Breaking News
Edit Template
  • Home
  • /
  • Sports
  • /
  • IPL 2025 : लास्ट ओवर में धोनी ने किया कमाल, चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता को दो विकेट से रौंदा

IPL 2025 : लास्ट ओवर में धोनी ने किया कमाल, चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता को दो विकेट से रौंदा

KKR vs CSK : कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का 57वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच खेला गया। टॉस जीतकर कोलकत्ता ने बल्लेबाजी का फैसला किया। कोलकत्ता ने 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाए। इसके साथ ही जीत के लिए कोलकत्ता ने चेन्नई को 180 रनों का लक्ष्य दिया है। फिलहाल, चेन्नई ने कोलकाता को दो विकेट से हरा दिया।

हालांकि, मैच से पूर्व कोलकत्ता ने टीम में कुछ बदलाव किए थे। जिसमें वेंकटेश अय्यर को बाहर कर मनीष पांडे को मौका दिया। वहीं, चेन्नई की प्लेइंग 11 में 2 बदलाव हुए। शेख रशीद की जगह उर्विल पटेल और सैम करन की जगह डेवोन कॉनवे को मौका मिला।

पावर प्ले में खोए तीन विकेट
दरअसल इन लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपरकिंग्स की शुरूआत बेहद खराब थी। टीम के ओपनिंग बल्लेबाज आयुष म्हात्रे बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। इसके बाद डेवोन कॉनवे भी जीरो पर आउट हो गए। हालांकि, आयुष के आउट होने पर टीम को संभालने के लिए मैदान में उतरे उर्विल पटेल कुछ ज्यादा कमाल नहीं कर सके। वह भी 11 गेंदों पर 31 रन बनाकर हर्षित राणा का शिकार हो गए। पावर प्ले में तीन विकेट गिरने से चेन्नई दबाव में आ गई। इसके बाद रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडे़जा अच्छे शॉट्स लगाने की कोशिश में जुट गए। फिलहाल, चौथे ओवर में दोनों बल्लेबाजों की साझेदारी से चेन्नई तीन विकेट के नुकसान पर 53 रन तक पहुंच सकी। तभी चेन्नई को रविचंद्रन अश्विन के आउट होने पर एक और झटका लगा। रविचंद्रन 7 गेंदों पर एक चौका लगाकर 8 रन बनाकर आउट हो गए।

ताश के पत्तों की तरह गिरे महत्वपूर्व विकेट
वहीं रविंद्र जडेजा भी 19 रन बनाकर अपना विकेट गंवा बैठे। पांच ओवर में चेन्नई की आधी टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। इसके बाद डेवाल्ड ब्रेविस और शिवम दुबे मैच जीतने के लिए पिच पर कुछ बड़े शाट्स खेलने पहुंचे। लगातार विकेट गिरने के बाद चेन्नई की हवाईयां उड़ गई। हालांकि, 10 ओवर में डेवाल्ड ब्रेविस और शिवम दुबे की पार्टनरशिप से चेन्नई 113 रन तक पहुंच गई। डेवाल्ड ब्रेविस ने 22 गेंदों में चार चौके और चार छक्के लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। उनकी दमदार पारी को देख चेन्नई को मैच जीतने की उम्मीद दिखाई पड़ी। वहीं, कोलकत्ता के लिए यह दोनों बल्लेबाज भारी पड़ गए। ऐसे में कोलकत्ता ने गेंदबाजी में बदलकर फिल्डिंग भी कड़ी कर दी। इसी बीच कोलकत्ता की रणनीति काम आई और डेवाल्ड ब्रेविस भी वरुण चक्रवती का शिकार हो गए। डेवाल्ड ब्रेविस 25 गेंदों पर 52 रन बनाकर आउट हो गए। जिसके बाद एसएम धोनी पारी को संभालने मैदान में उतरे। छह विकेट गिरने के बाद एसएस धोनी के लिए भी यह मैच जीतना चुनौतीपूर्ण बन गया। 13 आवेर में चेन्नई का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 132 तक बा-मुश्किल से पहुंचा।

Hind Lehar

Writer & Blogger

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular
Recent
Edit Template
Edit Template

Hello, we are content writers with a passion for all things related to fashion, celebrities, and lifestyle. Our mission is to assist clients.

Sponsored Content

No Posts Found!

Newsletter

Join 70,000 subscribers!

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

By signing up, you agree to our Privacy Policy

Tag Clouds

Edit Template

Press ESC to close

Cottage out enabled was entered greatly prevent message.