Breaking News
Edit Template
  • Home
  • /
  • Lifestyle
  • /
  • Rise And Fall: रियलिटी शो में पवन सिंह को याद आईं Ex गर्लफ्रेंड अक्षरा, धनश्री से कही ये बात

Rise And Fall: रियलिटी शो में पवन सिंह को याद आईं Ex गर्लफ्रेंड अक्षरा, धनश्री से कही ये बात

Rise And Fall: अशनीर ग्रोवर का रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ इन दिनों खूब चर्चा में है। इस शो में हर कंटेस्टेंट अपनी लाइफ और अनुभवों के बारे में बातें करते हैं। हाल ही में इस शो के लेटेस्ट एपिसोड में भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कुछ खुलासे किए।

शो में पवन सिंह का मजेदार अंदाज

एपिसोड में पवन सिंह, धनश्री वर्मा, आदित्य नारायण और नयनदीप रक्षित के साथ बैठे हुए थे। बातों-बातों में पवन सिंह ने धनश्री से कहा –
“आपकी आवाज बहुत सुंदर है। मेरी जिंदगी में भी कोई थी, जिसकी आवाज आपसे 75% मिलती है।”

ये सुनकर आदित्य नारायण ने मजाक में कहा –“मतलब अभी भी आप अपनी एक्स के बारे में सोचते हैं?” इस पर पवन सिंह हंसने लगे और बोले –“अरे ऐसी अंग्रेजी में बोलो कि हम समझ पाएं।” हालांकि इसके बाद पवन सिंह ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड के बारे में कुछ और नहीं कहा और ना ही आदित्य नारायण की बात का जवाब दिया।

Dhanashree Verma on Pawan Singh: 'राइज एंड फॉल' शो में धनश्री वर्मा ने पवन  सिंह को दे दी चुनौती | Dhanashree Verma on bhojpuri star Pawan Singh in  rise and fall know

अक्षरा सिंह और पवन सिंह का रिश्ता

भोजपुरी फिल्मों की मशहूर जोड़ी पवन सिंह और अक्षरा सिंह की मुलाकात एक फिल्म के सेट पर हुई थी। धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों ने साथ में कई हिट फिल्में कीं जैसे –सत्या, तबादला, सौगंध गंगा मईया की, बनारस वाली, मां तुझे सलाम इनकी जोड़ी दर्शकों को बहुत पसंद आती थी।

पवन सिंह से अपने रिश्ते पर अक्षरा सिंह ने तोड़ी चुप्पी, क्या है 3 महीने की  प्रेग्नेंसी का सच? बोलीं- हां मैंने... - akshara singh open up about pawan  singh toxic ...

अक्षरा सिंह ने पवन पर धोखा देने का आरोप लगाया था

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब पवन सिंह अक्षरा सिंह के साथ रिश्ते में थे, तब उन्होंने अपनी मां की इच्छा पर ज्योति नाम की लड़की से शादी कर ली। अक्षरा सिंह ने पवन पर धोखा देने का आरोप लगाया था।

अक्षरा ने कई इंटरव्यू में बताया कि इस ब्रेकअप के बाद वो डिप्रेशन में चली गई थीं और उन्हें खुद को संभालने में काफी समय लगा। पवन सिंह ने इस रिश्ते को लेकर इंटरव्यू में बात तो की है, लेकिन ब्रेकअप की असली वजह कभी नहीं बताई।

Hind Lehar

Writer & Blogger

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular
Recent
Edit Template
Edit Template

Hello, we are content writers with a passion for all things related to fashion, celebrities, and lifestyle. Our mission is to assist clients.

Sponsored Content

No Posts Found!

Newsletter

Join 70,000 subscribers!

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

By signing up, you agree to our Privacy Policy

Tag Clouds

Edit Template

Press ESC to close

Cottage out enabled was entered greatly prevent message.