PM Kisan Yojana: हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत 9 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में 2,000 रुपये की 21वीं किस्त जारी की। हर वर्ष किसानों को कुल 6,000 रुपये तीन किस्तों में दिए जाते हैं। लेकिन देशभर में कई ऐसे किसान हैं, जिनके खाते में अब तक यह किस्त नहीं पहुंची है। ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल है कि किस वजह से राशि अटक गई और अब उन्हें क्या करना चाहिए?
क्यों अटक सकती है आपकी किस्त?
पीएम किसान की किस्त रुकने के कई प्रमुख कारण हो सकते हैं-
ई-केवाईसी पूर्ण न होना: ई-KYC अनिवार्य है। पूरा न होने पर किस्त रोक दी जाती है।
बैंक खाता आधार से लिंक न होना: आपके बैंक खाते और आधार नंबर का मिलान जरूरी है।
भूमि संबंधी जानकारी में गलती: भूमि रिकॉर्ड में गड़बड़ी या गलत जानकारी दर्ज होने पर भुगतान रोका जा सकता है।
इसके अलावा, यदि आप कुछ निष्क्रिय श्रेणियों में आते हैं, जैसे सरकारी कर्मचारी, आयकरदाता या गैर-लाभार्थी श्रेणी, तो भी राशि जारी नहीं की जाती।
पति-पत्नी दोनों को लाभ मिलेगा?
इस योजना के तहत एक परिवार को ही लाभ मिलता है। परिवार में पति, पत्नी और अविवाहित बच्चे शामिल हैं। हालांकि, यदि दो भाई अलग-अलग परिवार बनाते हैं (शादीशुदा और अलग कृषि कर रहे हों), तो दोनों लाभ लेने के पात्र हैं।
नाम हटने की समस्या
हाल ही में कई किसानों के नाम लाभार्थी सूची से हटाए गए हैं। यदि सत्यापन के दौरान किसी प्रकार की त्रुटि मिली है, तो किस्त रोकी जा सकती है। सरकार ऐसे मामलों में फिजिकल वेरिफिकेशन भी कर रही है। अगर आपका डेटा सही पाया जाता है, तो किस्त पुनः जारी कर दी जाएगी।
21वीं किस्त नहीं मिली? अब क्या करें
सबसे पहले अपना स्टेटस जांचें-
-पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-Farmer Corner में Beneficiary Status चुनें।
-आधार नंबर, रजिस्टर्ड मोबाइल या बैंक अकाउंट नंबर दर्ज करें।
फिर भी समस्या है?
-अपनी e-KYC तुरंत अपडेट करें।
-बैंक में जाकर खाता-आधार लिंक की स्थिति जांचें।
-भूमि रिकॉर्ड सही करें।
यदि सब कुछ ठीक होने के बाद भी किस्त नहीं आ रही है, तो—
-हेल्पलाइन 1800-180-1551 पर संपर्क करें।
-नजदीकी CSC सेंटर पर शिकायत दर्ज कराएं।
-यह सुनिश्चित करने के लिए कि अगली किस्त में देरी न हो, सभी दस्तावेज और रिकॉर्ड समय पर अपडेट रखें।



