Breaking News
Edit Template
  • Home
  • /
  • दिल्ली
  • /
  • गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राई पुलिस लाइन, साथी सिपाही सोनू कुमार की मौत, जानिए दोस्ती क्यों बन गई दुश्मनी?

गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राई पुलिस लाइन, साथी सिपाही सोनू कुमार की मौत, जानिए दोस्ती क्यों बन गई दुश्मनी?

बेतिया। बिहार के बेतिया पुलिस लाइन से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है, जहां एक सिपाही ने अपने ही साथी जवान पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना में सिपाही सोनू कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी सिपाही परमजीत को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस लाइन गोलियों की गूंज से दहल उठा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पुलिस लाइन परिसर में अचानक फायरिंग की आवाजें गूंजने लगीं और पूरा पुलिस लाइन परिसर दहशत में आ गया। परमजीत ने सोनू पर एक के बाद एक कुल 11 गोलियां चलाईं, जिनमें अधिकतर उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में लगीं। पूरी पुलिस लाइन में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

वारदात के बाद छत पर चढ़ा आरोपी, काबू
हमलावर सिपाही परमजीत वारदात के बाद इंसास राइफल लेकर पुलिस लाइन की छत पर चढ़ गया, जिसे काबू में लाने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और फिलहाल उससे मुफस्सिल थाना में एसडीपीओ विवेक दीप पूछताछ कर रहे हैं कि आखिर उसने अपने साथी सिपाही की हत्या क्यों की।

आरोपी सिपाही गिरफ्तार
घटना के बाद पगली घंटी बजाई गई और सुरक्षा व्यवस्था अलर्ट कर दी गई। आरोपी सिपाही परमजीत फायरिंग के बाद राइफल लेकर पुलिस लाइन की छत पर चढ़ गया, जिसे काबू करने में पुलिसकर्मियों को खासी मशक्कत करनी पड़ी। आखिरकार उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

फॉरेंसिक और पुलिस टीम जांच में जुटी
मामले की गंभीरता को देखते हुए मुफस्सिल थाना में एसडीपीओ विवेक दीप आरोपी से पूछताछ कर रहे हैं। वहीं, चंपारण रेंज के डीआईजी हरकिशोर राय खुद मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है। पुलिस बैरक में फॉरेंसिक और पुलिस टीम जांच में जुटी है।

Hind Lehar

Writer & Blogger

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular
Recent
Edit Template
Edit Template

Hello, we are content writers with a passion for all things related to fashion, celebrities, and lifestyle. Our mission is to assist clients.

Sponsored Content

No Posts Found!

Newsletter

Join 70,000 subscribers!

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

By signing up, you agree to our Privacy Policy

Tag Clouds

Edit Template

Press ESC to close

Cottage out enabled was entered greatly prevent message.