Breaking News
Edit Template
  • Home
  • /
  • दिल्ली
  • /
  • ओलों की चपेट में आई IndiGo फ्लाइट, TMC सांसद ने बताई खौफनाक पल की आपबीती

ओलों की चपेट में आई IndiGo फ्लाइट, TMC सांसद ने बताई खौफनाक पल की आपबीती

Indigo Flight : बुधवार शाम को इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट 6E 2142 दिल्ली से श्रीनगर जा रही थी। रास्ते में मौसम अचानक खराब हो गया। तेज बारिश और ओलावृष्टि की वजह से फ्लाइट को जोरदार झटके लगे। मौसम इतना खराब था कि विमान के आगे का हिस्सा, जिसे ‘नोज कोन’ कहा जाता है, वह टूट गया।

फ्लाइट में मौजूद थे TMC के सांसद

इस फ्लाइट में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कई सांसद भी यात्रा कर रहे थे। इन नेताओं में डेरेक ओ’ब्रायन, नदीमुल हक, सागरिका घोष, मानस भुइयां और ममता ठाकुर शामिल थे। ये सभी दिल्ली से जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले जा रहे थे।

झटकों से मचा हड़कंप, यात्री घबरा गए

जब फ्लाइट को झटके लगे तो अंदर अफरा-तफरी मच गई। यात्री डर गए, कुछ लोग रोने लगे, कुछ दुआ मांगने लगे। इस स्थिति को ‘मौत के करीब का अनुभव’ बताते हुए सांसद सागरिका घोष ने कहा कि उन्हें लगा कि उनकी जिंदगी खत्म होने वाली है।

सागरिका घोष ने बताया खौफनाक अनुभव

सागरिका घोष ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “फ्लाइट में बहुत जोर से झटके लग रहे थे, लोग डर के मारे चिल्ला रहे थे। जब हम श्रीनगर पहुंचे और फ्लाइट से बाहर निकले तो देखा कि विमान का आगे का हिस्सा टूट चुका था।”

पायलट की बहादुरी की सराहना

सागरिका घोष ने पायलट की खूब तारीफ की। उन्होंने कहा कि जिस तरह पायलट ने फ्लाइट को सुरक्षित उतारा, वह काबिल-ए-तारीफ है। उन्होंने कहा, “हम सबने पायलट को सलाम किया और उतरते ही धन्यवाद दिया।”

इंडिगो एयरलाइंस का आधिकारिक बयान

इंडिगो एयरलाइंस ने इस घटना पर बयान जारी करते हुए कहा कि फ्लाइट को रास्ते में ओलों और तेज हवाओं का सामना करना पड़ा। लेकिन पायलट और केबिन क्रू ने सभी नियमों का पालन किया और फ्लाइट को सुरक्षित श्रीनगर में लैंड कराया। एयरपोर्ट की टीम को पहले से अलर्ट कर दिया गया था ताकि यात्रियों की सही देखभाल हो सके।

Hind Lehar

Writer & Blogger

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular
Recent
Edit Template
Edit Template

Hello, we are content writers with a passion for all things related to fashion, celebrities, and lifestyle. Our mission is to assist clients.

Sponsored Content

No Posts Found!

Newsletter

Join 70,000 subscribers!

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

By signing up, you agree to our Privacy Policy

Tag Clouds

Edit Template

Press ESC to close

Cottage out enabled was entered greatly prevent message.