Breaking News
Edit Template
  • Home
  • /
  • दिल्ली
  • /
  • PAK के लिए जासूसी करने वाली यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा गिरफ्तार, पुलिस को मिली 5 दिन की रिमांड

PAK के लिए जासूसी करने वाली यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा गिरफ्तार, पुलिस को मिली 5 दिन की रिमांड

नई दिल्ली। हरियाणा की एक यूट्यूबर को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों को संवेदनशील जानकारी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि हरियाणा के हिसार की रहने वाली और ‘ट्रैवल विद जेओ’ नाम से यूट्यूब चैनल संचालित करने वाली ज्योति मल्होत्रा ​​को न्यू अग्रसेन एक्सटेंशन से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि उसके खिलाफ सरकारी गोपनीयता अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। अदालत ने उसे पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। ज्योति के यूट्यूब चैनल पर 3.77 लाख सब्सक्राइबर हैं। वह दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग में काम करने वाले एक पाकिस्तानी कर्मचारी से कथित तौर पर संपर्क में थी।

तेरह मई को, भारत ने कथित तौर पर जासूसी में लिप्त होने के कारण उस पाकिस्तानी अधिकारी को निष्कासित कर दिया था। इससे पहले, पंजाब पुलिस ने मलेरकोटला से एक महिला समेत दो लोगों को उच्चायोग में तैनात पाकिस्तानी अधिकारी से जुड़ी जासूसी गतिविधियों में कथित संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया था।

News About Youtuber Jyoti Malhotra,कौन हैं हरियाणा की महिला यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा, जो पाकिस्तान के लिए कर रही थी जासूसी - know about haryana female youtuber jyoti malhotra was ...

सिविल लाइंस पुलिस थाने में 16 मई को दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, 2023 में ज्योति पाकिस्तान उच्चायोग में एहसान-उर-रहीम उर्फ ​​दानिश के संपर्क में आई, जहां वह पड़ोसी देश की यात्रा के लिए वीजा लेने गई थी। प्राथमिकी के अनुसार, दो बार पाकिस्तान जा चुकी ज्योति, दानिश के परिचित अली अहवान से मिली थी, जिसने उसके वहां ठहरने की व्यवस्था की थी।

अहवान ने ज्योति की पाकिस्तानी सुरक्षा और खुफिया अधिकारियों से मुलाकात कराई तथा शाकिर और राणा शाहबाज से मुलाकात कराई। किसी भी संदेह से बचने के लिए उसने शाहबाज का मोबाइल नंबर ‘जट रंधावा’ के नाम से दर्ज कर रखा था।

प्राथमिकी के अनुसार, वह व्हाट्सएप, टेलीग्राम और स्नैपचैट के जरिए इन लोगों के संपर्क में थी और उन्हें संवेदनशील जानकारी देती थी। उसने दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग में कई बार दानिश से मुलाकात की और यह पाया गया कि वह पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों के संपर्क में थी। ज्योति की गिरफ्तारी से एक दिन पहले, पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों के साथ कथित तौर पर संबंध रखने वाली 25 वर्षीय एक स्नातकोत्तर छात्रा को कैथल से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि कैथल जिले के गुहला इलाके के रहने वाले आरोपी देवेंद्र सिंह को, सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ तस्वीरें अपलोड करने के आरोप में उसके खिलाफ रविवार को प्राथमिकी दर्ज होने के बाद गिरफ्तार किया गया। कुछ दिन पहले, 24 वर्षीय युवक नोमान इलाही को पाकिस्तान में कुछ लोगों को संवेदनशील जानकारी देने के आरोप में पानीपत जिले से गिरफ्तार किया गया था।

Hind Lehar

Writer & Blogger

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular
Recent
Edit Template
Edit Template

Hello, we are content writers with a passion for all things related to fashion, celebrities, and lifestyle. Our mission is to assist clients.

Sponsored Content

No Posts Found!

Newsletter

Join 70,000 subscribers!

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

By signing up, you agree to our Privacy Policy

Tag Clouds

Edit Template

Press ESC to close

Cottage out enabled was entered greatly prevent message.