Breaking News
Edit Template
  • Home
  • /
  • धर्म
  • /
  • Aaj Ka Rashifal 17 June 2025 : मेष, मिथुन समेत इन राशियों का नई उमंग से भरा रहने वाला है दिन…

Aaj Ka Rashifal 17 June 2025 : मेष, मिथुन समेत इन राशियों का नई उमंग से भरा रहने वाला है दिन…

मेष राशि
आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आप किसी काम को करने के नए तरीके पर विचार करेंगे, इससे आपका काम आसान हो जायेगा। आज आप अपने मित्रों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग बनायेंगे। आज आपकी रुचि अध्यात्म में रहेगी। कारोबार और परिवार में बैलेंस बना रहेगा। अगर आप नया भी काम स्टार्ट करने जा रहे हैं तो माता पिता का आशीर्वाद लेकर ही शुरू करें आपको सफलता अवश्य मिलेगी।

वृष राशि
आज का दिन आपके लिए नई उमंग से भरा रहने वाला है। आज आपको कार्यस्थल पर किसी सहकर्मी का सहयोग मिलेगा इससे आपको काम करने में आसानी होगी। आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से कोई सलाह मिलेगी। आज किसी पुराने मित्र से- मुलाकात, आपको ख़ुशी देगी। आप आज शाम को किसी बर्थडे पार्टी में जा सकते हैं जहां आपकी मुलाकात किसी रिश्तेदार होगी। इस राशि के छात्र अपनी पढ़ाई को बेहतर बनाने के लिए अपनी डेली रुटीन में कुछ नए बदलाव करेंगे।

मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आप किसी विपरीत परिस्थिति में अपने धैर्य को बनायेंगे रखेंगे आपकी स्थितियां जल्द ही सुधरती नज़र आएंगी। आपका मिलनसार व्यवहार आपको लोगों का प्रिय बना देगा। आपके विरोधी आपके बारे में अफवाहें फैलाने का काम कर सकते हैं आप उनको नजरंदाज करें और आगे बढ़ें। ऑफिस में आपके काम की सराहना होगी, जूनियर आपके काम से बहुत कुछ सीखेंगे। आज आपका स्वास्थ्य एकदम ठीक रहेगा।

कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज आप कुछ समय मनोरंजन सम्बन्धी गतिविधियों में बिताएंगे। आज आपके द्वारा कुछ सराहनीय काम किए जा सकते हैं। आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। संतान पक्ष से आपको सुख प्राप्त होगा। पिता का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा। अपनी ऊर्जा से आप बहुत कुछ हासिल करेंगे बस अपनी काबिलीयत पर भरोसा करें। किसी कठिन परिस्थिति में आपको कुछ लोगों से आसानी से मदद मिल जायेगी।

सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज ऑफिस के किसी काम के कारण आपकी अचानक यात्रा हो सकती है। आज आपकी किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी जिससे आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। आपको अपने काम में सहयोगियों का सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी, शाम को कहीं बाहर जाने का प्लान बना सकते हैं। इस राशि के जो लोग बेकरी के बिजनेस से जुड़े हैं उनको आज उम्मीद से ज्यादा लाभ होगा। जल्दबाजी में आकर किसी भी निर्णय को लेने से बचें पहले सोच विचार कर लें।

कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए खास होने वाला है। आज कुछ महत्वपूर्ण मामलों में फैसला ले सकते हैं। धर्म और सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि हो सकती है । आज करीबी दोस्त या रिश्तेदार किसी काम में आपका सहयोग करेंगे। आज कोई बड़ा और अलग काम करने की सोच सकते है। इस राशि की जो महिलाएं बिजनेस कर रही हैं उनका दिन व्यस्तता से भरा होगा। नवविवाहित दंपत्ति के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है।

तुला राशि
आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज अपनी भावनाओं के साथ दूसरों की भी भावनाओं का ख्याल रखेंगे। सेहत के लिहाज से आप खुद को तंदुरुस्त महसूस करेंगे। मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। शाम को दोस्तों के साथ अधिक समय बितायेंगे उनके साथ भविष्य को लेकर विचार करेंगे। आज आपकी व्यावहारिक प्रवृति को देखकर लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। संगीत क्षेत्र में रुझान वालों को आज फिल्म इंडस्ट्री से ऑफर आ सकता है।

वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज कुछ समय अपने पारिवारिक तथा व्यक्तिगत जीवन के लिए निकालना अच्छा रहेगा। प्रोफेशनल कार्य प्रणाली में कुछ बदलाव हो सकता है। मेडिकल स्टोर वालों को आज उम्मीद से ज्यादा धन लाभ होगा। लोगों के सामने आपको अपनी राय रखने का पूरा मौका मिलेगा, आपकी योजना से लोग काफी प्रभावित होंगे।

धनु राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। अपने कामों में ही व्यस्त रहें और बेवजह की गतिविधियों में रुचि ना ले। आज किसी भी प्रकार का अनुचित कार्य आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। पारिवार के वरिष्ठ सदस्यों का अनुभव तथा सहयोग आपके लिए बहुत अधिक लाभदायक रहेगा। संतान पक्ष से कोई खास खुशखबरी मिलेगी, घर में सभी लोग खुश होंगे। आज किसी काम में आस पास के लोग आपके लिए मददगार साबित होंगे। जरूरत से ज्यादा सोचने के कारण आपको मानसिक उलझनों का सामना करना पड़ेगा।

मकर राशि
आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज आप कुछ महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं जो आपकी आर्थिक स्थिति और घर की व्यवस्था ठीक रखने में सहायक हो सकते हैं। धर्म और सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि हो सकती है। नकारात्मक गतिविधि वाले लोगों से दूर रहें। व्यापार को बढ़ाने के कुछ नए तरीके आपके दिमाग में आयेंगे। आप अपनी बातों को अपने पिता से जरूर शेयर करें, इससे जीवन में चल रही परेशानियों का हल मिलेगा।

कुम्भ राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। व्यवसाय में अपना पूरा ध्यान मार्केटिंग और काम के प्रमोशन में लगाएं। सही रणनीति बनाकर काम करने से सफलता की संभावनाएं बढ़ेंगी। कई उलझे सवालों के जवाब आज आपको मिल जायेगा, कंफ्यूजन की स्थिति खत्म होगी। किसी काम से आज आपको ठीक-ठाक फायदा होने वाला है, साथ ही अधूरा काम पूरा हो जाएगा। आज किसी काम में लोगों का सहयोग उम्मीद से अधिक मिलने वाला है।

मीन राशि
आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। इस समय कई नई तरह की गतिविधियों में भी व्यस्तता रहेगी और उचित परिणाम मिलेंगे। पहले किया हुआ काम आज पूरा हो जायेगा, जिसका सकारात्मक परिणाम आपको मिलेगा। आज अपना धैर्य बनाये रखें और समय के साथ चलें। अपने जज़्बात क़ाबू में रखें… फायदा होगा ।

Hind Lehar

Writer & Blogger

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular
Recent
Edit Template
Edit Template

Hello, we are content writers with a passion for all things related to fashion, celebrities, and lifestyle. Our mission is to assist clients.

Sponsored Content

No Posts Found!

Newsletter

Join 70,000 subscribers!

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

By signing up, you agree to our Privacy Policy

Tag Clouds

Edit Template

Press ESC to close

Cottage out enabled was entered greatly prevent message.