Breaking News
Edit Template
  • Home
  • /
  • Sports
  • /
  • ‘जय श्री राम…’ PM मोदी ने वर्ल्ड चैंपियन बेटियों से की खास बातचीत

‘जय श्री राम…’ PM मोदी ने वर्ल्ड चैंपियन बेटियों से की खास बातचीत

स्पोर्ट्स डेस्क: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 2 नवंबर 2025 को आईसीसी महिला वनडे विश्व कप 2025 में दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराकर इतिहास रच दिया। नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में शानदार जीत के बाद, टीम का अपने आवास लोक कल्याण मार्ग पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 नवंबर को भव्य स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली विश्व विजेता टीम को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई दी और खिलाड़ियों के जज्बे की सराहना की।

पीएम मोदी ने वर्ल्ड चैंपियन बेटियों से की खास बातचीत
पीएम मोदी ने टीम के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए कहा कि लगातार तीन हार और सोशल मीडिया पर आलोचनाओं के बावजूद जिस आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प के साथ खिलाड़ियों ने वापसी की, वह पूरे देश के लिए प्रेरणास्पद है। इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, लेकिन अब सामने आए वीडियो में प्रधानमंत्री और खिलाड़ियों के बीच हुई बातचीत का पूरा विवरण भी सामने आया है।

भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने मुलाकात के दौरान 2017 की यादें ताजा कीं। उन्होंने कहा कि उस साल टीम ट्रॉफी के बिना प्रधानमंत्री से मिली थी, लेकिन अब जीत के साथ मिलना खास अनुभव है। हरमनप्रीत ने कहा कि ऐसी मुलाकातें और बार-बार हों तो टीम को और भी प्रेरणा मिलेगी।

उपकप्तान स्मृति मंधाना ने कहा कि प्रधानमंत्री हमेशा खिलाड़ियों को प्रेरित करते रहे हैं और देश की बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं, जिसमें प्रधानमंत्री का योगदान बहुत बड़ा है। वहीं, दीप्ति शर्मा ने बताया कि वह लंबे समय से प्रधानमंत्री से मिलने की प्रतीक्षा कर रही थीं। उन्होंने याद दिलाया कि 2017 में प्रधानमंत्री ने कहा था, “मेहनत करते रहो, एक दिन सपना पूरा होगा।” आज वह सपना सच हो गया।

पीएम मोदी ने दीप्ति शर्मा के भगवान हनुमान के टैटू का किया जिक्र

बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने दीप्ति शर्मा के इंस्टाग्राम पोस्ट और उनके भगवान हनुमान के टैटू का जिक्र किया। प्रधानमंत्री ने पूछा कि यह टैटू उनके लिए क्या मायने रखता है। दीप्ति ने मुस्कुराते हुए कहा कि यह उन्हें ताकत देता है।

प्रधानमंत्री ने हरमनप्रीत कौर से भी पूछा कि उन्होंने जीत के बाद बॉल अपनी जेब में क्यों रखी। हरमनप्रीत ने हंसते हुए कहा कि अब यह मेरे पास है तो मेरे पास रहेगी, और यह अभी भी उनके बैग में सुरक्षित है। वहीं, शेफाली वर्मा से पीएम मोदी ने पूछा कि कैच छोड़ने से पहले आप क्यों हंस रही थीं। शेफाली ने मजाक में कहा कि “आ जा कैच मेरे पास,” और उसी पर उन्हें हंसी आई क्योंकि गेंद उनके हाथ में आ गई।

इस प्रकार प्रधानमंत्री मोदी और भारतीय महिला क्रिकेट टीम के बीच हुई यह अनौपचारिक और हृदयस्पर्शी बातचीत खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, आत्मविश्वास और देशभक्ति की झलक पेश करती है। यह मुलाकात न केवल टीम के लिए बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है।

Admin

Writer & Blogger

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular
Recent
Edit Template
Edit Template

Hello, we are content writers with a passion for all things related to fashion, celebrities, and lifestyle. Our mission is to assist clients.

Sponsored Content

No Posts Found!

Newsletter

Join 70,000 subscribers!

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

By signing up, you agree to our Privacy Policy

Tag Clouds

Edit Template

Press ESC to close

Cottage out enabled was entered greatly prevent message.