SSC GD Constable भर्ती 2026: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने GD कांस्टेबल भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के माध्यम से सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (CAPFs), सेक्योरिटी फोर्स (SSF) और असम राइफल्स में कांस्टेबल और राइफलमैन के हजारों पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती अभियान में शामिल होने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे समय रहते आवेदन कर लें ताकि किसी तकनीकी समस्या के कारण आवेदन से वंचित न हों। आवेदन शुल्क का भुगतान 1 जनवरी 2026 तक किया जा सकता है। यदि किसी उम्मीदवार को आवेदन पत्र में सुधार करने की आवश्यकता होती है, तो करेक्शन विंडो 8 से 10 जनवरी 2026 तक खुली रहेगी।
आवेदन प्रक्रिया
SSC GD कांस्टेबल भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करना सरल है। इसके लिए सबसे पहले उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नए पंजीकरण (New Registration) की प्रक्रिया पूरी करेंगे। इसके बाद लॉगिन करके आवेदन पत्र को ध्यानपूर्वक भरना होगा। सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने के बाद आवेदन को सबमिट करना अनिवार्य है। अंत में आवेदन की पुष्टि पृष्ठ (Confirmation Page) का प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रखना चाहिए।
आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों से ₹100 आवेदन शुल्क लिया जाएगा। वहीं, महिला उम्मीदवार, SC/ST वर्ग और पूर्व सैनिक (ESM) से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम जैसे BHIM UPI, नेट बैंकिंग या डेबिट/क्रेडिट कार्ड के जरिए ही संभव है।
चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया कई चरणों में पूरी होगी। इसमें कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE), फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST), फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), मेडिकल परीक्षा (DME/RME) और दस्तावेज सत्यापन (DV) शामिल हैं। फिजिकल और मेडिकल टेस्ट संबंधित केंद्रीय बलों द्वारा आयोजित किए जाएंगे।



