Breaking News
Edit Template
  • Home
  • /
  • दिल्ली
  • /
  • IAS Transfer: सरकार ने 11 जिलों के कलेक्टर समेत 41 IAS अफसरों के किए तबादला

IAS Transfer: सरकार ने 11 जिलों के कलेक्टर समेत 41 IAS अफसरों के किए तबादला

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के 11 जिलों के कलेक्टर समेत भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 41 अधिकारियों का तबादला कर दिया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य शासन ने बिलासपुर जिले के कलेक्टर अवनीश कुमार शरण का तबादला आयुक्त नगर तथा ग्राम निवेश के पद पर कर दिया है। राज्य शासन ने शरण के स्थान पर राजनांदगांव जिले के कलेक्टर संजय अग्रवाल को बिलासपुर कलेक्टर के पद पर तैनात किया है।

अधिकारियों ने बताया कि रायगढ़ जिले के कलेक्टर कार्तिकेय गोयल को संचालक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण के पद पर पदस्थ करते हुए प्रबंध संचालक वेयरहाउसिंग कारपोरेशन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। उन्होंने बताया कि राज्य शासन ने गोयल के स्थान पर दंतेवाड़ा जिले के कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी को रायगढ़ जिले के कलेक्टर के पद पर पदस्थ किया है। अधिकारियों ने बताया कि सारंगढ़-बिलाईगढ़ के कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू का तबादला विशेष सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के पद पर कर दिया गया है। उनके स्थान पर जिला पंचायत बालोद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संजय कन्नौजे सारंगढ़-बिलाईगढ़ के कलेक्टर होंगे।

उन्होंने बताया कि राज्य शासन ने छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव भूरे सर्वेश्वर नरेंद्र को कलेक्टर राजनांदगांव नियुक्त किया है। अधिकारियों ने बताया कि नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंध संचालक जन्मेजय महोबे को जांजगीर-चांपा जिले का कलेक्टर नियुक्त किया गया है। वहीं संचालक लोक शिक्षण दिव्या उमेश मिश्रा को बालोद जिला का कलेक्टर नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि राज्य शासन ने बालोद जिले के कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल का तबादला कलेक्टर खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के पद पर किया है।

वहीं गृह निर्माण मंडल के आयुक्त कुंदन कुमार का तबादला कलेक्टर मुंगेली के पद पर किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि राज्य शासन ने छत्तीसगढ़ राज्य जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन एजेंसी की मुख्य कार्यपालन अधिकारी नुपूर राशि पन्ना को कोंडागांव जिले का कलेक्टर नियुक्त किया है। वहीं मुंगेली जिले के कलेक्टर राहुल देव का तबादला संचालक कृषि के पद पर किया गया है।

उन्होंने बताया कि गरियाबंद जिले के कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल अब नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन होंगे। अग्रवाल के स्थान पर अंतागढ़ के अपर कलेक्टर भगवान सिंह उइके को गरियाबंद का कलेक्टर नियुक्त किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि जांजगीर-चांपा जिले के कलेक्टर आकाश छिकारा का तबादला उप सचिव आवास एवं पर्यावरण के पद पर किया गया है। वहीं, कोंडागांव जिले के कलेक्टर कुणाल दुदावत को कलेक्टर दंतेवाड़ा के पद पर नियुक्त किया गया है।

Hind Lehar

Writer & Blogger

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular
Recent
Edit Template
Edit Template

Hello, we are content writers with a passion for all things related to fashion, celebrities, and lifestyle. Our mission is to assist clients.

Sponsored Content

No Posts Found!

Newsletter

Join 70,000 subscribers!

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

By signing up, you agree to our Privacy Policy

Tag Clouds

Edit Template

Press ESC to close

Cottage out enabled was entered greatly prevent message.