दिल्ली में आज साफ रहेगा मौसम, पंजाब और हरियाणा के तापमान में होगी बढ़ोत्तरी, पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

by Hind Lehar

नई दिल्ली। देशभर में एक बार फिर से मौसम रंग बदल रहा है। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जहां दो दिन पहले बारिश से तापमान में थोड़ी सी गिरावट आई थी। वहीं अब फिर से टेंपरेचर बढ़ना शुरू हो गया है। दिल्ली NCR में आज आसमान बिल्कुल साफ रहने वाला है। आईएमडी ने बताया कि अधिकतम तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने वाला है। वहीं न्यूनतम तापमान 24-26 डिग्री सेल्सियस तक रहने के आसार हैं। वहीं अगर अब बात यूपी की करें तो यहां कई जिलों में धूल भरी आंधी के साथ 50 से लेकर 70 किलोमीटर तक की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। यूपी के जिलों का तापमान 38 से लेकर 40 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

इन राज्यों में कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली-एनसीआर, पंजाब और हरियाणा समेत अन्य उत्तरी राज्यों में तापमान बढ़ने की संभावना है। इसने आगे कहा कि आने वाले कुछ दिनों में आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में हल्की से भारी बारिश होने की संभावना है।

IMD ने कई राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट
आईएमडी ने 21 अप्रैल को कई राज्यों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें बिजली और तेज़ हवाओं के साथ गरज के साथ बारिश की चेतावनी दी गई है। प्रभावित क्षेत्रों में केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, असम, अरुणाचल प्रदेश, बिहार और जम्मू और कश्मीर शामिल हैं।

You may also like

Leave a Comment