Breaking News
Edit Template
  • Home
  • /
  • देश
  • /
  • इंडिगो फ्लाइट्स में आई तकनीकी खराबी… हैदराबाद एयरपोर्ट पर फंसे हजारों यात्री

इंडिगो फ्लाइट्स में आई तकनीकी खराबी… हैदराबाद एयरपोर्ट पर फंसे हजारों यात्री

नेशनल डेस्क: हैदराबाद के शमशाबाद एयरपोर्ट पर मंगलवार रात से इंडिगो एयरलाइंस की कई उड़ानें तकनीकी खराबियों के कारण प्रभावित हो गईं। बता दें कि मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु, चेन्नई और अहमदाबाद के लिए निर्धारित उड़ानों में देरी होने से लगभग 1000 यात्री एयरपोर्ट पर देर रात तक फंसे रहे।

विशेष रूप से बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट्स में ज्यादा परेशानियाँ देखने को मिलीं। मंगलवार-रात 2 बजे की उड़ान को रनवे पर ही करीब दो घंटे रोकना पड़ा। यात्रियों में बेचैनी बढ़ने पर क्रू मेंबर्स ने उन्हें वापस टर्मिनल में उतार दिया और स्थिति के अपडेट का इंतजार करने को कहा।

एयरपोर्ट पर फंसे हजारों यात्री

कुछ यात्रियों को विदेश जाने वाली कनेक्टिंग फ्लाइट पकड़नी थी, जबकि अन्य अगले दिन वीज़ा इंटरव्यू के लिए अलग शहर जाने वाले थे। लंबी देरी के कारण कई यात्रियों की पूरी यात्रा योजना प्रभावित हुई। यात्रियों ने बताया कि न तो उड़ान के टेकऑफ का सटीक समय बताया जा रहा है और न ही देरी की वास्तविक वजह। कई लोगों ने यह भी शिकायत की कि खाने-पीने की सुविधाएं पर्याप्त रूप से उपलब्ध नहीं कराई गईं। एक यात्री ने कहा, “हम घंटों से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन न तो किसी ने स्पष्ट जानकारी दी और न ही स्टाफ से संतोषजनक जवाब मिला।”

इंडिगो एयरलाइंस ने तकनीकी समस्या की पुष्टि करते हुए कहा कि उनकी टीम इसे जल्द से जल्द ठीक करने में लगी है। एयरलाइन ने यात्रियों से हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया।

विमानन विशेषज्ञों का कहना है कि देश की सबसे बड़ी एयरलाइंस में से एक के लिए लगातार तकनीकी समस्याओं का सामना करना चिंताजनक है। पिछले कुछ महीनों में भी इंडिगो की तकनीकी विश्वसनीयता को लेकर आलोचनाएं सामने आई हैं। एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की जानकारी दी और धैर्य बनाए रखने की अपील की। अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और जल्द ही उड़ानें सामान्य रूप से संचालित हो जाएंगी।

Admin

Writer & Blogger

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular
Recent
Edit Template
Edit Template

Hello, we are content writers with a passion for all things related to fashion, celebrities, and lifestyle. Our mission is to assist clients.

Sponsored Content

No Posts Found!

Newsletter

Join 70,000 subscribers!

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

By signing up, you agree to our Privacy Policy

Tag Clouds

Edit Template

Press ESC to close

Cottage out enabled was entered greatly prevent message.