टेक डेस्क: ओप्पो ने अपनी फ्लैगशिप Find X9 सीरीज के साथ नया टैबलेट Oppo Pad 5 भी लॉन्च कर दिया है। यह टैबलेट 3K रेजोल्यूशन डिस्प्ले, बड़ी 10420mAh बैटरी और हाई-एंड MediaTek Dimensity 9400+ प्रोसेसर के साथ आता है। डिजाइन की बात करें तो यह पिछले मॉडल Oppo Pad 3 से मिलता-जुलता है, लेकिन कंपनी ने इसमें कई बड़े अपग्रेड किए हैं जो इसे एक प्रीमियम टैबलेट बनाते हैं।
Oppo Pad 5 के फीचर्स और डिस्प्ले
Oppo Pad 5 में 12.1 इंच का बड़ा LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 3000×2120 पिक्सल (3K) रेजोल्यूशन सपोर्ट करता है। यह डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट और 540Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ आता है, जिससे गेमिंग और स्क्रॉलिंग का अनुभव बेहद स्मूद हो जाता है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 900 निट्स तक है और यह 10.7 बिलियन कलर्स को सपोर्ट करता है, जिससे यूजर्स को जीवंत और शार्प विजुअल क्वालिटी मिलती है।
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
Oppo Pad 5 को MediaTek Dimensity 9400+ चिपसेट से लैस किया गया है, जो 3nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर आधारित है। इसमें MC12 GPU दिया गया है और इसका AnTuTu स्कोर 3.05 मिलियन तक बताया गया है। बेहतर कूलिंग के लिए टैबलेट में Tidal Engine Dynamic Cooling System दिया गया है, जो पूरे टैबलेट से हीट को एब्जॉर्ब कर स्थिर परफॉर्मेंस बनाए रखता है।
सॉफ्टवेयर और कैमरा
यह टैबलेट ColorOS 16 पर काम करता है, जो Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित है। इसमें कई AI फीचर्स शामिल किए गए हैं जो यूज़र एक्सपीरियंस को स्मार्ट और इंटरएक्टिव बनाते हैं। कैमरे की बात करें तो टैबलेट के पीछे 8MP का कैमरा दिया गया है जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग करने में सक्षम है। वहीं, फ्रंट में भी 8MP का कैमरा दिया गया है जो वीडियो कॉलिंग और ऑनलाइन मीटिंग्स के लिए परफेक्ट है।
बैटरी और चार्जिंग
Oppo Pad 5 में 10420mAh की विशाल बैटरी दी गई है जो लंबे समय तक बैकअप देती है। यह टैबलेट 67W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। कंपनी का दावा है कि सिर्फ 10 मिनट की चार्जिंग में 10 घंटे तक वीडियो प्लेबैक किया जा सकता है।
कीमत और वेरिएंट
Oppo Pad 5 कई वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है:
8GB + 128GB – CNY 2599 (लगभग ₹32,000)
8GB + 256GB – CNY 2799 (लगभग ₹34,500)
12GB + 256GB – CNY 3099 (लगभग ₹38,200)
16GB + 512GB – CNY 3599 (लगभग ₹44,400)
मैटे फिनिश वेरिएंट्स की कीमत रेगुलर मॉडल्स से थोड़ी अधिक रखी गई है।



