Breaking News
Edit Template
  • Home
  • /
  • दिल्ली
  • /
  • PM मोदी रामनवमी के दिन न्यू पंबन रेल ब्रिज का करेंगे उद्घाटन, जानें क्या है इसकी खासियत

PM मोदी रामनवमी के दिन न्यू पंबन रेल ब्रिज का करेंगे उद्घाटन, जानें क्या है इसकी खासियत

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी छह अप्रैल को रामनवमी के मौके पर तमिलनाडु के पंबन में बने देश के पहले वर्टिकल लिफ्ट समुद्री पुल का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार मोदी छह अप्रैल को तमिलनाडु के दौरे पर जाएंगे और रामनवमी के अवसर पर मध्याह्न करीब 12 बजे पंबन और रामेश्वर के बीच स्थित देश के पहले वर्टिकल लिफ्ट समुद्री पुल का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ सड़क पुल से एक ट्रेन और एक जहाज को हरी झंडी दिखाएंगे तथा पुल के संचालन को देखेंगे।

विज्ञप्ति में बताया गया है कि इसके बाद प्रधानमंत्री अपराह्न करीब 12:45 बजे रामेश्वरम में रामनाथस्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। मोदी रामेश्वरम में अपराह्न करीब डेढ़ बजे 8,300 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली राज्य की विभिन्न रेल और सड़क परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इस अवसर पर वह जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसके अलावा मोदी रामेश्वरम-तांबरम (चेन्नई) नयी ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे। विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस पुल का सांस्कृतिक महत्व बहुत बड़ा है, क्योंकि रामायण के अनुसार राम सेतु का निर्माण रामेश्वरम के पास धनुषकोडी से शुरू हुआ था।

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि रामेश्वरम को मुख्य भूमि से जोड़ने वाला यह पुल वैश्विक मंच पर भारतीय इंजीनियरिंग का बेजोड़ उदाहरण है। इसका निर्माण 550 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से किया गया है। इसकी लंबाई 2.08 किलोमीटर है। इसमें 99 स्पैन और 72.5 मीटर का वर्टिकल लिफ्ट स्पैन है, जो 17 मीटर की ऊंचाई तक उठता है। इससे निर्बाध ट्रेन संचालन सुनिश्चित करते हुए जहाजों की सुचारू आवाजाही की सुविधा मिलती है। विज्ञप्ति के अनुसार स्टेनलेस स्टील सुदृढीकरण, उच्च श्रेणी के सुरक्षात्मक पेंट और पूरी तरह से वेल्डेड जोड़ों के साथ निर्मित पुल में अधिक स्थायित्व और कम रखरखाव की आवश्यकता है। इसे भविष्य की मांगों को पूरा करने के लिए दोहरी रेल पटरियों के लिए डिज़ाइन किया गया है। विशेष पॉलीसिलोक्सेन कोटिंग इसे जंग से बचाती है, जिससे कठोर समुद्री वातावरण में दीर्घायु सुनिश्चित होती है।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि प्रधानमंत्री तमिलनाडु में 8,300 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली विभिन्न रेल और सड़क परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इन परियोजनाओं में राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच)-40 के 28 किलोमीटर लंबे वालाजापेट-रानीपेट खंड को चार लेन का बनाने के कार्य का शिलान्यास और एनएच-332 के 29 किलोमीटर लंबे विलुप्पुरम-पुदुचेरी खंड को चार लेन का बनाने का काम, एनएच-32 का 57 किलोमीटर लंबा पूंडियनकुप्पम-सत्तनाथपुरम खंड और एनएच-36 का 48 किलोमीटर लंबा चोलापुरम-तंजावुर खंड शामिल हैं।

Hind Lehar

Writer & Blogger

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular
Recent
Edit Template
Edit Template

Hello, we are content writers with a passion for all things related to fashion, celebrities, and lifestyle. Our mission is to assist clients.

Sponsored Content

No Posts Found!

Newsletter

Join 70,000 subscribers!

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

By signing up, you agree to our Privacy Policy

Tag Clouds

Edit Template

Press ESC to close

Cottage out enabled was entered greatly prevent message.