Breaking News
Edit Template
  • Home
  • /
  • दिल्ली
  • /
  • PM मोदी सिक्किम के स्थापना दिवस समारोह में होंगे शामिल, कई परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण

PM मोदी सिक्किम के स्थापना दिवस समारोह में होंगे शामिल, कई परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण

गंगटोक। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सिक्किम के स्थापना दिवस के अवसर पर बृहस्पतिवार को गंगटोक के पलजोर स्टेडियम में आयोजित स्वर्ण जयंती समारोह में हिस्सा लेंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। प्रधानमंत्री के तौर पर मोदी की यह दूसरी सिक्किम यात्रा होगी। अधिकारियों ने बताया, ‘‘प्रधानमंत्री बृहस्पतिवार सुबह ‘सिक्किम ऐट 50: जहां प्रगति उद्देश्य से मिलती है और प्रकृति विकास को पोषित करती है’ नामक कार्यक्रम में भाग लेंगे।’’ वर्ष 1947 में देश की आजादी के बाद भारत संघ के तहत संरक्षित राज्य का दर्जा प्राप्त सिक्किम 16 मई, 1975 को जनमत संग्रह के बाद भारत का राज्य बन गया था। राज्य की राजधानी गंगटोक और उसके आसपास के इलाकों में प्रधानमंत्री के स्वागत संदेश वाले होर्डिंग और बैनर लगाए गए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि अपने दो घंटे के दौरे के दौरान प्रधानमंत्री सिक्किम के एक राज्य के रूप में 50 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में एक स्मारक सिक्का, स्मारिका और डाक टिकट जारी करेंगे। प्रधानमंत्री कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे, जिनमें नामची में 750 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाला 500 बिस्तरों वाला जिला अस्पताल, ग्यालशिंग जिले के पेलिंग में सांगाचोलिंग में एक यात्री रोपवे और गंगटोक में अटल अमृत उद्यान में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की एक प्रतिमा शामिल है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री राज्य के स्थापना समारोह के अवसर पर करीब एक लाख लोगों की सभा को भी संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री के दौरे के लिए राज्य की राजधानी और उसके आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, जबकि गंगटोक में वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित है।

Hind Lehar

Writer & Blogger

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular
Recent
Edit Template
Edit Template

Hello, we are content writers with a passion for all things related to fashion, celebrities, and lifestyle. Our mission is to assist clients.

Sponsored Content

No Posts Found!

Newsletter

Join 70,000 subscribers!

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

By signing up, you agree to our Privacy Policy

Tag Clouds

Edit Template

Press ESC to close

Cottage out enabled was entered greatly prevent message.