IPL 2026 Schedule: आईपीएल 2026 के शेड्यूल को लेकर लगातार चर्चा हो रही है। पहले खबरें आई थीं कि टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के दिन यानी 8 मार्च को ही नए सीजन का शेड्यूल जारी किया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव देवजीत सैकिया ने स्पष्ट किया है कि शेड्यूल किस तारीख को जारी होगा और इसके साथ एक खास ट्विस्ट भी है।
शुरुआती 20 दिनों का शेड्यूल
BCCI सचिव ने IANS से बातचीत में कहा कि आईपीएल 2026 का शेड्यूल 12 मार्च तक जारी किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि फिलहाल केवल शुरुआती 20 दिनों का शेड्यूल सार्वजनिक किया जाएगा। इससे पहले कुछ रिपोर्ट में बताया गया था कि शेड्यूल दो चरणों में जारी किया जाएगा और गवर्निंग काउंसिल ने पहले हाफ को पहले ही क्लियर कर दिया है।
चुनावों का असर
इस साल पश्चिम बंगाल, असम और तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव होने हैं। इन राज्यों में मुकाबले होने वाले हैं, इसलिए शेड्यूल तैयार करते समय चुनावों को ध्यान में रखा जा रहा है। यही वजह है कि शेड्यूल को चरणों में जारी किया जा रहा है।
कब से हो सकती है शुरुआत
कई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि आईपीएल 2026, 28 मार्च से शुरू हो सकता है, जबकि फाइनल मुकाबला 31 मई को खेला जा सकता है। पहले यह तारीखें 26 मार्च से 30 मई के बीच बताई जा रही थीं। असल तारीखें और पूरा शेड्यूल आधिकारिक घोषणा के बाद ही सामने आएंगे।

