Breaking News
Edit Template
  • Home
  • /
  • Health
  • /
  • इस फूल से बनाएं नेचुरल फेस पैक… डल स्किन भी करेगी ग्लो, जानिए फायदे

इस फूल से बनाएं नेचुरल फेस पैक… डल स्किन भी करेगी ग्लो, जानिए फायदे

Hibiscus Flowers Face Pack: खूबसूरत, निखरी और ग्लोइंग त्वचा पाने के लिए अगर आप भी पार्लर में जाकर महंगे ब्यूटी ट्रीटमेंट्स पर पैसे खर्च करती हैं, तो अब इसकी जरूरत नहीं है। दरअसल घरेलू नुस्खों में एक ऐसा प्राकृतिक उपाय मौजूद है, जो आपकी त्वचा को अंदर से चमकदार बना सकता है गुड़हल (Hibiscus) के फूलों से बना फेस पैक। त्वचा विशेषज्ञों के अनुसार, गुड़हल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और प्राकृतिक एसिड्स स्किन को डिटॉक्स करने, झुर्रियों को कम करने और नेचुरल ग्लो लाने में मदद करते हैं। आइए ख़बर में विस्तार से जानते है…

कैसे बनाएं गुड़हल फेस पैक?

इस फेस पैक को तैयार करना बेहद आसान है।
सबसे पहले 4 से 5 गुड़हल के फूल लें और उन्हें साफ पानी से धो लें।
अब इन फूलों को पीसकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें।
फिर इसमें एक चम्मच दही मिलाकर अच्छे से मिक्स करें।
यह आपका नेचुरल फेस पैक तैयार है।

लगाने का तरीका

तैयार फेस पैक को अपने पूरे चेहरे और गर्दन पर समान रूप से लगाएँ। ध्यान रखें कि यह आंखों के आसपास की त्वचा पर न जाए। इसे लगभग 15 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें। जब पैक सूखने लगे, तो गुनगुने पानी से हल्के हाथों से धो लें। उसके बाद आप चाहें तो मॉइस्चराइज़र लगा सकती हैं। बेहतर परिणाम के लिए इसे हफ्ते में 1–2 बार जरूर लगाएं।

जानिए क्या हैं इसके फायदे

गुड़हल के फूलों में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा से टॉक्सिन्स हटाने और निखार लाने में मदद करते हैं। यह पैक डल स्किन को ताजगी देता है और फेस पर नेचुरल ग्लो लाता है। दही में मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा को एक्सफोलिएट करता है और रोमछिद्रों को साफ रखता है, जिससे पिंपल्स और ब्लैकहेड्स की समस्या कम हो सकती है। इसके नियमित इस्तेमाल से झुर्रियां और फाइन लाइन्स भी कम दिखने लगती हैं। वहीं, रूखी और बेजान त्वचा में नमी लौट आती है।

सावधानी जरूरी

फेस पैक लगाने से पहले हमेशा पैच टेस्ट कर लें ताकि किसी तरह की एलर्जी या जलन की संभावना से बचा जा सके। अगर आपकी स्किन बहुत संवेदनशील है, तो इसे इस्तेमाल करने से पहले अपने डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लें।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सामान्य ज्ञान के उद्देश्य से है। किसी भी घरेलू उपाय को अपनाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।

Admin

Writer & Blogger

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular
Recent
Edit Template
Edit Template

Hello, we are content writers with a passion for all things related to fashion, celebrities, and lifestyle. Our mission is to assist clients.

Sponsored Content

No Posts Found!

Newsletter

Join 70,000 subscribers!

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

By signing up, you agree to our Privacy Policy

Tag Clouds

Edit Template

Press ESC to close

Cottage out enabled was entered greatly prevent message.