोजित रक्षा बंधन समारोह में भाग लिया।उन्होंने बताया कि अभी कंपनी में 1500 महिलाएं काम करती हैं। जल्द ही यह संख्या 4000 तक पहुंच जाएगी। कंपनी को नई जगह भी दी गई है, जहां महिलाओं के लिए रहने की सुविधा भी होगी।

क्या है लाडली बहना योजना?

  • शुरुआत: 10 जून 2023 को जबलपुर से हुई।
  • शुरुआत किसने की: पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान की सरकार ने।
  • मकसद: राज्य की महिलाओं को आर्थिक मदद देना और उनका जीवन स्तर बेहतर बनाना।
  • लाभ: पात्र महिलाओं को हर महीने 1,250 रुपये मिलते हैं।
  • पैसे का तरीका: पैसा सीधे बैंक खाते में DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) से भेजा जाता है।
  • बजट: महिलाओं के लिए बनाए गए 27,147 करोड़ रुपये के बजट में से
    18,699 करोड़ रुपये सिर्फ लाडली बहना योजना के लिए हैं।

Hind Lehar

Writer & Blogger

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular
Recent
Edit Template
Edit Template

Hello, we are content writers with a passion for all things related to fashion, celebrities, and lifestyle. Our mission is to assist clients.

Sponsored Content

No Posts Found!

Newsletter

Join 70,000 subscribers!

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

By signing up, you agree to our Privacy Policy

Tag Clouds

Edit Template

Press ESC to close

Cottage out enabled was entered greatly prevent message.