Breaking News
Edit Template
  • Home
  • /
  • Sports
  • /
  • सीनियर महिला इंटर रीजनल टी20 ट्रॉफी के लिए स्क्वाड का ऐलान, इस खिलाड़ी को मिली कप्तानी

सीनियर महिला इंटर रीजनल टी20 ट्रॉफी के लिए स्क्वाड का ऐलान, इस खिलाड़ी को मिली कप्तानी

स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय महिला क्रिकेट की उभरती हुई स्टार शेफाली वर्मा को एक और बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें नगालैंड में चार से 14 नवंबर तक होने वाली सीनियर महिला इंटर रीजनल टी20 ट्रॉफी में नॉर्थ जोन की टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। बीसीसीआई की रीजनल चयन समिति ने हाल ही में सभी छह जोन की टीमों की घोषणा की है, जिसमें कई युवा और अनुभवी खिलाड़ियों को मौका दिया गया है।

शेफाली के साथ उपकप्तान के रूप में दिल्ली की श्वेता सहरावत को जिम्मेदारी मिली है, जबकि तानिया भाटिया टीम की मुख्य विकेटकीपर होंगी। इसके अलावा कोमलप्रीत कौर, अनन्या शर्मा, सोनी यादव और नाजमा जैसी प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को भी नॉर्थ जोन की टीम में शामिल किया गया है।

महिला वर्ल्ड कप 2025 में शानदार प्रदर्शन
शेफाली वर्मा का हालिया प्रदर्शन महिला वर्ल्ड कप 2025 में काफी प्रभावशाली रहा था। चोटिल प्रतिका रावल की जगह टीम में शामिल हुई शेफाली ने फाइनल मुकाबले में 87 रनों की विस्फोटक पारी खेली और दो महत्वपूर्ण विकेट भी चटकाए। उनके इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला और भारत ने फाइनल मुकाबला 52 रनों से जीतकर ऐतिहासिक खिताब अपने नाम किया।

छह जोन की टीमें तैयार
टूर्नामेंट में नॉर्थ, सेंट्रल, ईस्ट, वेस्ट, साउथ और नॉर्थ ईस्ट कुल छह जोन हिस्सा लेंगे। हर जोन की टीम का नेतृत्व एक अनुभवी खिलाड़ी के हाथों में सौंपा गया है। नॉर्थ जोन की कप्तान शेफाली वर्मा होंगी, सेंट्रल जोन की कमान नुजहत परवीन के हाथों में होगी, जबकि ईस्ट जोन की कप्तान मीता पॉल होंगी। इसके अलावा वेस्ट जोन की कप्तानी अनुजा पाटिल, साउथ जोन की कप्तानी निकी प्रसाद और नॉर्थ ईस्ट जोन की कप्तानी देबस्मिता दत्ता को सौंपी गई है।

टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली सभी टीमों का स्क्वाड:
नॉर्थ जोन: शेफाली वर्मा (कप्तान), श्वेता सहरावत (उप-कप्तान), दीया यादव, आयुषी सोनी, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), एसएम सिंह, भारती रावल, बवनदीप कौर, मन्नत कश्यप, अमनदीप कौर, कोमलप्रीत कौर, अनन्या शर्मा, सोनी यादव, नाज़मा, नंदिनी।

सेंट्रल जोन: नुजहत परवीन (कप्तान और विकेटकीपर), निकिता सिंह (उपकप्तान), सिमरन दिलबहादुर, नेहा बडवाइक, अनुष्का शर्मा, वैष्णवी शर्मा, शुचि उपाध्याय, अनन्या दुबे, मोना मेश्राम, सुमन मीना, दिशा कसाट, संपदा दीक्षित, अंजलि सिंह, अमीषा बहुखंडी, नंदनी कश्यप (विकेटकीपर)।

ईस्ट जोन: मीता पॉल (कप्तान), अश्विनी कुमारी (उप-कप्तान), प्रियंका लूथरा, धारा गुज्जर, तनुश्री सरकार, रश्मी गुढ़िया (विकेटकीपर), जिन्तिमणि कलिता, रश्मी डे, तन्मयी बेहरा, सुश्री दिव्यदर्शनी, टिटास साहू, सैका इशाक, आरती कुमारी, ममता पासवान, प्रियंका अचार्जी।

नॉर्थ ईस्ट जोन: देबस्मिता दत्ता (कप्तान), नबाम यापु (उप-कप्तान), किरणबाला हाओरुंगबाम, लालरिनफेली पौतु, रितिसिया नोंगबेट, नजमीन खातून (विकेटकीपर), समयिता प्रधान, प्रियंका कुर्मी, विपेनी, नंदिका कुमारी, नबाम अभि, प्रणिता छेत्री, सोलिना जाबा, प्रिमुला छेत्री, रंजीता कोइजाम।

वेस्ट जोन: अनुजा पाटिल (कप्तान), सयाली सतघरे (उप-कप्तान), पूनम खेमनार, धरानी थप्पेटला, तेजल हसब्निस, साइमा ठाकोर, हुमैरा काजी, इरा जाधव, किरण नवगिरे, अमृता जोसेफ, केशा पटेल, अर्शिया धारीवाल, उमेश्वरी जेठवा (विकेटकीपर), सिमरन पटेल, इशिता खले।

साउथ जोन: निकी प्रसाद (कप्तान), सब्बीनेनी मेघना (उप-कप्तान), कमलिनी जी (विकेटकीपर), वृंदा दिनेश, युवाश्री के, आशा सोभना, चल्लुरु प्रत्युषा, प्रणवी चंद्रा, सहाना पवार, सयाली अनिल लोनकर, मडीवाला ममता (विकेटकीपर), सजना सजीवन, मोनिका पटेल, शबनम शकील, अनुषा सुंदरेसन।

Admin

Writer & Blogger

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular
Recent
Edit Template
Edit Template

Hello, we are content writers with a passion for all things related to fashion, celebrities, and lifestyle. Our mission is to assist clients.

Sponsored Content

No Posts Found!

Newsletter

Join 70,000 subscribers!

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

By signing up, you agree to our Privacy Policy

Tag Clouds

Edit Template

Press ESC to close

Cottage out enabled was entered greatly prevent message.