Breaking News
Edit Template
  • Home
  • /
  • दिल्ली
  • /
  • Radhika Yadav की हत्या मामले में नया मोड़, दोस्त हिमांशिका से पूछताछ करेगी पुलिस

Radhika Yadav की हत्या मामले में नया मोड़, दोस्त हिमांशिका से पूछताछ करेगी पुलिस

हरियाणा। गुरुग्राम के सेक्टर-57 में 10 जुलाई की सुबह राष्ट्रीय टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की उसके पिता दीपक यादव ने गोली मारकर हत्या कर दी। उस वक्त राधिका अपने घर के किचन में खाना बना रही थी। पिता ने उस पर पीछे से चार गोलियां चलाईं।

हत्या का पिता ने बताया अजीब कारण

पिता दीपक यादव ने हत्या के बाद पुलिस को बताया कि लोग उसे ताना देते थे कि वह बेटी की कमाई खाता है और एक गिरा हुआ बाप है। इसी वजह से उसने यह कदम उठाया। लेकिन गांववालों और जानने वालों को यह वजह समझ में नहीं आई और उन्होंने इस पर शक जताया।

सोशल मीडिया पर राधिका की दोस्त के वीडियो से मचा हड़कंप

राधिका की दोस्त हिमांशिका ने इस मामले में सोशल मीडिया पर दो वीडियो पोस्ट किए, जिनमें उसने कई गंभीर आरोप लगाए। पहला वीडियो शनिवार को और दूसरा रविवार को पोस्ट किया गया।

पहला वीडियो: राधिका पर घर में बंदिशें थीं

अपने पहले वीडियो में हिमांशिका ने कहा कि राधिका आजाद ख्यालों वाली लड़की थी। वह खुलकर अपनी जिंदगी जीना चाहती थी लेकिन घरवालों की वजह से वह ऐसा नहीं कर पा रही थी। घर में उसे कई रोक-टोक झेलनी पड़ती थी और इसी वजह से वह घुटन महसूस करती थी।

दूसरा वीडियो: हत्या की पहले से साजिश रची गई थी

दूसरे वीडियो में हिमांशिका ने दावा किया कि जब वह राधिका के अंतिम संस्कार में पहुंची, तब उसे पता चला कि राधिका के पिता तीन दिन पहले से उसकी हत्या की योजना बना रहे थे। पिता ने रिवॉल्वर लाकर रखी थी, मां को दूसरे कमरे में बंद कर दिया था और भाई को किसी बहाने से घर से बाहर भेज दिया था। यहां तक कि राधिका के पालतू कुत्ते को भी घर से बाहर कर दिया गया था ताकि वह हल्ला न करे।

पुलिस ने लिया हिमांशिका के दावों का संज्ञान

हिमांशिका के इन आरोपों के बाद पुलिस ने भी मामला गंभीरता से लिया है। पुलिस अब उसे नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए बुलाएगी।

 पहले क्यों नहीं बताया?

पुलिस का कहना है कि अगर हिमांशिका को पहले से इस साजिश का अंदेशा था तो उसने पुलिस को पहले क्यों नहीं बताया? पुलिस अब यह भी जांच रही है कि उसने अपने वीडियो में जो बातें कहीं हैं, वह किस आधार पर कह रही है और कितनी सच हैं।

गांववालों ने भी उठाए सवाल

गांववालों का कहना है कि पिता द्वारा बताई गई हत्या की वजह बिल्कुल भी सही नहीं लग रही। लोग यह भी कह रहे हैं कि राधिका मेहनत करके खुद कमाती थी और अपने परिवार की मदद करती थी, ऐसे में पिता को उसके कमाने पर शर्म क्यों आती? इस तरह इस मामले में कई सवाल खड़े हो गए हैं। अब पुलिस हिमांशिका से पूछताछ करके पता लगाने की कोशिश करेगी कि उसके दावे सही हैं या नहीं और राधिका की हत्या के पीछे असली वजह क्या थी।

Hind Lehar

Writer & Blogger

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular
Recent
Edit Template
Edit Template

Hello, we are content writers with a passion for all things related to fashion, celebrities, and lifestyle. Our mission is to assist clients.

Sponsored Content

No Posts Found!

Newsletter

Join 70,000 subscribers!

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

By signing up, you agree to our Privacy Policy

Tag Clouds

Edit Template

Press ESC to close

Cottage out enabled was entered greatly prevent message.