Breaking News
Edit Template
  • Home
  • /
  • Sports
  • /
  • GT vs LSG: घर पर लगातार चौथी जीत के बाद गुजरात टाइटंस की पहली हार, Points Table के टॉप-2 से बाहर होने…

GT vs LSG: घर पर लगातार चौथी जीत के बाद गुजरात टाइटंस की पहली हार, Points Table के टॉप-2 से बाहर होने…

खेल डेस्क। लखनऊ सुपर जाएंट्स ने गुजरात टाइटंस को 33 रन से हराकर सत्र की छठी जीत दर्ज की। गुरुवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ ने 20 ओवर में दो विकेट खोकर 235 रन बनाए। इस मैच में गुजरात के बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए और टीम को हार का सामना करना पड़ा। हारने के बाद भी गुजरात की टीम प्वाइंट्स टेबल में पहले नंबर पर है। लेकिन उसके ऊपर प्वाइंट्स टेबल से टॉप-2 से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है, क्योंकि अगर वह चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ होने वाला अगला मैच हार जाती है। वहीं पंजाब किंग्स और आरसीबी की टीमें अपने-अपने मुकाबले जीत जाती है, तो उसके लिए प्वाइंट्स टेबल के टॉप-2 में बने रहना मुश्किल होगा। इसी वजह से लखनऊ के खिलाफ उसके लिए मैच जीतना बहुत ही जरूरी थी।

इससे पहले लखनऊ की शुरुआत भी शानदार हुई थी। एडेन मार्करम और मिचेल मार्श के बीच 91 रनों की साझेदारी हुई। साई किशोर ने मार्करम को शाहरुख खान के हाथों कैच कराया। वह 36 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद मार्श को निकोलस पूरन का साथ मिला। दोनों ने 52 गेंदों में 121 रन जोड़े। इस दौरान ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्श ने आईपीएल में पहला शतक जड़ा। वह 64 गेंदों में 10 चौके और आठ छक्के की मदद से 117 रन बनाकर लौटे। वहीं, निकोलस पूरन 56 और ऋषभ पंत 16 रन बनाकर नाबाद रहे। गुजरात के लिए अरशद खान और साई किशोर ने एक-एक विकेट लिया।

Hind Lehar

Writer & Blogger

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular
Recent
Edit Template
Edit Template

Hello, we are content writers with a passion for all things related to fashion, celebrities, and lifestyle. Our mission is to assist clients.

Sponsored Content

No Posts Found!

Newsletter

Join 70,000 subscribers!

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

By signing up, you agree to our Privacy Policy

Tag Clouds

Edit Template

Press ESC to close

Cottage out enabled was entered greatly prevent message.