Breaking News
Edit Template
  • Home
  • /
  • Health
  • /
  • U19 एशिया कप में वैभव सूर्यवंशी का देखने को मिलेगा जलवा, जानें कब और कैसे देख सकते हैं LIVE

U19 एशिया कप में वैभव सूर्यवंशी का देखने को मिलेगा जलवा, जानें कब और कैसे देख सकते हैं LIVE

India U19 vs United Arab Emirates U19: क्रिकेट प्रेमियों के लिए इस साल के अंत में एक बड़ा टूर्नामेंट होने जा रहा है। बता दें कि ACC मेन्स U19 एशिया कप 2025 का आगाज 12 दिसंबर से दुबई में होगा। एशिया की आठ शीर्ष टीमों में भारत और पाकिस्तान समेत अन्य टीमें हिस्सा लेंगी। यह टूर्नामेंट अगले साल होने वाले ICC मेन्स U19 वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिए भी बेहद अहम माना जा रहा है।

भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में कप्तान आयुष म्हात्रे के नेतृत्व में मैदान में उतरेगी। पहले मैच में भारत का सामना UAE U19 टीम से होगा। टीम में वैभव सूर्यवंशी और विहान मल्होत्रा जैसे युवा स्टार शामिल हैं, जो बल्लेबाजी में धमाका कर सकते हैं। खासतौर पर वैभव सूर्यवंशी को पिछले महीने UAE के खिलाफ एशिया कप राइजिंग स्टार्स में 42 गेंदों पर 144 रन बनाने की वजह से फैंस काफी उत्साहित हैं। इस दौरान उन्होंने 11 चौके और 15 छक्के लगाए थे। इस बार भी फैंस को उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी देखने की उम्मीद है। विहान मल्होत्रा इस टूर्नामेंट में उपकप्तान की जिम्मेदारी निभाएंगे।

मैच डिटेल्स:

तारीख: 12 दिसंबर 2025 (शुक्रवार)
समय: भारतीय समयानुसार 10:30 AM
स्थल: ICC एकेडमी ग्राउंड, दुबई

लाइव कवरेज:
मैच को सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देखा जा सकेगा। फैंस सोनी स्पोर्ट्स टेन 1, 3 और 4 (SD और HD) चैनलों के जरिए मैच का आनंद ले सकते हैं। वहीं, ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग के लिए सोनी LIV ऐप और वेबसाइट उपलब्ध है।

भारतीय U19 स्क्वॉड: आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा (उपकप्तान), वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश सिंह (विकेटकीपर), युवराज गोहिल, कनिष्क चौहान, खिलन ए. पटेल, नमन पुष्पक, डी. दीपेश, हेनिल पटेल, किशन कुमार सिंह, उद्धव मोहन, एरॉन जॉर्ज।

स्टैंडबाय प्लेयर्स में राहुल कुमार, हेमचूडेशन जे, बी.के. किशोर और आदित्य रावत शामिल हैं।

Admin

Writer & Blogger

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular
Recent
Edit Template
Edit Template

Hello, we are content writers with a passion for all things related to fashion, celebrities, and lifestyle. Our mission is to assist clients.

Sponsored Content

No Posts Found!

Newsletter

Join 70,000 subscribers!

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

By signing up, you agree to our Privacy Policy

Tag Clouds

Edit Template

Press ESC to close

Cottage out enabled was entered greatly prevent message.