Breaking News
Edit Template
  • Home
  • /
  • देश
  • /
  • 60 करोड़ धोखाधड़ी मामले में अब शिल्पा शेट्टी की बढ़ेंगी मुसीबतें

60 करोड़ धोखाधड़ी मामले में अब शिल्पा शेट्टी की बढ़ेंगी मुसीबतें

नई दिल्ली। मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा से जुड़े 60 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी मामले में नया खुलासा किया है। जांच में पता चला है कि इस रकम में से करीब 15 करोड़ रुपये शिल्पा शेट्टी की कंपनी के बैंक खाते में ट्रांसफर किए गए थे।

शिल्पा शेट्टी को मिल सकता है समन

सूत्रों के अनुसार, ईओडब्ल्यू जल्द ही शिल्पा शेट्टी को पूछताछ के लिए बुला सकती है। जांच अधिकारियों का कहना है कि यह जानना जरूरी है कि इतनी बड़ी रकम आखिर किस आधार पर ट्रांसफर की गई। अधिकारियों का कहना है कि सामान्य तौर पर विज्ञापन पर इतनी भारी रकम खर्च नहीं होती। इसलिए शिल्पा शेट्टी से पूछा जाएगा कि उन्होंने इतना बड़ा बिल किस आधार पर जारी किया।

जरूरी दस्तावेज अभी तक नहीं दिए गए

जांच में यह भी सामने आया कि रेजोल्यूशन पर्सनैलिटीज़ (RP) नाम की कंपनी ने ईओडब्ल्यू को मांगे गए जरूरी दस्तावेज अब तक उपलब्ध नहीं कराए हैं। शुरुआत में आरपी के अधिकारियों को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। लेकिन उन्होंने जरूरी कागजात जमा नहीं किए।

व्यापारी को शेयर न देने का आरोप

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता व्यापारी को जानबूझकर 26% शेयर नहीं दिए गए। अगर शेयर दिए जाते, तो इसकी जानकारी NCLT (नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल) को देनी पड़ती। आरोप है कि इस जानकारी से बचने के लिए शेयर ट्रांसफर नहीं किए गए। इसके अलावा, 60 करोड़ रुपये में से कुछ रकम सिस्टर कंपनियों को भी ट्रांसफर की गई है।

राज कुंद्रा से फिर होगी पूछताछ

ईओडब्ल्यू इस हफ्ते के अंत तक राज कुंद्रा को दोबारा समन भेजकर पूछताछ करने की तैयारी कर रही है। इससे पहले भी राज कुंद्रा कई बार मुश्किलों में फंसे हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) उनसे पहले भी कई बार पूछताछ कर चुकी है। अब एक बार फिर राज कुंद्रा जांच एजेंसियों के घेरे में आ गए हैं।

Hind Lehar

Writer & Blogger

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular
Recent
Edit Template
Edit Template

Hello, we are content writers with a passion for all things related to fashion, celebrities, and lifestyle. Our mission is to assist clients.

Sponsored Content

No Posts Found!

Newsletter

Join 70,000 subscribers!

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

By signing up, you agree to our Privacy Policy

Tag Clouds

Edit Template

Press ESC to close

Cottage out enabled was entered greatly prevent message.