Breaking News
Edit Template
  • Home
  • /
  • दिल्ली
  • /
  • PM Kisan yojana : किसानों को जल्द मिलेगी खुशखबरी! इस तारिख को आ सकती है 20वीं किस्त…

PM Kisan yojana : किसानों को जल्द मिलेगी खुशखबरी! इस तारिख को आ सकती है 20वीं किस्त…

नई दिल्ली। पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त का पैसा कब आएगा, यह सवाल हर किसान के मन में है। इस बार किसानों का इंतजार लंबा हो गया है। पिछली बार यानी 19वीं किस्त फरवरी के आखिरी हफ्ते में किसानों के खाते में आई थी। तभी से अनुमान लगाया जा रहा था कि जून के अंत तक 20वीं किस्त आ जाएगी। लेकिन अब तक किसानों के खाते में पैसा नहीं आया है।

20वीं किस्त कब आएगी?

एक रिपोर्ट के मुताबिक, पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त का ऐलान 18 जुलाई को हो सकता है। बताया जा रहा है कि सरकार की सारी तैयारी पूरी हो चुकी है। बस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समय निकालने का इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि पीएम मोदी इस बार बिहार के मोतिहारी से इस किस्त का ऐलान कर सकते हैं। यहां उनके दौरे की चर्चा भी है।

बेनिफिट लिस्ट में नाम जरूर चेक करें

ध्यान रखें — किस्त का पैसा तभी मिलेगा, जब आपका नाम बेनिफिट लिस्ट (लाभार्थी सूची) में होगा। अगर आपका नाम लिस्ट में नहीं होगा, तो आपके खाते में पैसा नहीं आएगा। इसलिए 20वीं किस्त आने से पहले एक बार जरूर चेक कर लें कि लिस्ट में आपका नाम है या नहीं।

कैसे चेक करें कि लिस्ट में नाम है या नहीं?

स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

स्टेप 1: सबसे पहले पीएम किसान योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
वेबसाइट का पता है — pmkisan.gov.in

स्टेप 2: वहां Farmer Corner में जाएं और Beneficiary List वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।

स्टेप 3: अब वहां अपना राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव की जानकारी भरें।

स्टेप 4: अब स्क्रीन पर आपको लाभार्थियों की लिस्ट दिख जाएगी। उसमें अपना नाम ढूंढें।

पैसे का स्टेटस कैसे चेक करें?

अगर आप यह देखना चाहते हैं कि पैसा आपके खाते में कब तक आएगा या आपका स्टेटस क्या है, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें —

स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

स्टेप 1: पीएम किसान योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।

स्टेप 2: वहां Farmer Corner में जाकर Beneficiary Status वाले विकल्प पर क्लिक करें।

स्टेप 3: अब आपको अपना आधार नंबर, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या बैंक अकाउंट नंबर दर्ज करना होगा।

स्टेप 4: जानकारी भरने के बाद आपको अपना स्टेटस दिख जाएगा — किस्त जारी हुई है या नहीं।

Hind Lehar

Writer & Blogger

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular
Recent
Edit Template
Edit Template

Hello, we are content writers with a passion for all things related to fashion, celebrities, and lifestyle. Our mission is to assist clients.

Sponsored Content

No Posts Found!

Newsletter

Join 70,000 subscribers!

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

By signing up, you agree to our Privacy Policy

Tag Clouds

Edit Template

Press ESC to close

Cottage out enabled was entered greatly prevent message.