Breaking News
Edit Template
  • Home
  • /
  • देश
  • /
  • देश के कई हिस्सों में बढ़ी ठंड, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में अलर्ट, 10 राज्यों में कोहरे की चेतावनी

देश के कई हिस्सों में बढ़ी ठंड, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में अलर्ट, 10 राज्यों में कोहरे की चेतावनी

Cold Wave Alert: नवंबर की शुरुआत के साथ ही देशभर में सर्दी ने दस्तक दे दी है। दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में सुबह-शाम ठंडी हवाएं चल रही हैं और लोगों ने गर्म कपड़ों का सहारा लेना शुरू कर दिया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगले कुछ दिनों में उत्तर और मध्य भारत के कई राज्यों में शीतलहर का असर और तेज़ हो सकता है। वहीं, दक्षिण भारत में भारी बारिश का दौर जारी रहेगा।

शीतलहर की चेतावनी वाले राज्य
मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में 15 नवंबर तक शीतलहर की स्थिति बनी रह सकती है। वहीं, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में अगले 24 घंटे में शीतलहर चलने की संभावना है। झारखंड और ओडिशा में भी तापमान गिरने से ठंड का असर बढ़ेगा। उत्तर-पश्चिम भारत और उत्तर-मध्य महाराष्ट्र के मैदानी इलाकों में अगले 4-5 दिनों में तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

कई राज्यों में छाएगा कोहरा
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि ओडिशा और हिमाचल प्रदेश में घना कोहरा छा सकता है। इसके अलावा दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, असम, मेघालय, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग इलाकों में हल्का से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है।

राजस्थान और दिल्ली में बढ़ेगी सर्दी
राजस्थान में सर्दी ने जोर पकड़ लिया है। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार, अगले सप्ताह तक मौसम शुष्क रहेगा और न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की और गिरावट आ सकती है। दिल्ली में भी ठंड बढ़ने के आसार हैं। अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है और हवाओं की रफ्तार 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है।

दक्षिण भारत में बारिश का दौर जारी
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश और माहे में भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है। बीते 24 घंटों में भी इन राज्यों में कई जगहों पर तेज़ बारिश दर्ज की गई है।

Admin

Writer & Blogger

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular
Recent
Edit Template
Edit Template

Hello, we are content writers with a passion for all things related to fashion, celebrities, and lifestyle. Our mission is to assist clients.

Sponsored Content

No Posts Found!

Newsletter

Join 70,000 subscribers!

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

By signing up, you agree to our Privacy Policy

Tag Clouds

Edit Template

Press ESC to close

Cottage out enabled was entered greatly prevent message.