Breaking News
Edit Template
  • Home
  • /
  • देश
  • /
  • Zepto का बड़ा कदम: ग्राहकों के लिए हटाए सभी चार्ज, Blinkit और Swiggy में मची हलचल

Zepto का बड़ा कदम: ग्राहकों के लिए हटाए सभी चार्ज, Blinkit और Swiggy में मची हलचल

बिज़नेस डेस्क : क्विक कॉमर्स मार्केट में जबरदस्त प्रतिस्पर्धा के बीच जेप्टो (Zepto) ने ग्राहकों को लुभाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब इस प्लेटफॉर्म पर ग्रोसरी और जरूरी सामान 10 मिनट में डिलीवर होने के साथ ही सभी तरह के हैंडलिंग फीस और सर्ज चार्ज पूरी तरह से खत्म कर दिए गए हैं। इसके अलावा, 99 रुपये से अधिक के ऑर्डर पर कोई भी डिलीवरी फीस नहीं लगेगी।

ग्राहकों के लिए हटाए सभी चार्ज

नई पॉलिसी के तहत Zepto पर हर ऑर्डर पर जीरो हैंडलिंग फीस, जीरो रेन और सर्ज चार्ज रहेगा। केवल 99 रुपये से नीचे के ऑर्डर पर 30 रुपये डिलीवरी फीस देनी होगी, लेकिन कंपनी ने इस पर भी स्मॉल कार्ट फीस हटा दी है। साथ ही, सिगरेट और तंबाकू जैसे आइटम पर लगने वाली कन्वीनियंस फीस भी अब पूरी तरह खत्म कर दी गई है।

Blinkit और Swiggy में मची हलचल

इस कदम से Zepto ने सीधे तौर पर ब्लिंकिट और स्विगी इंस्टामार्ट को चुनौती दी है। तुलना में देखा गया कि जहां Zepto 99 रुपये से नीचे के ऑर्डर पर केवल 30 रुपये फीस ले रहा है, वहीं ब्लिंकिट 54 रुपये और इंस्टामार्ट करीब 65 रुपये वसूलते हैं। उदाहरण के लिए, ब्लिंकिट पर 89 रुपये का सामान ग्राहक को 143 रुपये में पड़ता है, जबकि Zepto पर वही आइटम केवल 115.50 रुपये में उपलब्ध है। इंस्टामार्ट पर वही ऑर्डर 154 रुपये तक पहुँच जाता है।

विशेष रूप से, 99 रुपये से ऊपर के ऑर्डर पर Zepto सभी चार्ज पूरी तरह से हटा रहा है, जबकि ब्लिंकिट और Swiggy Instamart अब भी 199 रुपये तक के ऑर्डर पर डिलीवरी या हैंडलिंग फीस वसूलते हैं। इससे ग्राहक को Zepto पर समान खरीदारी में सीधे लाभ और बचत हो रही है।

मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि Zepto की यह रणनीति ग्राहकों का विश्वास जीतने और मार्केट शेयर बढ़ाने के लिए अहम है। हालांकि, क्विक कॉमर्स कंपनियां पहले से ही मुनाफे के दबाव में हैं, इसलिए लंबे समय तक इस मॉडल के टिके रहने पर सवाल उठ रहे हैं।

Admin

Writer & Blogger

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular
Recent
Edit Template
Edit Template

Hello, we are content writers with a passion for all things related to fashion, celebrities, and lifestyle. Our mission is to assist clients.

Sponsored Content

No Posts Found!

Newsletter

Join 70,000 subscribers!

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

By signing up, you agree to our Privacy Policy

Tag Clouds

Edit Template

Press ESC to close

Cottage out enabled was entered greatly prevent message.