Breaking News
Edit Template
  • Home
  • /
  • धर्म
  • /
  • Aaj Ka Rashifal : मीन राशिवालों का दिन बढ़िया रहने वाला है, जानें बाकियों का हाल

Aaj Ka Rashifal : मीन राशिवालों का दिन बढ़िया रहने वाला है, जानें बाकियों का हाल

वृष राशि
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको कोई निवेश को सोच समझकर करना होगा। दोस्तों के साथ आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको कोई निर्णय थोड़ा सोच समझकर लेना होगा। आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है।

मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहने वाला है। आपको अपने कामों को थोड़ा समय से निपटाने की आवश्यकता है। आप किसी काम में सोच समझकर हाथ बढ़ाएं। बिजनेस में आज उतार-चढ़ाव बना रहेगा। पारिवारिक जीवन में आपको तालमेल बनाकर चलना होगा। आपको किसी भी मामले में बड़े लोगों की सलाह लेना बेहतर रहेगा।

कर्क राशि
आज आपको किसी काम में उसके नीति और नियमों पर पूरा ध्यान देना होगा, क्योंकि आपके विरोधी कामों में विघ्न डालने की कोशिश करेंगे। आप किसी से कोई वादा सोच समझकर करें। माताजी से आप अपने मन की इच्छा को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आप मित्रों के साथ कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपको राजनीति में थोड़ा समझदारी दिखाते हुए इन्वेस्टमेंट करना होगा।

सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए किसी जोखिम भरे काम में हाथ डालने से बचने के लिए रहेगा। आप किसी को परिजन से मेल-मिलाप कराने ले जा सकते हैं। आपको अपनी पारिवारिक जिम्मेदारी में ढील बिलकुल नहीं देनी है। मित्रों का आपका पूरा सहयोग मिलेगा।

कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। व्यवसाय में आपको दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी और आप अपनी आय को बढ़ाने के सोर्सो पर पूरा ध्यान देंगे। भाईचारे की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आपकी आय बढ़ने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

तुला राशि
आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपको अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाना होगा। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे, लेकिन अत्यधिक काम रहने के कारण आपको थकान आदि बनी रहेगी। आपको अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों में ढील बिल्कुल नहीं देनी है। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है।

वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी जीवनसाथी से खूब पटेगी और आप उनको शॉपिंग आदि पर भी लेकर जा सकते हैं, लेकिन आपको अपने बिजनेस पर भी पूरा ध्यान देना होगा। यदि आपने पार्टनरशिप की हुई थी, तो उसमें आपको धोखा मिल सकता है। किसी दूर रह रहे परिजन से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है।

धनु राशि
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। करियर में आपको अच्छी सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों की अपने साथी से कुछ खटपट हो सकती है। आप राजनीति में मान-सम्मान मिलने से काफी खुश रहेंगे। आपकी किसी नए काम को करने की इच्छा जागरुक हो सकती है। आपको अपनी जिम्मेदारियों पर पूरा ध्यान देना होगा।

मकर राशि
आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है। तकनीकी क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को उनके कामों से अच्छी सफलता मिलेगी। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। आज का दिन सरकारी क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए बढ़िया रहने वाला है। आपको संतान के करियर को लेकर थोड़ी टेंशन बनी रहेगी। नौकरी में आपके विरोधी बढ़ सकते हैं।

कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आर्थिक मामलों में आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। आपको अपने खर्चों को लेकर थोड़ा संयम बरतने की आवश्यकता है। पारिवारिक जीवन में गलतफहमी के कारण समस्याएं खड़ी हो सकती है, जिन्हें आप मिल बैठकर दूर करने की कोशिश करें। आपको अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलना होगा।

मीन राशि
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। भाई-बहनों से रिश्तों में यदि कुछ दूरियां आ गई थी, तो वह भी दूर होंगी और सामाजिक क्षेत्रों में आज आप परचम लहराएंगे। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आपके बॉस भी आपकी दी गई सलाह से काफी खुश होंगे। आप गरीबों की सेवा के लिए कुछ धन भी दे सकते हैं। आपके धन धान्य में वृद्धि होगी। आपका वाणी और व्यवहार पर थोड़ा संयम बनाए रखना होगा। परिवार में किसी बात को लेकर आज जश्न का माहौल रहेगा, जिससे सभी सदस्य एकजुट नजर आएंगे।

Hind Lehar

Writer & Blogger

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular
Recent
Edit Template
Edit Template

Hello, we are content writers with a passion for all things related to fashion, celebrities, and lifestyle. Our mission is to assist clients.

Sponsored Content

No Posts Found!

Newsletter

Join 70,000 subscribers!

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

By signing up, you agree to our Privacy Policy

Tag Clouds

Edit Template

Press ESC to close

Cottage out enabled was entered greatly prevent message.